MP Weather Update: मध्यप्रदेश के इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट, जानें आज का मौसम
Manish Kumar | Published:
Photograph: (The Sootr)
मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का असर या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में कैसी रही AQI। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...
MP Weather Report : मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटों में मौसम आमतौर पर सूखा ही रहा। भोपाल जिले में शीतलहर का प्रभाव देखा गया। अधिकतम तापमान में सभी संभागों के जिलों में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ।
भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन, चंबल, रीवा, जबलपुर, शहडोल और सागर संभागों के जिलों में तापमान सामान्य से 1.7°C से 2.2°C तक कम रहे। पश्चिमी और पूर्वी क्षेत्रों में तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ। शेष सभी संभागों के जिलों में तापमान सामान्य रहा।
न्यूनतम तापमान में भी पिछले 24 घंटों में कोई विशेष परिवर्तन नहीं देखा गया। भोपाल संभाग के जिलों में तापमान सामान्य से -3.9°C तक कम था। इंदौर और नर्मदापुरम संभागों के जिलों में यह सामान्य से 1.9°C से 2.2°C तक कम रहा। अन्य सभी संभागों के शेष जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य ही रहे।
प्रदेश में सर्दी का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। सुबह और रात के समय ठंड का असर ज्यादा अनुभव हो रहा है। दिन के तापमान में मामूली अंतर दिखाई दे रहा है। मौसम विशेषज्ञों ने आने वाले दिनों में और गिरावट की संभावना जताई। कुछ इलाकों में कोहरा भी हो सकता है।
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पांच प्रमुख बड़े शहरों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इंदौर में 10.1 डिग्री, भोपाल में 10.5 डिग्री, उज्जैन में 11.2 डिग्री, ग्वालियर में 11.3 डिग्री और जबलपुर में रात का पारा 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दूसरी तरफ, अमरकंटक में दिन का तापमान 22.4 डिग्री तक आ गया। खरगौन में 29.8 डिग्री, बड़वानी में 29.3 डिग्री, खंडवा में 29.1 डिग्री, गुना में 28.4 डिग्री और धार में 28.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
रविवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस नौगांव में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस खरगौन में दर्ज किया गया।
मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर दमोह की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं नीमच शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 191 दर्ज किया गया।
मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दमोह शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का Air Quality Index (AQI) लेवल 77 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो इंदौर में 121, भोपाल में 158 और ग्वालियर में 176 दर्ज हुई।
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान दितवाह से तटीय क्षेत्रों को खतरा हो सकता है। इसके अलावा, एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पंजाब और हरियाणा के ऊपर स्थित है। यह क्षेत्र ऊपरी वायु चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में सक्रिय है। इससे मौसम में हल्के बदलाव हो सकते हैं। यह स्थिति भी आगामी कुछ दिनों तक बनी रह सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर से ठंडी हवाएं आ रही हैं। इससे प्रदेश में ठंड बढ़ गई है। कई इलाकों में सुबह और शाम कोहरा छा गया है। कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम हो रही है। आने वाले दो-तीन दिनों तक यह मौसम बना रह सकता है। ठंडी हवाओं के कारण ठंड में और बढ़ोतरी होगी। सुबह और शाम की ठंड महसूस होगी। कोहरे की वजह से सड़कों पर चलना भी मुश्किल हो सकता है। भोपाल और इंदौर में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।
ये भी पढ़ें...
मौसम पूर्वानुमान (1 दिसंबर) : MP में बढ़ेगी ठंड, उत्तर भारत में शीतलहर तो दक्षिण में बारिश का अलर्ट
MP Weather Update: मध्यप्रदेश के इन जिलों में अगले 3 दिन घना कोहरा और शीतलहर का अलर्ट, जानें आज का मौसम
भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन, चंबल, रीवा, जबलपुर, शहडोल और सागर संभागों के जिलों में तापमान सामान्य से 1.7°C से 2.2°C तक कम रहे। पश्चिमी और पूर्वी क्षेत्रों में तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ। शेष सभी संभागों के जिलों में तापमान सामान्य रहा।
न्यूनतम तापमान में भी पिछले 24 घंटों में कोई विशेष परिवर्तन नहीं देखा गया। भोपाल संभाग के जिलों में तापमान सामान्य से -3.9°C तक कम था। इंदौर और नर्मदापुरम संभागों के जिलों में यह सामान्य से 1.9°C से 2.2°C तक कम रहा। अन्य सभी संभागों के शेष जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य ही रहे।
प्रदेश में सर्दी का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। सुबह और रात के समय ठंड का असर ज्यादा अनुभव हो रहा है। दिन के तापमान में मामूली अंतर दिखाई दे रहा है। मौसम विशेषज्ञों ने आने वाले दिनों में और गिरावट की संभावना जताई। कुछ इलाकों में कोहरा भी हो सकता है।
मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम
दूसरी तरफ, अमरकंटक में दिन का तापमान 22.4 डिग्री तक आ गया। खरगौन में 29.8 डिग्री, बड़वानी में 29.3 डिग्री, खंडवा में 29.1 डिग्री, गुना में 28.4 डिग्री और धार में 28.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
रविवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस नौगांव में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस खरगौन में दर्ज किया गया।
मप्र का AQI , दमोह की अच्छी रही हवा
मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दमोह शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का Air Quality Index (AQI) लेवल 77 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो इंदौर में 121, भोपाल में 158 और ग्वालियर में 176 दर्ज हुई।
एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...
एमपी का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर से ठंडी हवाएं आ रही हैं। इससे प्रदेश में ठंड बढ़ गई है। कई इलाकों में सुबह और शाम कोहरा छा गया है। कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम हो रही है। आने वाले दो-तीन दिनों तक यह मौसम बना रह सकता है। ठंडी हवाओं के कारण ठंड में और बढ़ोतरी होगी। सुबह और शाम की ठंड महसूस होगी। कोहरे की वजह से सड़कों पर चलना भी मुश्किल हो सकता है। भोपाल और इंदौर में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।
ये भी पढ़ें...
मौसम पूर्वानुमान (1 दिसंबर) : MP में बढ़ेगी ठंड, उत्तर भारत में शीतलहर तो दक्षिण में बारिश का अलर्ट
MP Weather Update: मध्यप्रदेश के इन जिलों में अगले 3 दिन घना कोहरा और शीतलहर का अलर्ट, जानें आज का मौसम
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari