MP Weather update : भोपाल में तेज आंधी-बारिश, मौसम विभाग ने कई जिलों में जारी किया बूंदाबांदी का अलर्ट
Sandeep Kumar | Jun 05, 2024, 07:07 IST
SANDEEP 2024 Copy of STYLESHEET THESOOTR - 2024-06-05T070354.848.jpg
मध्य प्रदेश में कहीं गर्मी, कहीं उमस तो कहीं बारिश का नजारा देखने को मिल रहा है। मंगलवार यानी 4 जून को दिनभर तेज गर्मी का असर रहने के बाद शाम को आधा दर्जन से अधिक जिलों में बारिश और बूंदाबांदी हुई...
BHOPAL. मानसून की बढ़ती रफ्तार के साथ भोपाल सहित प्रदेश के 55 शहरों में प्री-मानसून ( pre-monsoon ) गतिविधि में इजाफा हो गया है। जहां पिछले 24 घंटे में बारिश हुई है।
भोपाल में मंगलवार यानी 4 जून को सुबह मौसम साफ था, लेकिन शाम 4:30 बजे मौसम बदला और 58 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी चली। इसके साथ ही शाम 5:00 बजे तक आधे घंटे में 4 मिमी बारिश हो गई। बारिश ( rain ) से घुली ठंडक के बाद सिर्फ 2 घंटे में ही पारा 11 डिग्री तक लुढ़क गया। दोपहर 3:30 बजे पारा 41 डिग्री पर था, जो शाम 5:30 बजे 30 डिग्री पर आ गया।
मध्य प्रदेश मौसम केंद्र के सीनियर साइंटिस्ट ने बताया कि प्रदेश में अब कई दिनों तक प्री-मानसून बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। अब एक दिन छोड़कर प्री-मानसून गतिविधि बढ़ने की संभावना बनी रहेगी। इस दौरान ज्यादातर ऐसा होगा कि दिन में धूप निकलेगी और शाम को तेज हवा, गरज चमक के साथ बारिश होगी।
बुंदेलखंड, विंध्य व ग्वालियर-चंबल के कुछ इलाकों में अभी भी भीषण गर्मी जारी है। मंगलवार को निवाड़ी जिले का पृथ्वीपुर सबसे गर्म रहा। वहां तापमान 46.3 डिग्री दर्ज हुआ।
मौसम विशेषज्ञों ने बुधवार को पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, छतरपुर, दमोह, पन्ना, कटनी, मैहर, उमरिया, जबलपुर, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, शहडोल, अनूपपुर, भिंड,डिंडोरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, मुरैना में बारिश की चेतावनी जारी की है।
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

ऐसे ही मौसम के आसार

एमपी के इन इलाकों में गर्मी
बुंदेलखंड, विंध्य व ग्वालियर-चंबल के कुछ इलाकों में अभी भी भीषण गर्मी जारी है। मंगलवार को निवाड़ी जिले का पृथ्वीपुर सबसे गर्म रहा। वहां तापमान 46.3 डिग्री दर्ज हुआ।
इन जिलों में बारिश की चेतावनी
मौसम विशेषज्ञों ने बुधवार को पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, छतरपुर, दमोह, पन्ना, कटनी, मैहर, उमरिया, जबलपुर, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, शहडोल, अनूपपुर, भिंड,डिंडोरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, मुरैना में बारिश की चेतावनी जारी की है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari