MP Weather Update: मध्यप्रदेश के इन जिलों में अगले 48 घंटों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल
Manish Kumar | Jun 23, 2025, 06:30 IST
Photograph: (The Sootr)
मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...
MP Weather Report : मध्यप्रदेश में मानसून के आगमन के बाद भारी बारिश हो रही है। रविवार को भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन और अन्य जिलों में जोरदार बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून ने पूरे प्रदेश में दस्तक दे दी है और रविवार को मंडला, नर्मदापुरम, ग्वालियर और भोपाल में क्रमशः 35, 33, 25 और 21 मिलीमीटर बारिश हुई।
मौसम विभाग ने 23 और 24 जून को प्रदेश के कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आने वाले सोमवार और मंगलवार को ग्वालियर, चंबल, सागर, भोपाल और उज्जैन संभाग में अतिवृष्टि हो सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पांच प्रमुख बड़े शहरों में भोपाल में 32.4 डिग्री, इंदौर में 30.4 डिग्री, ग्वालियर में 30.2 डिग्री, उज्जैन में 30.8 डिग्री और जबलपुर में पारा 31.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
बारिश के कारण कई शहरों में दिन के तापमान में गिरावट आई है। पचमढ़ी में दिन का तापमान 23.5 डिग्री तक पहुंच गया। शिवपुरी में 33.2 डिग्री, ग्वालियर में 33.0 डिग्री, खजुराहो में 32.6 डिग्री, भोपाल में 32.4 डिग्री और नर्मदापुरम में 32.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
रविवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस शिवपुरी में दर्ज किया गया।
![98d87ab6-ba8]()
मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर सागर की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं ग्वालियर शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 99 दर्ज किया गया।
मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार सागर शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 54 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो भोपाल में 63, जबलपुर में 71 और इंदौर में 75 दर्ज हुई।
![b723f13f-cb0]()
मौसम विभाग के अनुसार, मध्यप्रदेश में एक लो प्रेशर एरिया सक्रिय है और साथ ही ट्रफ भी एक्टिव है। इन सिस्टम्स के प्रभाव से प्रदेश के उत्तर और पूर्वी क्षेत्रों में अति भारी और भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 23 और 24 जून को मध्य प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
![b89f2671-e17]()
आगरमालवा, उज्जैन, राजगढ़ और शाजापुर जिलों में अत्यधिक बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, नीमच, मंदसौर, इंदौर और देवास जिलों में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।
रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम, सीहोर, भोपाल, विदिशा, रायसेन, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, सिवनी, बालाघाट, जबलपुर, मंडला, दमोह, छतरपुर, पन्ना, सतना, कटनी, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, उमरिया, मैहर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉दूसरेग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
Madhya Pradesh | एमपी मौसम | मॉनसून | एमपी में मॉनसून | एमपी में मानसून | MP Weather update
मौसम विभाग ने 23 और 24 जून को प्रदेश के कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आने वाले सोमवार और मंगलवार को ग्वालियर, चंबल, सागर, भोपाल और उज्जैन संभाग में अतिवृष्टि हो सकती है।
मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम
बारिश के कारण कई शहरों में दिन के तापमान में गिरावट आई है। पचमढ़ी में दिन का तापमान 23.5 डिग्री तक पहुंच गया। शिवपुरी में 33.2 डिग्री, ग्वालियर में 33.0 डिग्री, खजुराहो में 32.6 डिग्री, भोपाल में 32.4 डिग्री और नर्मदापुरम में 32.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
रविवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस शिवपुरी में दर्ज किया गया।
5 सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाले शहर
98d87ab6-ba8
मप्र का AQI, सागर की अच्छी रही हवा
मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार सागर शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 54 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो भोपाल में 63, जबलपुर में 71 और इंदौर में 75 दर्ज हुई।
एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...
b723f13f-cb0
मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान
b89f2671-e17
रेड और ऑरेंज अलर्ट वाले इलाके
यहां के लिए जारी हुआ येलो अलर्ट
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉दूसरेग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
Madhya Pradesh | एमपी मौसम | मॉनसून | एमपी में मॉनसून | एमपी में मानसून | MP Weather update
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava