MP Weather Update: मध्यप्रदेश के इन जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट, जानें आज का मौसम

Manish Kumar | Jul 21, 2025, 06:30 IST
Share
mp weather 21 july
mp weather 21 july

मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में मानसून मीटर कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : रविवार को मध्यप्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई, खासकर उज्जैन और खजुराहो में। हालांकि, कई शहरों में गर्मी का असर भी देखने को मिला। भोपाल और ग्वालियर में तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि खजुराहो में सबसे अधिक 35.6 डिग्री दर्ज किया गया। इंदौर में तापमान 30.1 डिग्री, उज्जैन में 31 डिग्री, और जबलपुर में 33.2 डिग्री सेल्सियस रहा। अन्य शहरों जैसे सतना और नरसिंहपुर में भी पारा 34 डिग्री से ऊपर था।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पांच प्रमुख बड़े शहरों में भोपाल में 34 डिग्री, इंदौर में 30.1 डिग्री, ग्वालियर में 34 डिग्री, उज्जैन में 31 डिग्री और जबलपुर में 34.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

बारिश नहीं होने के के कारण कई शहरों में दिन के तापमान में थोड़ी बढ़ोत्तरी हुई है। पचमढ़ी में दिन का तापमान 28.2 डिग्री तक आ गया। खजुराहो में 35.6 डिग्री, सीधी में 34.6 डिग्री, तालुन में 34.5 डिग्री, जबलपुर में 34.4 डिग्री और पृथ्वीपुर में 34.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

रविवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस खजुराहो में दर्ज किया गया।

9cebf410-005
9cebf410-005

मध्यप्रदेश का मानसून मीटर

मध्यप्रदेश में इनदिनों मानसून अपने पूरे रंग में है। इस कारण पूरे प्रदेश में ही कहीं हल्की बारिश तो कहीं मूसलाधार बारिश हो रही है। अब तक इस मानसूनी सीजन में राज्य में औसतन 20.5 इंच बारिश हो चुकी है।

एमपी में सामान्य बारिश का अनुमान 12.3 इंच था, यानी कि 8.2 इंच अधिक बारिश हुई है। निवाड़ी और टीकमगढ़ जैसे जिलों में तो सामान्य बारिश का कोटा पूरा हो चुका है, वहीं कई जिलों में 80 प्रतिशत से अधिक बारिश हो चुकी है।

रविवार को MP के धुंधड़का में 19 मिमी, परसवाड़ा में 16 मिमी, मलाजखंड में 14.4 मिमी, कयामपुर में 13 मिमी, सीतामऊ में 12.4 मिमी, बिछुआ में 10 मिमी और सौसर में 10 मिमी बारिश दर्ज की गई।

317cc2c3-be9
317cc2c3-be9

मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। 21-22 जुलाई तक मौसम समान रहने की संभावना है। 23 जुलाई से कुछ पूर्वी जिलों में तेज बारिश की शुरुआत हो सकती है। मानसून टर्फ और डिप्रेशन एक्टिव हैं, लेकिन ये मध्यप्रदेश से काफी दूर हैं। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से ही बारिश का दौर शुरू होगा।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

आज का मौसम | एमपी में आज का मौसम | मध्यप्रदेश का मौसम | मध्यप्रदेश का मौसम कैसा रहेगा | एमपी का मौसम | एमपी का मौसम पूर्वानुमान | mp weather alert | MP weather Forecast | MP weather news | Aaj Ka Mausam | madhya pradesh ka aaj ka mausam

Tags:
  • आज का मौसम
  • मध्यप्रदेश
  • एमपी में आज का मौसम
  • MP weather
  • MP weather news
  • एमपी का मौसम
  • MP weather Forecast
  • एमपी का मौसम पूर्वानुमान
  • मानसून
  • mp weather alert
  • Aaj Ka Mausam
  • बारिश
  • मौसम
  • मध्यप्रदेश का मौसम
  • मध्यप्रदेश का मौसम कैसा रहेगा
  • madhya pradesh ka aaj ka mausam
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि