6b25490e-6ef
MP Weather Update: मध्यप्रदेश के इन 20 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जानें आज का मौसम
Manish Kumar | Published:
Photograph: (The Sootr)
मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में मानसून मीटर कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...
MP Weather Report : मध्यप्रदेश में इस मानसून सीजन में सबसे मजबूत बारिश प्रणाली सक्रिय है। रविवार को प्रदेश में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश जारी रही। भोपाल सहित प्रदेश के 30 जिलों में बारिश हुई।
भोपाल में सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही थी, लेकिन शाम को धूप के बीच तेज बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग के अनुसार, श्योपुर में 1 इंच बारिश दर्ज की गई।
बैतूल, भोपाल, धार, गुना, ग्वालियर, इंदौर, रतलाम, नर्मदापुरम, दतिया, श्योपुर, छिंदवाड़ा, अशोकनगर, मंदसौर, खंडवा, मुरैना, शिवपुरी, उज्जैन, विदिशा, सागर, मंडला, जबलपुर, छतरपुर, सिवनी, टीकमगढ़, बालाघाट, सीहोर, देवास, शाजापुर, राजगढ़, आगर-मालवा समेत 30 से अधिक जिलों में बारिश का दौर जारी रहा।
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पांच प्रमुख बड़े शहरों में भोपाल में 30.6 डिग्री, इंदौर में 31.4 डिग्री, ग्वालियर में 32.6 डिग्री, उज्जैन में 31.5 डिग्री और जबलपुर में 30.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
बारिश होने के के कारण कई शहरों में दिन के तापमान में थोड़ी कमी दर्ज की गई। पचमढ़ी में दिन का तापमान 23.4 डिग्री तक आ गया। ग्वालियर में 32.6 डिग्री, दतिया में 32.2 डिग्री, खजुराहो में 31.2 डिग्री, श्योपुर में 31.0 डिग्री और शिवपुरी में 30.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
रविवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस ग्वालियर में दर्ज किया गया।
![6b25490e-6ef]()
मध्यप्रदेश में इनदिनों मानसून अपने पूरे रंग में है। इस कारण पूरे प्रदेश में ही कहीं हल्की बारिश तो कहीं मूसलाधार बारिश हो रही है। अब तक इस मानसूनी सीजन में राज्य में औसतन 23.7 इंच बारिश हो चुकी है।
एमपी में सामान्य बारिश का अनुमान 15.6 इंच था, यानी कि 8.1 इंच अधिक बारिश हुई है। ग्वालियर, निवाड़ी, टीकमगढ़ और श्योपुर जैसे जिलों में तो सामान्य बारिश का कोटा पूरा हो चुका है, वहीं कई जिलों में 80 प्रतिशत से अधिक बारिश हो चुकी है।
रविवार को MP के पुष्पराजगढ़ में 220 मिमी, सैलानी में 166 मिमी, आगर में 133 मिमी, झाबुआ में 130 मिमी, शिवपुरी में 118 मिमी, तराना 113 मिमी और रतलाम में 108 मिमी बारिश दर्ज की गई।
![6ec562ce-46a]()
मौसम विभाग के अनुसार, मध्यप्रदेश में भारी बारिश का प्रमुख कारण कम दबाव का क्षेत्र (लो प्रेशर एरिया), दो मानसून ट्रफ और दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन है। इन मौसमीय कारकों के कारण राज्य में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम सक्रिय हो गया है, जिसका प्रभाव अगले 4 दिनों तक रहेगा। यह सिस्टम जुलाई के आखिरी दिनों में तेज बारिश का कारण बनेगा।
मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के 20 जिलों में अति भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, सागर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, राजगढ़, शाजापुर, देवास, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, झाबुआ और धार शामिल हैं। यहां अगले 24 घंटे में भारी बारिश हो सकती है, जिससे जलभराव और बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक, भोपाल, सीहोर, श्योपुर, मुरैना, नर्मदापुरम, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, पन्ना और सतना जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है, जिससे नदी नालों में पानी का स्तर बढ़ सकता है।
प्रदेश के अन्य जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ मौसम की गतिविधियाँ देखने को मिल सकती हैं। इन क्षेत्रों में सामान्य बारिश की संभावना जताई गई है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
आज का मौसम | एमपी में आज का मौसम | एमपी का मौसम | एमपी का मौसम पूर्वानुमान | मौसम पूर्वानुमान | MP Weather update
भोपाल में सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही थी, लेकिन शाम को धूप के बीच तेज बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग के अनुसार, श्योपुर में 1 इंच बारिश दर्ज की गई।
बैतूल, भोपाल, धार, गुना, ग्वालियर, इंदौर, रतलाम, नर्मदापुरम, दतिया, श्योपुर, छिंदवाड़ा, अशोकनगर, मंदसौर, खंडवा, मुरैना, शिवपुरी, उज्जैन, विदिशा, सागर, मंडला, जबलपुर, छतरपुर, सिवनी, टीकमगढ़, बालाघाट, सीहोर, देवास, शाजापुर, राजगढ़, आगर-मालवा समेत 30 से अधिक जिलों में बारिश का दौर जारी रहा।
मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम
बारिश होने के के कारण कई शहरों में दिन के तापमान में थोड़ी कमी दर्ज की गई। पचमढ़ी में दिन का तापमान 23.4 डिग्री तक आ गया। ग्वालियर में 32.6 डिग्री, दतिया में 32.2 डिग्री, खजुराहो में 31.2 डिग्री, श्योपुर में 31.0 डिग्री और शिवपुरी में 30.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
रविवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस ग्वालियर में दर्ज किया गया।
मध्यप्रदेश का मानसून मीटर
एमपी में सामान्य बारिश का अनुमान 15.6 इंच था, यानी कि 8.1 इंच अधिक बारिश हुई है। ग्वालियर, निवाड़ी, टीकमगढ़ और श्योपुर जैसे जिलों में तो सामान्य बारिश का कोटा पूरा हो चुका है, वहीं कई जिलों में 80 प्रतिशत से अधिक बारिश हो चुकी है।
रविवार को MP के पुष्पराजगढ़ में 220 मिमी, सैलानी में 166 मिमी, आगर में 133 मिमी, झाबुआ में 130 मिमी, शिवपुरी में 118 मिमी, तराना 113 मिमी और रतलाम में 108 मिमी बारिश दर्ज की गई।
6ec562ce-46a
मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान
यहां के लिए ऑरेंज अलर्ट
यहां के लिए येलो अलर्ट हुआ जारी
यहां हल्की बारिश का अलर्ट
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
आज का मौसम | एमपी में आज का मौसम | एमपी का मौसम | एमपी का मौसम पूर्वानुमान | मौसम पूर्वानुमान | MP Weather update
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari