गुजरात-राजस्थान से आ रही गर्म हवाएं बढ़ा रहीं एमपी का पारा, जानें मौसम का हाल

Manish Kumar | Apr 08, 2025, 06:30 IST
Share
MP Weather 7 april
Photograph: (the sootr)

मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्य प्रदेश में सोमवार को मौसम में बदलाव देखा गया। सोमवार को मध्य प्रदेश में गर्मी का प्रभाव लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे दिन के साथ रातें भी गर्म हो गई हैं। सागर जिले में रात का तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 4.7 डिग्री अधिक था। साथ ही प्रदेश के विभिन्न हिस्सों जैसे रतलाम, गुना, नर्मदापुरम, सागर, मंडला और पचमढ़ी में लू का प्रकोप था। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, गुजरात और राजस्थान से आ रही गर्म हवाएं प्रदेश में तापमान को और बढ़ा रही हैं। साथ ही, सूरज की सीधी किरणों के कारण दिन भी लंबे हो रहे हैं, जिससे गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है। सोमवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस रतलाम में दर्ज किया गया।

thesootr
thesootr

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मध्‍य प्रदेश में बीते 24 घंटों की बात की जाए तो प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में दिन-रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोत्तरी देखने को मिली। प्रदेश में 17 जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। रतलाम में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर जैसे बड़े शहरों में भी पारा 40 डिग्री के आसपास ही रहा। सागर की रात सबसे गर्म रही और तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को पूरे प्रदेश में कई जिलों में गर्मी बढ़ने और लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है।

5 सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाले शहर

MP Weather Temperature Report 7 april
MP Weather Temperature Report 7 april

मप्र का AQI, दमोह की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर दमोह की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं इंदौर शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 173 दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दमोह शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 97 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो भोपाल में 149, ग्वालियर में 166 और जबलपुर में 171 दर्ज हुई।

एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

Air Quality Meters 7 april
Air Quality Meters 7 april

मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, 8 अप्रैल से राजस्थान से जुड़े मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में लू चलने की संभावना है। वहीं, 9 अप्रैल को सिंगरौली, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला और बालाघाट में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि प्रदेश के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही अब दिन के साथ रातें भी गर्म होना शुरू हो जाएंगी।

thesootr links

Tags:
  • MP weather
  • MP weather news
  • एमपी मौसम
  • MP weather Forecast
  • एमपी मौसम न्यूज
  • एमपी मौसम अपडेट
  • एमपी मौसम तापमान
  • एमपी मौसम अलर्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि