MP Weather Update: मध्यप्रदेश के इन जिलों में बारिश का अलर्ट, रात में और बढ़ेगी ठंड, जानें आज का मौसम

Manish Kumar | Oct 17, 2025, 06:30 IST
Share
MP WEATHER UPDATE 17 OCTOBER
Photograph: (The Sootr)

मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में कैसी रही AQI। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्यप्रदेश के अधिकांश जिलों में रात का तापमान गिरने के साथ ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग की मानों तो दक्षिण मध्यप्रदेश में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। गुरुवार को खरगोन जिला सबसे ठंडा रहा, जबकि नर्मदापुरम में सबसे अधिक गर्मी महसूस की गई।

भोपाल सहित कुछ जिलों में बादल की मौजूदगी के कारण हल्की गर्माहट रही। शुक्रवार को भोपाल सहित कई जिलों में सुबह के समय हल्की धुंध होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने 16 अक्टूबर 2025 को मध्यप्रदेश से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई की घोषणा की। हालांकि, 21 अक्टूबर तक कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी जारी रहने की संभावना है।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पांच प्रमुख बड़े शहरों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इंदौर में 15.5 डिग्री, भोपाल में 15.8 डिग्री, उज्जैन में 18.5 डिग्री, ग्वालियर में 18.9 डिग्री और जबलपुर में रात का पारा 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दूसरी तरफ, पचमढ़ी में दिन का तापमान 26.2 डिग्री तक आ गया। नर्मदापुरम में 34.8 डिग्री, बड़वानी में 33.9 डिग्री, धार में 33.4 डिग्री, खजुराहो में 33.2 डिग्री और सीहोर में 33.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

गुरुवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस खंडवा में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस नर्मदापुरम में दर्ज किया गया।

मप्र का AQI, मैहर की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर मैहर की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं भोपाल शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 212 दर्ज किया गया।

मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मैहर शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 71 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो ग्वालियर में 177, जबलपुर में 185 और इंदौर में 191 दर्ज हुई।

एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

एमपी का मौसम पूर्वानुमान

आज का मौसमः मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक प्रदेश में मौसम को लेकर कोई विशेष अलर्ट नहीं है। दिवाली के बाद, यानी छठे दिन, रेनफॉल एक्टिविटी में वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी और अधिकतम तापमान में गिरावट देखी जा सकती है।

शुक्रवार को मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट और पांढुर्णा जिलों में हल्की बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने की संभावना जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें...

MP Weather Update: प्रदेश में अगले 24 घंटे में इन 20 जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

Tags:
  • आज का मौसम
  • मध्यप्रदेश
  • MP weather
  • मौसम पूर्वानुमान
  • एमपी का मौसम
  • MP weather report
  • इंदौर
  • भोपाल
  • MP Weather update
  • एमपी का मौसम पूर्वानुमान
  • जबलपुर
  • ग्वालियर
  • मानसून
  • मैहर
  • एयर क्वालिटी इंडेक्स
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि