एमपी में अगले 48 घंटे में बदलेगा मौसम का मिजाज, हीटवेव के बाद बारिश-आंधी का अलर्ट
Sandeep Kumar | Jun 11, 2025, 06:30 IST
mp-weather-alert-heatwave
मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...
MP Weather Report : मध्य प्रदेश में अगले 48 घंटों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। बुधवार-गुरुवार से प्रदेश में बादल, बारिश और आंधी की स्थिति बनेगी। मंगलवार को 10 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में गर्मी का असर रहेगा। ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग में दो दिन तक लू का अलर्ट रहेगा। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर में तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 15 जून के बाद मानसून के पहुंचने का अनुमान है।
मंगलवार को खजुराहो शहर सबसे गर्म रहा, जहां पारा 45.8 डिग्री तक पहुंच गया। दूसरी तरफ, टीकमगढ़ में 45.4 डिग्री, ग्वालियर में 45.2 डिग्री, गुना में तापमान 45.0 डिग्री, दमोह में 43.5 सेल्सियस रहा।
![7b5511e5-4dc]()
मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर पीथमपुर की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं ग्वालियर शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 138 दर्ज किया गया।
मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार पीथमपुर शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 85 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो इंदौर में 97, भोपाल में 122 और जबलपुर में 129 दर्ज हुई।
![307eea4f-aae]()
वर्तमान में बंगाल की खाड़ी में दो चक्रवातीय सिस्टम सक्रिय हैं। अफगानिस्तान के पास एक पश्चिमी विक्षोभ भी बना हुआ है। उत्तर प्रदेश से तेलंगाना तक और तमिलनाडु से महाराष्ट्र तक दो द्रोणिकाएं गुजर रही हैं। यह मानसूनी गतिविधियों को आगे बढ़ाएंगी। अगले 2-3 दिनों तक प्रदेश में गर्मी का दौर जारी रहेगा। खासकर 10 और 11 जून को उत्तर-पश्चिम एमपी में लू चलने की संभावना है। इसके बाद बारिश का दौर शुरू होने का अनुमान है।
11 जून: ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना में हीटवेव का अलर्ट। रीवा, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, जबलपुर, दमोह, सागर, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा में गरज-चमक और बारिश का अलर्ट।
12 जून: जबलपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, नर्मदापुरम, हरदा, रायसेन, पन्ना, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, मैहर, सतना, रीवा, मऊगंज और सीधी में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट।
13 जून: भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, विदिशा, सीहोर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, सागर, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी में आंधी, बारिश और गरज-चमक का अलर्ट।
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
मौसम | मध्य प्रदेश मौसम | एमपी में मानसून की एंटी | mp weather alert | MP weather Forecast | MP Weather update एमपी मौसम
मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम
5 सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाले शहर
7b5511e5-4dc
मप्र का AQI,पीथमपुर की अच्छी रही हवा
मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार पीथमपुर शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 85 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो इंदौर में 97, भोपाल में 122 और जबलपुर में 129 दर्ज हुई।
एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...
307eea4f-aae
मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान
इन जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट
12 जून: जबलपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, नर्मदापुरम, हरदा, रायसेन, पन्ना, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, मैहर, सतना, रीवा, मऊगंज और सीधी में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट।
13 जून: भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, विदिशा, सीहोर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, सागर, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी में आंधी, बारिश और गरज-चमक का अलर्ट।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
मौसम | मध्य प्रदेश मौसम | एमपी में मानसून की एंटी | mp weather alert | MP weather Forecast | MP Weather update एमपी मौसम
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA