MP Weather Update : ग्वालियर-चंबल में आसमान से आग उगल रहा सूरज, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
Sandeep Kumar | May 22, 2024, 06:32 IST
Copy of STYLESHEET THESOOTR (42).jpg
नौतपा से पहले मध्य प्रदेश में सूरज आग उगल रहा है और दिन-प्रतिदिन पारा बढ़ता जा रहा है। इसका ज्यादा असर ग्वालियर-चंबल इलाके में देखा जा रहा है, जहां पारा 45 से 47 डिग्री के पार हो गया है।
नौतपा से पहले ही मध्य प्रदेश में सूरज आग उगल रहा है और दिन-प्रतिदिन पारा बढ़ता जा रहा है। इसका ज्यादा असर ग्वालियर-चंबल ( Gwalior-Chambal ) इलाके में देखा जा रहा है, जहां पारा 45 से 47 डिग्री के पार हो गया है। हालात यह बन गए हैं कि गर्मी अब जानलेवा होने लगी है। लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं। वहीं मौसम विभाग ( weather department ) ने लू की संभावना जताई है और आगामी 24 तारीख तक अलर्ट जारी किया है।
मौसम वैज्ञानिक ने जानकारी देते हुए बताया कि मौसम विभाग ने 24 तारीख तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उत्तरी मध्य प्रदेश के ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों में लू चलने और तापमान अत्याधिक रहने की संभावना है। हो सकता है कि इसके बाद भी ऐसा मौसम देखने को मिल सकता है। वहीं प्री-मानसून की जानकारी देते हुए मौसम विशेषज्ञ ने बताया, मानसून आने की सामान्य डेट 25 जून है, उसके पहले जो भी एक्टिविटी होगी वो प्री मानसून में आएगी।
मौसम विभाग के अनुसार, 24 मई को एमपी में हीटवेव ( heatwave ) के लिए अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 7 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। ये जिले ग्वालियर, भिंड, मुरैना,छतरपुर, निवाड़ी, पन्ना और राजगढ़ शामिल हैं।
मौसम विभाग की तरफ से कुछ जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। ये जिले भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, रायसेन, विदिशा, सीहोर, शाजापुर, आगर-मालवा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुरकलां, टीकमगढ़, दमोह, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला और बालाघाट हैं।
सबसे ज्यादा अधिक तापमान 46.4 डिग्री दतिया का रहा। वहीं सीधी में अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री, रीवा में अधिकतम 42.2 डिग्री, सतना 42.5, गुना 44.6, नौगांव में 45.5 डिग्री, शाजापुर 44.6 और कई अन्य जिलों गर्मी ने अपने तेवर दिखाए।
ग्वारियर में भीषण गर्मी पड़ रही है। शहर के जनकगंज थाना क्षेत्र में न्यू शांति नगर स्थित पानी की टंकी के नीचे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फेल गई थी। युवक भिखारी बताया गया है, जो कुछ दिनों से अर्ध नग्न हालत में इलाके में घूम रहा था। उसकी उम्र तकरीबन 35 से 40 वर्ष बताई जा रही है। आशंका है कि उसकी मौत गर्मी के प्रकोप के चलते हुई है।
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट !

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, 24 मई को एमपी में हीटवेव ( heatwave ) के लिए अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 7 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। ये जिले ग्वालियर, भिंड, मुरैना,छतरपुर, निवाड़ी, पन्ना और राजगढ़ शामिल हैं।
इन जिलों के लिए येलो अलर्ट
मौसम विभाग की तरफ से कुछ जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। ये जिले भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, रायसेन, विदिशा, सीहोर, शाजापुर, आगर-मालवा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुरकलां, टीकमगढ़, दमोह, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला और बालाघाट हैं।
इन जिलों में गर्मी ने दिखाए तेवर
सबसे ज्यादा अधिक तापमान 46.4 डिग्री दतिया का रहा। वहीं सीधी में अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री, रीवा में अधिकतम 42.2 डिग्री, सतना 42.5, गुना 44.6, नौगांव में 45.5 डिग्री, शाजापुर 44.6 और कई अन्य जिलों गर्मी ने अपने तेवर दिखाए।
गर्मी से हुई युवक की मौत?
ग्वारियर में भीषण गर्मी पड़ रही है। शहर के जनकगंज थाना क्षेत्र में न्यू शांति नगर स्थित पानी की टंकी के नीचे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फेल गई थी। युवक भिखारी बताया गया है, जो कुछ दिनों से अर्ध नग्न हालत में इलाके में घूम रहा था। उसकी उम्र तकरीबन 35 से 40 वर्ष बताई जा रही है। आशंका है कि उसकी मौत गर्मी के प्रकोप के चलते हुई है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman