MP Weather : मध्य प्रदेश में मौसम का यू टर्न, 35 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानिए अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम

Pratibha ranaa | May 09, 2024, 07:34 IST
Share
MP Weeather
MP Weeather

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिन तक आंधी के साथ बारिश की संभावना है। आंधी तूफान के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं, कई इलाकों के हीट वेव यानी लू का अलर्ट भी जारी किया गया है।

BHOPAL. मध्यप्रदेश में इन दिनों मौसम का यू टर्न देखने को मिल रहा है ( MP Weather )। कहीं, हीट वेव चल रही है तो कहीं आंधी-बारिश का दौर है। बुधवार ( 8 मई ) को प्रदेश के कई जिलों में बारिश और ओले गिरे। अब मौसम विभाग ने आज भी ऐसा ही मौसम रहने की चेतावनी जारी की है। प्रदेश के 35 जिलों में आज ( 9 मई) को गरज-चमक, बारिश और आंधी के आसार है।

बारिश का यलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिन तक आंधी के साथ बारिश की संभावना है। आंधी तूफान के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं, कई इलाकों के हीट वेव यानी लू का अलर्ट भी जारी किया गया है। यही कारण है कि मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के पूर्व हिस्से में आंधी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

ये खबर भी पढ़िए...10 मई से शुरू होगी Chardham Yatra, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के खुलेंगे कपाट, बदरीनाथ धाम में 12 मई से होंगे दर्शन

जानिए अगले 4 दिन के मौसम का हाल

  • 9 मई- ग्वालियर, दतिया, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, सतना, खरगोन और खंडवा में हीट वेव चलेगी। इंदौर, उज्जैन, धार, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, अनूपपुर, सीधी और सिंगरौली में आंधी-बादल रहेंगे।
  • 10 मई- ग्वालियर, दतिया, खरगोन और खंडवा में हीट वेव का अलर्ट है। इंदौर, धार, शाजापुर, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, बालाघाट, उमरिया, कटनी, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सागर, छतरपुर, दमोह, टीकमगढ़, निवाड़ी, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, भिंड और मुरैना में बादल छा सकते हैं।
  • 11 मई- टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह, पन्ना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में बादल रहेंगे।
  • 12 मई- छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, जबलपुर, नरसिंहपुर, कटनी, मैहर, उमरिया, सतना में बादल रह सकते हैं।

आज इन जिलों में अलर्ट

  • बारिश - सिहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, धार, इंदौर, देवास, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पांढुर्णा और रीवा संभाग के जिलों में।
  • लू - गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया, भिंड, मुरैना, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में।
  • ओलावृष्टि - रीवा संभाग के जिलों में, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पांढुर्णा जिलों में।

ये खबर भी पढ़िए...CG Board : छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट आज, जान लें जारी होने का समय

शहरों का मौसम

भोपाल:

  • तापमान: उच्चतम 37°C, न्यूनतम 25°C
  • मौसम: आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे
  • हवा: दक्षिण-पश्चिम दिशा से 10 किमी/घंटा की रफ्तार से
  • बारिश: 0.1 मिमी

इंदौर:

  • तापमान: उच्चतम 38°C, न्यूनतम 26°C
  • मौसम: आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे
  • हवा: दक्षिण-पश्चिम दिशा से 12 किमी/घंटा की रफ्तार से
  • बारिश: 0.2 मिमी

ग्वालियर:

  • तापमान: उच्चतम 36°C, न्यूनतम 24°C
  • मौसम: आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे
  • हवा: दक्षिण-पश्चिम दिशा से 10 किमी/घंटा की रफ्तार से
  • बारिश: 0.1 मिमी

जबलपुर:

  • तापमान: उच्चतम 35°C, न्यूनतम 25°C
  • मौसम: आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे
  • हवा: दक्षिण-पश्चिम दिशा से 8 किमी/घंटा की रफ्तार से
  • बारिश: 0.1 मिमी

सागर:

  • तापमान: उच्चतम 36°C, न्यूनतम 25°C
  • मौसम: आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे
  • हवा: दक्षिण-पश्चिम दिशा से 10 किमी/घंटा की रफ्तार से
  • बारिश: 0.1 मिमी
Tags:
  • MP weather
  • मप्र का मौसम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती