MP Weather Update: मध्यप्रदेश के 16 जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट, जानें आज का मौसम

Manish Kumar | Nov 10, 2025, 06:30 IST
Share
MP Weather Update 10 november
Photograph: (The Sootr)

मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का असर या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में कैसी रही AQI। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटों में मौसम सूखा ही रहा। कुछ जिलों में शीतलहर का असर देखा गया। भोपाल, इंदौर, शाजापुर और सिहोर में तीव्र शीतलहर रही। अन्य जिलों के तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। अधिकतम तापमान इंदौर, चंबल, रीवा और शहडोल में सामान्य से 3.4-3.8°C तक कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान जबलपुर में 2.1°C तक गिरा।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक शीतलहर का असर जारी रहने की संभावना है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में तापमान में और गिरावट हो सकती है। विशेष रूप से रीवा, शहडोल और जबलपुर संभागों में ठंडी हवाएं चलने से ठंड बढ़ने की संभावना है। भोपाल और उज्जैन में भी तापमान में गिरावट का अनुमान है। उत्तरी हवाओं की वजह से शीतलहर जारी रहेगी और तापमान में और गिरावट हो सकती है। विशेषकर रात के समय तापमान में ज्यादा गिरावट हो सकती है।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पांच प्रमुख बड़े शहरों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इंदौर में 7.0 डिग्री, भोपाल में 8.0 डिग्री, उज्जैन में 11.5 डिग्री, ग्वालियर में 10.7 डिग्री और जबलपुर में रात का पारा 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दूसरी तरफ, पचमढ़ी में दिन का तापमान 23.8 डिग्री तक आ गया। नर्मदापुरम में 31.0 डिग्री, बड़वानी में 30.5 डिग्री, खजुराहो में 30.0 डिग्री, खंडवा में 29.5 डिग्री और उज्जैन में 29.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

रविवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस गिरवर में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस नर्मदापुरम में दर्ज किया गया।


मप्र का AQI, इंदौर की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर इंदौर की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं नीमच शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 253 दर्ज किया गया।

मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार इंदौर शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का Air Quality Index (AQI) लेवल 120 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो भोपाल में 149, ग्वालियर में 194 और जबलपुर में 214 दर्ज हुई।

एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...


एमपी का मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, 10 नवंबर को मध्यप्रदेश के कई जिलों में शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। प्रदेश के लगभग डेढ़ दर्जन जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। भिंड, भोपाल, छतरपुर, देवास, ग्वालियर, इंदौर, मुरैना, निवाड़ी, पन्ना, राजगढ़, रीवा, शाजापुर, सीहोर, टीकमगढ़, सतना और उज्जैन में शीतलहर चलने का अनुमान है।

आने वाले दिनों में इन जिलों में तापमान में गिरावट हो सकती है और ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग ने लोगों को शीतलहर से बचने की सलाह दी है। उत्तरी हवाओं के कारण ठंड में और वृद्धि हो सकती है। विशेषकर सुबह और रात के समय तापमान में गिरावट का असर ज्यादा होगा। लोग सर्दी से बचने के लिए पूरी तरह से तैयार रहें और गर्म कपड़े पहनकर बाहर निकलें।

ये भी पढ़ें...

मौसम पूर्वानुमान (10 नवंबर): मध्यप्रदेश सहित देशभर में हल्की बारिश, ठंडी हवा से गिरेगा पारा

MP Weather Update: मध्यप्रदेश के इन नौ जिलों में कोल्ड वेव का येलो अलर्ट जारी, जानें आज का मौसम



Tags:
  • आज का मौसम
  • मध्यप्रदेश
  • MP weather
  • मौसम पूर्वानुमान
  • MP weather report
  • MP Weather update
  • एमपी का मौसम पूर्वानुमान
  • शीतलहर
  • कोल्ड वेव
  • Air Quality Index (AQI)
  • aqi
  • एक्यूआई
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच