MP Weather Update: मध्यप्रदेश के इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट नहीं, लेकिन कंपकंपी छूटाएगी ठंड, जानें आज का मौसम

Manish Kumar | Nov 23, 2025, 06:30 IST
Share
MP WEATHER UPDATE 23 NOVEMBER
Photograph: (The Sootr)

मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का असर या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में कैसी रही AQI। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटों में मौसम आमतौर पर सूखा ही रहा। खरगौन जिले में शीतलहर का असर था, जबकि नरसिंहपुर जिले में शीतल दिन रहा।

अधिकतम तापमान में अधिकांश जिलों में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। इंदौर, उज्जैन, चंबल, रीवा और सागर संभागों में तापमान सामान्य से 1.5°C-2.0°C तक कम था। बाकी संभागों के जिलों में तापमान सामान्य स्तर पर बने रहे।

न्यूनतम तापमान में भी कोई विशेष परिवर्तन नहीं देखा गया। भोपाल और इंदौर संभागों के जिलों में तापमान सामान्य से 3.6°C-3.9°C तक कम रहा। बाकी संभागों में न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर ही रहा।

मौसम विभाग की मानें तो राज्य में अगले कुछ दिनों तक मौसम में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। आने वाले दिनों में ठंड का असर और बढ़ सकता है। खासकर रात के तापमान में गिरावट की संभावना है।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पांच प्रमुख बड़े शहरों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इंदौर में 6.7 डिग्री, भोपाल में 5.7 डिग्री, उज्जैन में 9.6 डिग्री, ग्वालियर में 9.8 डिग्री और जबलपुर में रात का पारा 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दूसरी तरफ, नरसिंहपुर में दिन का तापमान 23.6 डिग्री तक आ गया। मंडला में 30.0 डिग्री, उज्जैन में 29.7 डिग्री, सीहोर में 29.6 डिग्री, नर्मदापुरम में 29.4 डिग्री और विदिशा में 29.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

शनिवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस मंडला में दर्ज किया गया।

c9fee1aa-050
c9fee1aa-050


मप्र का AQI, ओरछा की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर ओरछा की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं सिंगरौली शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 216 दर्ज किया गया।

मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार ओरछा शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का Air Quality Index (AQI) लेवल 110 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो इंदौर में 171, भोपाल में 204 और ग्वालियर में 209 दर्ज हुई।

एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

8b2b4c6a-15e
8b2b4c6a-15e


एमपी का मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, बीते दिन स्ट्रेट ऑफ मलक्का के मध्य भागों में ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण बना था। इसके प्रभाव से आज स्ट्रेट ऑफ मलक्का और दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर निम्न दबाव क्षेत्र है। यह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए 24 नवंबर के आसपास अवदाब (डिप्रेशन) में बदल सकता है।

इसके बाद, यह दिशा में बढ़ते हुए अगले 48 घंटों में और अधिक तीव्र हो सकता है। यह घटना बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी के ऊपर होने की संभावना है। इस समय, समुद्र में तूफान के रूप में यह और अधिक शक्तिशाली हो सकता है। सभी क्षेत्रों में मौसम का असर बढ़ सकता है, जिससे भारी वर्षा की संभावना है।

मौसम विभाग ने प्रदेश में शीतलहर को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि, कई इलाकों में हल्की बारिश की संभावना बनती दिख रही है। साथ ही साथ कई जिलों के तापमान में गिरावट और ठंड का असर देखने को मिल सकता है।

ये भी पढ़ें...

मौसम पूर्वानुमान (23 नवंबर) : मध्यप्रदेश सहित देश के अधिकांश भागों में हल्की बारिश और ठंड का असर

MP Weather Update: मध्यप्रदेश के इन 7 जिलों में पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड, जानें आज का मौसम

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • MP weather
  • मौसम पूर्वानुमान
  • एमपी का मौसम
  • MP weather report
  • MP Weather update
  • एमपी का मौसम पूर्वानुमान
  • मौसम विभाग
  • Air Quality Index (AQI)
  • aqi
  • एक्यूआई
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज