MP Weather Update: मध्यप्रदेश के 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज का मौसम
Manish Kumar | Jul 13, 2025, 06:30 IST
Photograph: (The Sootr)
मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में मानसून मीटर कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...
MP Weather Report : मध्यप्रदेश में बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। शनिवार को छतरपुर जिले में सबसे अधिक बारिश हुई। इसके अलावा, भोपाल, गुना, नर्मदापुरम, रायसेन, शिवपुरी, सागर, सतना और अन्य जिलों में भी बारिश का सिलसिला जारी रहा।
खजुराहो में 9 घंटे में 6.3 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि नौगांव में 3.4 इंच पानी गिरा। टीकमगढ़ में 1.5 इंच, दतिया-नरसिंहपुर में पौन इंच, और जबलपुर, दमोह, और मंडला में आधा इंच बारिश हुई।
मप्र का तापमान: पांच शहरों का
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पांच प्रमुख बड़े शहरों में भोपाल में 32 डिग्री, इंदौर में 29 डिग्री, ग्वालियर में 34 डिग्री, उज्जैन में 30 डिग्री और जबलपुर में 32 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
बारिश के कारण कई शहरों में दिन के तापमान में गिरावट आई है। पचमढ़ी में दिन का तापमान 24.6 डिग्री तक आ गया। राजगढ़ में 34.4 डिग्री, ग्वालियर में 34.0 डिग्री, पृथ्वीपुर में 33.6 डिग्री, कन्नौद में 33.0 डिग्री और तालुन में 32.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
शनिवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस राजगढ़ में दर्ज किया गया।
![3d25d3a3-a1e]()
मध्यप्रदेश का
मध्यप्रदेश में इनदिनों मानसून अपने पूरे रंग में है। इस कारण पूरे प्रदेश में ही कहीं हल्की बारिश तो कहीं मूसलाधार बारिश हो रही है। गुरुवार को MP के ब्योहारी में 251 मिमी, मझगांव में 238 मिमी, गुढ़ में 220 मिमी, रीवा में 205 मिमी, उंचेहरा में 195 मिमी, अजयगढ़ में 190 मिमी और रामपुर में 189 मिमी बारिश दर्ज की गई।
![56ee01a7-9b3]()
मौसम विभाग के मुताबिक, मध्यप्रदेश के ग्वालियर से होकर मानसून ट्रफ बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा है। पूर्व मध्यप्रदेश में चक्रवतीय परिसंचरण (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) सक्रिय है, और पश्चिमी विक्षोभ भी पूर्वी एमपी के कुछ हिस्सों से होकर बंगाल की खाड़ी तक विस्तारित हो रहा है। इसके परिणामस्वरूप प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी है।
मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, विदिशा, राजगढ़, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी जिलों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं और अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, कटनी, जबलपुर, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में भी अतिभारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने रायसेन, नर्मदापुरम, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना और मैहर जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, भोपाल, सीहोर, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ और देवास जिलों में हल्की बारिश की उम्मीद है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
आज का मौसम | एमपी में आज का मौसम | मध्यप्रदेश में मौसम | mp weather alert | MP weather Forecast | MP weather news | Monsoon | monsoon in MP | MP Weather update
खजुराहो में 9 घंटे में 6.3 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि नौगांव में 3.4 इंच पानी गिरा। टीकमगढ़ में 1.5 इंच, दतिया-नरसिंहपुर में पौन इंच, और जबलपुर, दमोह, और मंडला में आधा इंच बारिश हुई।
मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम
बारिश के कारण कई शहरों में दिन के तापमान में गिरावट आई है। पचमढ़ी में दिन का तापमान 24.6 डिग्री तक आ गया। राजगढ़ में 34.4 डिग्री, ग्वालियर में 34.0 डिग्री, पृथ्वीपुर में 33.6 डिग्री, कन्नौद में 33.0 डिग्री और तालुन में 32.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
शनिवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस राजगढ़ में दर्ज किया गया।
3d25d3a3-a1e
मध्यप्रदेश का मानसून मीटर
56ee01a7-9b3
मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान
यहां के लिए ऑरेंज अलर्ट
यहां के लिए येलो अलर्ट
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
आज का मौसम | एमपी में आज का मौसम | मध्यप्रदेश में मौसम | mp weather alert | MP weather Forecast | MP weather news | Monsoon | monsoon in MP | MP Weather update
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel