MP Weather Update: एमपी में मानसून की एंट्री से पहले आंधी-बारिश, 47 जिलों में अलर्ट जारी, जानें मौसम का हाल
Manish Kumar | Jun 16, 2025, 06:30 IST
Photograph: (the sootr)
मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...
MP Weather Report : मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री अब एक-दो दिन में होने की संभावना है। इससे पहले, प्रदेश में आंधी और बारिश का सिलसिला जारी है। रविवार को भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, बड़वानी, खंडवा आदि सहित कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई।
प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर बनी छह मौसम प्रणालियों के प्रभाव से कई जिलों में बादल छा गए हैं और रुक-रुककर बारिश हो रही है। इस वजह से अधिकतम तापमान में भारी गिरावट देखी जा रही है। इस वजह से एमपी में सबसे अधिक 41.4 डिग्री सेल्सियस तापमान सीधी में रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग के मुताबिक, सीधी में 41.2 डिग्री, नर्मदापुरम में 41.0 डिग्री, नौगांव में 40.2 डिग्री, सतना में 39.5 डिग्री और भोपाल में 39.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
प्रदेश के पांच प्रमुख शहरों में भोपाल में 39.0 डिग्री, इंदौर में 38.8 डिग्री, ग्वालियर में 38.5 डिग्री, उज्जैन में 37.8 डिग्री और जबलपुर में 37.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
रविवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस सीधी में दर्ज किया गया।
![b1f2a984-0c2]()
मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर दमोह की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं ग्वालियर शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 120 दर्ज किया गया।
मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दमोह शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 62 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो जबलपुर में 77, भोपाल में 82 और इंदौर में 89 दर्ज हुई।
![f6b98bb5-ce8]()
मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में मानसून की उत्तरी सीमा मुंबई, अहिल्यानगर, आदिलाबाद, भवानीपटना, पुरी और बालुरघाट से गुजर रही है। दक्षिण-मध्य महाराष्ट्र और उसके आसपास हवा के ऊपरी स्तर पर चक्रवात बन चुका है, जो दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर झुका हुआ है।
पूर्वी मध्य प्रदेश से लेकर बांग्लादेश तक एक द्रोणिका बनी हुई है, जो छत्तीसगढ़, झारखंड और पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्रों से गुजर रही है। उत्तरी राजस्थान पर भी हवा के ऊपरी स्तर में चक्रवात मौजूद है, जो पश्चिमी मध्य प्रदेश तक फैला हुआ है।
मौसम विभाग ने सोमवार को भोपाल, इंदौर सहित 47 जिलों में तेज आंधी और बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।
अगले 24 घंटे में मानसून के गुजरात के कुछ हिस्सों, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ इलाकों में आगे बढ़ने की संभावना है। मध्य प्रदेश में मानसून आने के लिए दो से तीन दिन का इंतजार करना पड़ सकता है। मध्य प्रदेश में 18 जून तक मानसून के आने की संभावना है। हालांकि, प्रदेश में रुक-रुककर बारिश की संभावना और बढ़ सकती है।
thesootr links
एमपी में मानसून | एमपी में मानसून की एंटी | मॉनसून | एमपी में मॉनसून की एंट्री | मध्य प्रदेश मौसम | MP Weather update | Monsoon | MP Monsoon
प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर बनी छह मौसम प्रणालियों के प्रभाव से कई जिलों में बादल छा गए हैं और रुक-रुककर बारिश हो रही है। इस वजह से अधिकतम तापमान में भारी गिरावट देखी जा रही है। इस वजह से एमपी में सबसे अधिक 41.4 डिग्री सेल्सियस तापमान सीधी में रिकॉर्ड किया गया।
मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम
प्रदेश के पांच प्रमुख शहरों में भोपाल में 39.0 डिग्री, इंदौर में 38.8 डिग्री, ग्वालियर में 38.5 डिग्री, उज्जैन में 37.8 डिग्री और जबलपुर में 37.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
रविवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस सीधी में दर्ज किया गया।
5 सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाले शहर
b1f2a984-0c2
मप्र का AQI, दमोह की अच्छी रही हवा
मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दमोह शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 62 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो जबलपुर में 77, भोपाल में 82 और इंदौर में 89 दर्ज हुई।
एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...
f6b98bb5-ce8
मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान
पूर्वी मध्य प्रदेश से लेकर बांग्लादेश तक एक द्रोणिका बनी हुई है, जो छत्तीसगढ़, झारखंड और पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्रों से गुजर रही है। उत्तरी राजस्थान पर भी हवा के ऊपरी स्तर में चक्रवात मौजूद है, जो पश्चिमी मध्य प्रदेश तक फैला हुआ है।
मौसम विभाग ने सोमवार को भोपाल, इंदौर सहित 47 जिलों में तेज आंधी और बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।
18 जून तक मानसून की एंट्री
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
एमपी में मानसून | एमपी में मानसून की एंटी | मॉनसून | एमपी में मॉनसून की एंट्री | मध्य प्रदेश मौसम | MP Weather update | Monsoon | MP Monsoon
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari