MP Weather Update : प्रदेश में दिखेगा कश्मीर की बर्फबारी का असर
Sandeep Kumar | Nov 14, 2024, 06:57 IST
MP Weather 1
कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी से अगले 24 घंटे में मध्य प्रदेश के कई जिलों में सर्दी का दौर आ सकता है। दरअसल, जम्मू कश्मीर में बर्फबारी का दौर मंगलवार से शुरू हो गया है।
भारत का स्विटजरलैंड जम्मू कश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी होने के कारण मध्य प्रदेश में सर्दी का असर दिखाई दे सकता है। कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी से अगले 24 घंटे में प्रदेश के कई जिलों में सर्दी का दौर आ सकता है। दरअसल, जम्मू कश्मीर में बर्फबारी का दौर मंगलवार से शुरू हो गया है। इसके चलते उत्तर की ओर से आ रही बर्फीली हवाओं की वजह से मध्य प्रदेश के कई जिलों के तापमान में गिरावट आ रही है। हालांकि राजधानी भोपाल में इसका प्रभाव अभी नहीं दिख रहा है।
एमपी में आज बारिश और घने कोहरे का अलर्ट, छत्तीसगढ़ में गिरेगा पारा, जानें आज के मौसम का हाल
बुधवार 13 नवंबर को भोपाल में सुबह घनी धुंध छाई रही। शहर के कुछ इलाकों में सुबह दृश्यता 1000 मीटर से भी कम रही। दिन में तेज धूप का अहसास हुआ। मौसम विभाग ( Meteorological Department ) के अनुसार गुरुवार यानी आज 14 नवंबर को भी मौसम ऐसा ही रह सकता है। तापमान में हल्की कमी आएगी, लेकिन शुक्रवार से तापमान में फिर उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
MP Weather : प्रदेश के कई जिलों में छाई धुंध, तापमान में हल्की गिरावट
मौसम : सीजन में पहली बार भोपाल का पारा 15 से नीचे, पचमढ़ी सबसे ठंडा
प्रदेश के प्रमुख जिलों के न्यूनतम तापमान को देखा जाए तो ग्वालियर में 16, भोपाल में 15, राजगढ़ में 14, इंदौर में 16, उज्जैन में 16 जबलपुर में 14 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। वहीं अधिकतम तापमान देखा जाए तो भोपाल में 21 ग्वालियर में 32 इंदौर में 30 उज्जैन में 31 जबलपुर में 30 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड हुआ। मौसम वैज्ञानिक ने गुरुवार को प्रदेश के सभी जिलों का मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान जताया है। वहीं, कुछ जिलों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की बात कही है।
MP Weather : प्रदेश में सर्द रातों के बीच जारी हुआ बारिश का अलर्ट
एमपी में आज बारिश और घने कोहरे का अलर्ट, छत्तीसगढ़ में गिरेगा पारा, जानें आज के मौसम का हाल
शुक्रवार से दिखेगा तापमान में गिरावट
MP Weather : प्रदेश के कई जिलों में छाई धुंध, तापमान में हल्की गिरावट
प्रदेश के ये जिले रहे सबसे गरम और ठंड
मौसम विभाग के मुताबिक निवाड़ी जिले का पृथ्वीपुर सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान की बात करें तो पचमढ़ी की रात प्रदेश में सबसे ठंडी रही। यहां न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।
मप्र के जिलों का तापमान
MP Weather : प्रदेश में सर्द रातों के बीच जारी हुआ बारिश का अलर्ट
FAQ
- मध्य प्रदेश में बर्फबारी का क्या प्रभाव होगा ?
जम्मू कश्मीर में भारी बर्फबारी के कारण उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं के चलते मध्य प्रदेश के कई जिलों में तापमान में गिरावट आने की संभावना है। - जम्मू कश्मीर में बर्फबारी कब हुई ?
जम्मू कश्मीर में बर्फबारी का दौर मंगलवार, 13 नवंबर से शुरू हुआ है। - भोपाल में तापमान कैसे प्रभावित होगा?
वर्तमान में भोपाल में बर्फबारी का असर नहीं दिख रहा है, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। - ध्य प्रदेश के किस जिले में सबसे अधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया?
निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर में 34 डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे गर्म स्थान रहा। - मध्य प्रदेश के कुछ प्रमुख शहरों का न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्या है?
भोपाल में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस है। वहीं, ग्वालियर में न्यूनतम 16 डिग्री और अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में न्यूनतम 16 डिग्री और अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava