MP Weather Update: मध्यप्रदेश के इन जिलों में ठंड की दस्तक के बीच फिर से बारिश के आसार, जानें आज का मौसम

Manish Kumar | Oct 18, 2025, 06:30 IST
Share
MP Weather Update 18 october
Photograph: (The Sootr)

मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में कैसी रही AQI। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में पिछले 24 घंटों में हल्की वर्षा दर्ज की गई। भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन और जबलपुर संभागों के जिलों में हल्की बारिश हुई। शेष सभी संभागों में मौसम आमतौर पर सूखा ही रहा।

अधिकतम तापमान में सभी संभागों में कोई विशेष बदलाव नहीं हुआ। हालांकि चंबल और रीवा संभाग के जिलों में सामान्य से 1.6°C तक कमी देखी गई। न्यूनतम तापमान में भी कोई विशेष बदलाव नहीं था। लेकिन, रीवा संभाग के जिलों में सामान्य से 2.1°C तक कमी और शहडोल संभाग के जिलों में सामान्य से 2.8°C तक बढ़ोत्तरी हुई। नर्मदापुरम संभाग के जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.4°C तक अधिक दर्ज किया गया। अन्य सभी जिलों में तापमान सामान्य बना रहा।

मौसम विभाग ने 16 अक्टूबर 2025 को मध्यप्रदेश से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई की घोषणा कर दी है। हालांकि, 21 अक्टूबर तक कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी जारी रहने की संभावना है।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पांच प्रमुख बड़े शहरों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इंदौर में 15.5 डिग्री, भोपाल में 15.8 डिग्री, उज्जैन में 18.5 डिग्री, ग्वालियर में 18.9 डिग्री और जबलपुर में रात का पारा 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दूसरी तरफ, पचमढ़ी में दिन का तापमान 26.2 डिग्री तक आ गया। नरसिंहगढ़ में 34.6 डिग्री, राजगढ़ में 34.5 डिग्री, बड़वानी में 34.3 डिग्री, खजुराहो में 34.2 डिग्री और इंदौर में 34.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

शुक्रवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस नौगांव में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस नरसिंहगढ़ में दर्ज किया गया।

मप्र का AQI, सतना की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर सतना की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं सागर शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 198 दर्ज किया गया।

मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार सतना शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम Air Quality Index (AQI) दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 86 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो ग्वालियर में 154, इंदौर में 160 और भोपाल में 184 दर्ज हुई।

एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

एमपी का मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, मध्यप्रदेश में 18 अक्टूबर 2025 को धनतेरस के दिन बड़वानी, खरगोन, खंडवा और बुरहानपुर जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि, इसके बाद अगले दो से तीन दिन तक वर्षा की संभावना नहीं है। 21 अक्टूबर से वर्षा गतिविधियों में फिर से वृद्धि होने की संभावना जताई जा रही है।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, प्रदेश में सर्दी का वास्तविक प्रभाव 24 अक्टूबर के बाद देखने को मिलेगा। फिलहाल, उत्तर प्रदेश में बन रहे साइक्लोनिक सिस्टम का असर 19 अक्टूबर से मध्य प्रदेश में भी महसूस किया जाएगा। इससे धनतेरस और दिवाली के दौरान कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। इस प्रकार, इस बार मध्य प्रदेश में सर्दी की शुरुआत बारिश और बादलों के साथ हो रही है, जिससे मौसम काफी खुशनुमा बना हुआ है।

ये भी पढ़ें...

मौसम पूर्वानुमान (18 अक्टूबर) : मध्यप्रदेश सहित देश के कुछ राज्यों में हल्की बारिश, गिरेगा पारा

MP Weather Update: मध्यप्रदेश के इन जिलों में बारिश का अलर्ट, रात में और बढ़ेगी ठंड, जानें आज का मौसम

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • MP weather
  • मौसम पूर्वानुमान
  • MP weather report
  • MP Weather update
  • एमपी का मौसम पूर्वानुमान
  • मौसम विभाग
  • मानसून
  • Air Quality Index (AQI)
  • aqi
  • एक्यूआई
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि