MP Weather Update: एमपी में मानसून की एंट्री में देरी, 25 शहरों का पारा हुआ 40 पार, जानें मौसम का हाल

Manish Kumar | Jun 10, 2025, 06:30 IST
Share
MP Weather Update 10 june
Photograph: (the sootr)

मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्यप्रदेश में आंधी-बारिश के साथ अब गर्मी भी तेजी से बढ़ने लगी है। सोमवार को ग्वालियर सहित 7 शहरों में पारा 45 डिग्री या उससे अधिक दर्ज किया गया, जो मई-जून में पहली बार था। इससे पहले, अप्रैल में ही इतनी गर्मी देखी गई थी।

मौसम विबाग के मुताबिक, 25 शहरों में तापमान 40 डिग्री या इससे ज्यादा रहा। दमोह, शिवपुरी, सतना, शाजापुर, रीवा, सीधी, उमरिया, मलाजखंड, रतलाम, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला और रायसेन में तापमान 40.2 से 43.5 डिग्री के बीच रहा। पचमढ़ी में सबसे कम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

सोमवार को खजुराहो शहर (छतरपुर) सबसे गर्म रहा, जहां पारा 45.8 डिग्री तक पहुंच गया। दूसरी तरफ, टीकमगढ़ में 45.4 डिग्री, नर्मदापुरम-सागर में 45.2 डिग्री, नौगांव और गुना में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहा।

बड़े शहरों में ग्वालियर सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 45.2 डिग्री पहुंच गया। वहीं, भोपाल में 43.4 डिग्री, जबलपुर में 42.6 डिग्री, उज्जैन में 42 डिग्री और इंदौर में 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सोमवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस खजुराहो में दर्ज किया गया।

5 सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाले शहर

3aac2084-47d
3aac2084-47d

मप्र का AQI, मैहर की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर मैहर की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं ओरछा शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 154 दर्ज किया गया।

मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मैहर शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 75 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो इंदौर में 110, भोपाल में 118 और जबलपुर में 139 दर्ज हुई।

एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

bdd9f70e-71a
bdd9f70e-71a

मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में साइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम सक्रिय है, जिसके कारण अगले चार दिनों तक, यानी 12 जून तक आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कई शहरों में दिन और रात के तापमान में वृद्धि हो रही है। कुछ जिलों में आंधी-बारिश का असर है, जबकि अन्य जिलों में गर्मी महसूस हो रही है।

ग्वालियर-चंबल संभाग में हीट वेव का अलर्ट

ग्वालियर-चंबल संभाग में 10 और 11 जून को हीट वेव की संभावना जताई जा रही है। इससे पहले, सोमवार को प्रदेश में दिन का तापमान 45 डिग्री से ऊपर पहुंच गया था, और 25 शहरों में तापमान 40 डिग्री या उससे अधिक दर्ज किया गया।

नौतपा के बाद सूरज की गर्मी बढ़ती जा रही है। पिछले तीन दिनों से प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री से अधिक हो गया है। आने वाले 12 जून तक आंधी, बारिश और गरज-चमक के साथ गर्मी वाला मौसम बने रहने की संभावना है।

एमपी में मानसून की एंट्री में देरी

पिछले 11 दिनों से मानसून महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में एक ही स्थान पर ठहरा हुआ है, जिसके कारण मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री में देरी हो रही है। अगले 2 से 3 दिनों तक मानसून के आगे बढ़ने की संभावना कम है। ऐसे में, यह अनुमान है कि मानसून 15 जून तक प्रदेश में प्रवेश कर सकता है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

एमपी मौसम | मध्य प्रदेश मौसम | एमपी में मानसून की एंटी | mp weather alert | MP weather Forecast | MP Weather update

Tags:
  • MP weather
  • एमपी मौसम
  • MP weather report
  • MP weather Forecast
  • MP Weather update
  • मानसून
  • mp weather alert
  • मध्य प्रदेश मौसम
  • एमपी में मानसून की एंटी
  • मौसम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग