मौसम : सीजन में पहली बार भोपाल का पारा 15 से नीचे, पचमढ़ी सबसे ठंडा

Sourabh Bhatnagar | Nov 12, 2024, 06:44 IST
Share
thesootr
thesootr

सोमवार को राजधानी में रात के तापमान में औसतन आधा डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। पचमढ़ी में सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री रहा, जो प्रदेश में सबसे कम है। मध्‍य प्रदेश

सोमवार को मध्यप्रदेश की राजधानी Bhopal के रात के तापमान में लगभग आधा डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं पचमढ़ी में सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री रहा, जो प्रदेश में सबसे कम है। आपको बता दें कि भोपाल का न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.5 डिग्री कम है। जानकारी के अनुसार इस सीजन में पहली बार भोपाल का पारा 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे गया है।

मौसम में बदलाव की संभावना नहीं

मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल मौसम में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। मौसम विशेषज्ञ ए.के. शुक्ला ने बताया कि पूर्वी और उत्तर-पूर्वी हवाओं के प्रभाव से तापमान में वृद्धि हुई थी, जो अब कम होना शुरू हो गया है। आने वाले दिनों में हवाओं के बदलाव से तापमान में फिर गिरावट आ सकती है।

बंगाल की खाड़ी में बनेगा लो प्रेशर एरिया

दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से मंगलवार तक लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है, जो तमिलनाडु के आस-पास अधिक असर डालेगा। इसका प्रभाव मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में तापमान में मामूली वृद्धि के रूप में देखने को मिल सकता है, जो जल्द ही कम हो जाएगी।

MP Weather : प्रदेश में सर्द रातों के बीच जारी हुआ बारिश का अलर्ट

इन जिलों में तापमान 15 डिग्री तक पहुंचा

मंडला, बैतूल, भोपाल, छिंदवाड़ा, जबलपुर, टीकमगढ़, उमरिया, मलाजखंड, रायसेन और राजगढ़ जिलों में न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री के बीच रहा, जिससे इन क्षेत्रों में अधिक धुंध देखी गई। भोपाल, नौगांव, खजुराहो, रीवा, सागर, ग्वालियर और इंदौर में विजिबिलिटी 1500 मीटर तक रही, जबकि नर्मदापुरम में दृश्यता सबसे कम, 1000 मीटर तक दर्ज की गई।

अधिकांश शहरों में पारा 20 डिग्री से नीचे

सोमवार को सागर में रात का तापमान प्रदेश में सबसे अधिक 19.9 डिग्री रहा। नरसिंहपुर में 19.4 डिग्री दर्ज किया गया। अन्य शहरों जैसे सतना, दमोह, खजुराहो, धार, गुना, ग्वालियर, नर्मदापुरम, इंदौर, खंडवा, खरगोन और रतलाम में रात का तापमान 17 से 18 डिग्री के बीच रहा।

MP Weather : प्रदेश में कड़ाके की सर्द के लिए अभी करना होगा और इंतजार

इन जिलों में कड़ाके की ठंड की संभावना

इस साल सागर संभाग के निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना, रीवा संभाग के मऊगंज, सीधी और सिंगरौली, जबलपुर संभाग के मंडला और डिंडोरी, इंदौर संभाग के झाबुआ, इंदौर और धार के उत्तरी हिस्सों, और पूरे ग्वालियर-चंबल संभाग में ठंड की तीव्रता अधिक रहने की संभावना है।

इस साल पिछले वर्षों से अधिक ठंड का अनुमान

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि 2021 और 2022 में दिसंबर और जनवरी के महीने में सबसे ज्यादा ठंड पड़ी थी। हालांकि, पिछले साल ठंड देरी से शुरू हुई थी। इस बार दिसंबर के आखिरी सप्ताह से ठंड शुरू होने की उम्मीद है, और जनवरी 2024 में पिछली बार से अधिक ठंड पड़ सकती है।

नवंबर में सामान्य से अधिक तापमान की संभावना

मौसम विज्ञानी वेद प्रकाश सिंह के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में नार्थ-ईस्ट मानसून का असर हो रहा है, जिससे सिस्टम न्यूट्रल बना हुआ है और ठंड में गिरावट नहीं हो रही। इसी वजह से नवंबर में तापमान सामान्य से ज्यादा रहने की संभावना है। मध्यप्रदेश में अच्छी ठंड का अनुभव दिसंबर की शुरुआत से होगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • आज के मौसम का हाल
  • एमपी में मौसम का हाल
  • MP Weather update
  • पिछले 24 घंटों का मौसम का हाल
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश में मौसम का हाल
  • MP Weather Update Today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा