MP Weather Update: एमपी के 19 जिलों में मानसून की एंट्री, आंधी-बारिश का दौर जारी, जानें मौसम का हाल

Manish Kumar | Jun 18, 2025, 06:30 IST
Share
mp weather 18 june
Photograph: (the sootr)

मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्यप्रदेश में मंगलवार को इंदौर समेत 15 जिलों में मानसून ने दस्तक दी। इससे पहले सोमवार को एमपी के 4 जिलों में मानसून पहुंच चुका था। इस प्रकार कुल 19 जिलों में मानसून एंट्री ले चुका है। इस दौरान प्रदेश में आंधी और बारिश का दौर जारी है।

मंगलवार को सिंगरौली, भोपाल, राजगढ़, धार, रतलाम, छिंदवाड़ा, जबलपुर, मंडला, सतना, टीकमगढ़ समेत कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। बारिश के कारण मंगलवार को प्रदेश के दिन के तापमान में काफी गिरावट आई।

प्रदेश के शिवपुरी ही एकमात्र जिला रहा, जहां का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, बाकी शहरों में पारा 40 डिग्री के नीचे ही रहा, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पांच प्रमुख बड़े शहरों में भोपाल में 34.4 डिग्री, इंदौर में 32.2 डिग्री, ग्वालियर में 38.5 डिग्री, उज्जैन में 33 डिग्री और जबलपुर में 34.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

मंगलवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस शिवपुरी में दर्ज किया गया।

5 सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाले शहर

e97be419-ed2
e97be419-ed2

मप्र का AQI, उज्जैन की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर उज्जैन की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं ग्वालियर शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 109 दर्ज किया गया।

मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार उज्जैन शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 69 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो जबलपुर में 69, भोपाल में 71 और इंदौर में 75 दर्ज हुई।

एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

cfc38984-be2
cfc38984-be2

मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों में मानसून भोपाल पहुंच सकता है और ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में सबसे आखिरी में पहुंचेगा।

मौसम विभाग ने बताया कि एक सप्ताह में मानसून पूरे प्रदेश को कवर करेगा। इस दौरान आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा। प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी या अति भारी बारिश हो सकती है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

एमपी का मौसम | मध्य प्रदेश का मौसम | MP Weather update | Monsoon | monsoon in MP | Monsoon entry in MP

Tags:
  • मध्य प्रदेश का मौसम
  • MP weather
  • एमपी का मौसम
  • MP weather report
  • MP Weather update
  • मध्य प्रदेश
  • Monsoon
  • monsoon in MP
  • मौसम
  • Monsoon entry in MP
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड