MP Weather Update : प्रदेश में कई जिलों में बारिश का अलर्ट, जानिए कब आ सकता है मानसून

Sandeep Kumar | Jun 12, 2024, 07:15 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-06-12T071228.683.jpg
STYLESHEET THESOOTR - 2024-06-12T071228.683.jpg

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मानसून पहुंचने के लिए यह स्थिति अनुकूल है। प्रदेश में मानसून 17-18 जून तक प्रवेश कर सकता है। इससे पहले प्रदेश में प्री-मानसून एक्टिविटी चल रहा है।

मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम के कई रंग देखने को मिल रहे हैं। तेज उमस वाली गर्मी के साथ ही कहीं-कहीं बारिश भी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मानसून पहुंचने के लिए यह स्थिति अनुकूल है। प्रदेश में मानसून 17-18 जून तक प्रवेश कर सकता है। इससे पहले प्रदेश में प्री-मानसून ( pre-monsoon ) एक्टिविटी चल रहा है।

आपको बता दें कि कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना समेत देश के कई राज्यों में मानसून ( monsoon ) पहुंच चुका है। मंगलवार यानी 11 जून को मध्य प्रदेश का मौसम देखा जाये तो धार में शाम को गरज-चमक के साथ बारिश हुई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिचसंचरण तंत्र के कारण राज्य में प्री-मानसून की गतिविधि हो रही है।

ये खबर भी पढ़िए...स्मार्ट सिटी में घोटाले पर महापौर के पत्र से पूर्व निगमायुक्त IAS प्रतिभा पाल परेशानी में

प्रदेश में सबसे गर्म स्थान रीवा रहा

मंगलवार यानी 11 जून को प्रदेश में सबसे गर्म स्थान रीवा रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। सिंगरौली में 44.3, सीधी में 44, सतना में 43.3, ग्वालियर में 42.8, शहडोल में 42.4, खजुराहो में 41.4, शिवपुरी में 41, जबलपुर में 40.7, मंडला में 39.8, भोपाल में 39.3, डिग्री सेल्सियस इंदौर में 36.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ प्रदेश में सबसे कम अधिकतम तापमान पचमढ़ी में 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

ये खबर भी पढ़िए...SENIOR IAS राजेश राजौरा को सीएम सचिवालय में अपर मुख्य सचिव और आईएएस संजय शुक्ला को सीएम के प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी

आज इन जिलों में लू और बारिश चलने की चेतावनी

मौसम विभाग ने बुधवार को सिंगरौली और सीधी जिले में कहीं-कहीं लू चलने की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही कई जिलों में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। बुरहानपुर खंडवा खरगोन बड़वानी अलीराजपुर झाबुआ देवास शाजापुर आगर मालवा जबलपुर नरसिंहपुर छिंदवाड़ा पांढुर्णा सिवनी मंडला बालाघाट राजगढ़ नर्मदापुरम बैतूल हरदा नीमच गुना अशोकनगर शिवपुरी अनूपपुर शहडोल उमरिया डिंडोरी कटनी पन्ना दमोह सागर टीकमगढ़ निवाड़ी रायसेन सीहोर और भोपाल जिलों में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

कुछ जिलों में जहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है तो कुछ जिलों में येलो अलर्ट जारी हुआ है कई जिलों में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और यहां ओलावृष्टि के साथ वज्रपात होने की चेतावनी जारी की गई है।

ये खबर भी पढ़िए...सिविक सेंटर रजिस्ट्री कांड में तत्कालीन नगर निगम आयुक्त सहित 36 लोगों पर केस दर्ज

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • मौसम विभाग
  • मध्य प्रदेश
  • Monsoon
  • pre monsoon
  • प्री-मानसून
  • मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच