MP Weather Update : एमपी में मानसून एक बार फिर एक्टिव, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Sandeep Kumar | Aug 13, 2025, 23:37 IST
Share
MP Weather Temperature Report
MP Weather Temperature Report

मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में मानसून मीटर कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्यप्रदेश में मानसून एक बार फिर एक्टिव होने वाला है। अलग-अलग साइक्लोनिक सिस्टम एक्टिव होने से मानसून के बरसने के आसार हैं। बुधवार को भोपाल, जबलपुर, दमोह, नर्मदापुरम जिलों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए बुलेटिन जारी किया है। इसके तहत 6 जिलों में अतिभारी बारिश और 13 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिलों में अतिभारी बारिश की चेतावनी दी है।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश न होने के कारण कई शहरों में दिन के तापमान में इजाफा हुआ है। श्योपुर में दिन का तापमान 34.6 डिग्री तक आ गया। ग्वालियर में 34.6 डिग्री, निवाड़ी में 33.7 डिग्री, मुरैना में 33.5 डिग्री, खजुराहो में 33.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

बुधवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 19. 4 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस श्योपुर में दर्ज किया गया।

7f71469b-6a8
7f71469b-6a8


मध्यप्रदेश का मानसून मीटर

मध्यप्रदेश में इनदिनों मानसून अपने पूरे रंग में नहीं है और बारिश का दौर थमा हुआ है। इस कारण पूरे प्रदेश में ही कहीं-कहीं हल्की बारिश ही हो रही है।

मध्य प्रदेश की औसत बारिश 37 इंच है, जबकि अब तक 29.7 इंच पानी गिर चुका है। इस हिसाब से बारिश का आंकड़ा कोटे से 7.3 इंच दूर है। अब तक 6.6 इंच ज्यादा यानी 23.1 इंच बारिश हो चुकी है।

बुधवार को MP के उमरिया में 122.6 मिमी, बड़वारा में 118 मिमी, करकेली में 110 मिमी, डिंडौरी में 86.2 मिमी, बिलहरी में 80.0 मिमी बारिश दर्ज की गई।

c90b0f16-d1a
c90b0f16-d1a


मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में कई स्थानों पर साइक्लोनिक सिस्टम एक्टिव हैं। इससे भारी बारिश की संभावना बन रही है। विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। MID अपडेट के अनुसार, 13 जिलों में भारी बारिश हो सकती है।

इन जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट: नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में अतिभारी बारिश की आशंका के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में यलो अलर्ट: रायसेन, सीहोर, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, सिंगरौली, सीधी, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, सिवनी और बालाघाट में यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने इन जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



mp weather alert | MP weather Forecast | MP weather news | MP Weather update | mausam | Aaj Ka Mausam | mausam alert mp | Monsoon | एमपी का मौसम | एमपी का मौसम पूर्वानुमान | मौसम पूर्वानुमान | मध्य प्रदेश मौसम पूर्वानुमान | आज का मौसम | एमपी में आज का मौसम mp weather report tod MP Weather Updates | MP Weather Update Today

Tags:
  • आज का मौसम
  • एमपी में आज का मौसम
  • MP weather news
  • मौसम पूर्वानुमान
  • MP weather Forecast
  • MP Weather update
  • mp weather alert
  • MP Weather Updates
  • MP Weather Update Today
  • mausam alert mp
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा