MP Weather Report: एमपी में बढ़ी ठंड, पूर्वी इलाकों में तापमान 8 डिग्री दर्ज, रात में और गिरेगा पारा

Manish Kumar | Published:
Share
mp weather report 28 november
Photograph: (The Sootr)

मध्य प्रदेश में नवंबर अंत में ठंड बढ़ी है। ग्वालियर-चंबल में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। 7 शहरों में रात का तापमान 10°C से नीचे आ गया है। तापमान 8-10°C तक गिरने की संभावना है। इंदौर में 25 साल का रिकॉर्ड टूटा है।

MP weather report:नवंबर के अंत में मध्य प्रदेश में ठंड अपने तेवर दिखाने लगी है। उत्तरी हवाओं का प्रभाव पूरे प्रदेश में महसूस किया जा रहा है, जिससे ग्वालियर-चंबल संभाग में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, 28 नवंबर 2025 शुक्रवार को भी मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। कहीं धूप खिली दिखी है तो कहीं बादल छाए रहे। प्रदेश के कई इलाकों में सुबह घना कोहरा देखा गया। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेशभर में रात का पारा और नीचे जाने की संभावना है।

7 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के सात शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। छतरपुर के नौगांव में सबसे कम 7.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। मुरैना, ग्वालियर, रीवा और दतिया में भी सर्दी बढ़ी है। नर्मदापुरम, रतलाम और नरसिंहपुर में न्यूनतम तापमान 15-19 डिग्री के बीच रहा, जो सामान्य से अधिक था।

ये भी पढ़ें... MP Weather Update: मध्यप्रदेश के इन जिलों में सुबह छाएगा घना कोहरा, जानें आज का मौसम

एमपी सरकार के दो साल पूरे होने पर सर्वे में शामिल होने के लिए फोटो पर करें क्लिक...



रात में कैसा रहेगा मौसम?

MP weather Forecast:28 नवंबर 2025 की रात के लिए पूर्वानुमान है कि पूर्वी और उत्तरी क्षेत्रों में तापमान 8-10 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। विशेष रूप से मालवा, बुंदेलखंड और उत्तर मध्य प्रदेश में ठंड अधिक होगी। खासकर ग्रामीण इलाकों में शीतलहर का अनुभव किया जा सकता है।

दिन का तापमान: धूप-बादल की लुकाछिपी

28 नवंबर 2025 को मध्यप्रदेश में दिन का तापमान 26-27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा, जो सामान्य से थोड़ा कम था। दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्रों में तापमान अपेक्षाकृत अधिक रहा। इसमें खंडवा का तापमान 31.5°C, खरगौन का 31.4°C और बड़वानी का 31.1°C दर्ज किया गया।
28 नवंबर 2025 शुक्रवार को दिन में भी मौसम सूखा और साफ रहा। अधिकतम तापमान 25-27 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर जैसे शहरों में दोपहर का तापमान 25-27 डिग्री के आसपास बना रहा। वहीं, ग्वालियर, मुरैना और रीवा में तापमान 24-26 डिग्री तक दर्जद किया गया।

ये भी पढ़ें... मौसम पूर्वानुमान (28 नवंबर): मध्यप्रदेश में दिन में बढ़ेगी ठंड, उत्तर में बर्फबारी-दक्षिण भारत में ठंडी और तेज हवा की चेतावनी

एमपी का मौसम: इन शहरों में इतना रहेगा पारा

नौगांव (छतरपुर): लगभग 8 डिग्री सेल्सियस
मुरैना, रीवा, ग्वालियर: 9 डिग्री सेल्सियस तक
चित्रकूट (सतना): 9.6 डिग्री सेल्सियस
दतिया, खजुराहो: 8-10 डिग्री सेल्सियस
भोपाल: 15 डिग्री सेल्सियस
इंदौर और उज्जैन: 10-15 डिग्री सेल्सियस
कन्नौद (देवास) और बड़वानी: 18-19 डिग्री सेल्सियस

ठंड के तेवर होंगे और तीखे

रात में मौसम सूखा और साफ ही रहेगा। बारिश का अनुमान नहीं है। हवा की गति 10-12 किमी/घंटा रहेगी, जिससे ठंड का अहसास और बढ़ेगा। मध्य प्रदेश के आसपास फिलहाल कोई एक्टिव वेदर सिस्टम नहीं है जिसका सीधा असर प्रदेश पर पड़े। हालांकि, बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र का असर अप्रत्यक्ष रूप से हवा की दिशा और नमी पर पड़ सकता है। इससे ठंड के तेवर और तीखे हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें... राजस्थान मौसम अपडेट : पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, आज कई जिलों में बारिश के साथ सर्दी बढ़ने की संभावना

इंदौर में 25 साल का रिकॉर्ड टूटा

ठंड ने इस साल नवंबर महीने में पिछले कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। भोपाल में 84 साल बाद नवंबर सबसे ठंडा रहा है। वहीं, इंदौर में पिछले 25 साल का रिकॉर्ड टूटा है। महीने की शुरुआत से ही ठंड लगातार बढ़ रही है। पिछले 15 दिनों से कोल्ड वेव जैसी स्थिति बनी हुई है।

ये भी पढ़ें... CG Weather Update: 24 घंटे में फिर बढ़ेगी ठंड, इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट, टूटा 10 साल का रिकॉर्ड

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • MP weather
  • एमपी का मौसम
  • MP weather report
  • MP weather Forecast
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर