MP Weather Update: एमपी में 15 जून तक मानसून की एंट्री, 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, जानें मौसम का हाल

Manish Kumar | Jun 13, 2025, 06:30 IST
Share
MP Weather Update 13 june
Photograph: (the sootr)

मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्य प्रदेश में आंधी और बारिश का दौर जारी है। गुरुवार को इंदौर में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जिससे कई जगह पेड़ गिर गए। धार के मनावर, ग्वालियर और मुरैना समेत कुछ जिलों में भी बारिश हुई। महू में आंधी के कारण 10 कच्चे घरों की छत उड़ गई।

मध्य प्रदेश में तेज आंधी-बारिश के बीच भीषण गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। गुरुवार को 22 शहरों में पारा 40 डिग्री के पार रहा। सबसे गर्म छतरपुर जिले के खजुराहो और नौगांव रहे। खजुराहो में 45.8 डिग्री और नौगांव में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को टीकमगढ़ में तापमान 44.7 डिग्री, शिवपुरी में 44 डिग्री, शाजापुर, गुना और नर्मदापुरम में 43.7 डिग्री, नरसिंहपुर में 43.4 डिग्री, रतलाम में 43.2 डिग्री, सतना में 43 डिग्री, सीधी और रीवा में 42.6 डिग्री, धार और दमोह में 42.4 डिग्री, सागर में 42.2 डिग्री, उमरिया में 41.5 डिग्री और खरगोन में 41.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

प्रदेश के 5 बड़े शहरों में ग्वालियर सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उज्जैन में 43.5 डिग्री, भोपाल में 41 डिग्री, इंदौर में 41.6 डिग्री और जबलपुर में 40.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

गुरुवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस मजालखंड (बालाघाट) में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस खजुराहो में दर्ज किया गया।

5 सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाले शहर

c45e4a37-9a2
c45e4a37-9a2

मप्र का AQI, सिंगरौली की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर सिंगरौली की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं उज्जैन शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 154 दर्ज किया गया।

मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार सिंगरौली शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 87 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो जबलपुर में 124, इंदौर में 135 और भोपाल में 143 दर्ज हुई।

एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

88cf7ec0-af1
88cf7ec0-af1

मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान और उनके आस-पास के क्षेत्रों में हवा के ऊपरी हिस्से में चक्रवात सक्रिय हैं। इन चक्रवातों के कारण गर्म हवाएं मध्य प्रदेश तक पहुंच रही हैं, जिससे गर्मी का असर बरकरार है।

बारिश की शुरुआत शनिवार से होने की संभावना है। आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा पर बने चक्रवात और कर्नाटक तक फैली द्रोणिका के कारण मानसून की गति तेज हो सकती है। 14 जून से मानसून का प्रभाव बढ़ने की संभावना है, और 15 जून को इसके प्रदेश में प्रवेश की उम्मीद है।

14-15 जून तक मानसून की एंट्री

मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री 14 या 15 जून तक हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार से मानसून की गतिविधियां बढ़ी हैं और अब यह आगे बढ़ने की संभावना है। अनुमान के अनुसार, मानसून पूर्वी हिस्से से प्रदेश में प्रवेश करेगा, जिससे मंडला, सिवनी, डिंडौरी, बालाघाट और अनूपपुर में सबसे ज्यादा बारिश होने की संभावना है।

मानसून की एंट्री के अगले 5-6 दिन, यानी 20 जून तक, यह पूरे प्रदेश को कवर कर लेगा। पिछले साल 21 जून को एमपी में मानसून की एंट्री हुई थी, इस बार यह 5-6 दिन पहले आ सकता है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

मध्य प्रदेश मौसम | एमपी मौसम | mp weather alert | MP weather Forecast | MP Weather update | Monsoon | एमपी में मानसून की एंटी | एमपी में मानसून की दस्तक

Tags:
  • MP weather
  • एमपी मौसम
  • MP weather report
  • MP weather Forecast
  • MP Weather update
  • Monsoon
  • मानसून
  • एमपी में मानसून
  • mp weather alert
  • एमपी में मानसून की दस्तक
  • मध्य प्रदेश मौसम
  • एमपी में मानसून की एंटी
  • मौसम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती