MP Weather Update: नया वेदर सिस्टम मध्यप्रदेश में बढ़ाएगा ठंड, शीतलहर का अलर्ट, जानें आज का मौसम

Manish Kumar | Dec 04, 2025, 06:30 IST
Share
mp weather update 4 december
mp weather update 4 december

मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का असर या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में कैसी रही AQI। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटों में मौसम आमतौर पर सूखा ही रहा। अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं देखा गया। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर संभागों में तापमान सामान्य से 1.5°C से 2.6°C तक कम रहा। शेष सभी संभागों में तापमान सामान्य ही रहा।

न्यूनतम तापमान में भी कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। भोपाल संभाग के जिलों में यह सामान्य से 2.0°C कम रहे। सागर संभाग में यह सामान्य से 1.8°C अधिक रहे। ग्वालियर और चंबल संभागों के जिलों में यह सामान्य से 4.0°C तक अधिक रहे, जबकि अन्य संभागों में तापमान सामान्य रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में सर्दी का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। सुबह और रात के समय ठंड का असर ज्यादा अनुभव हो रहा है। दिन के तापमान में मामूली अंतर दिखाई दे रहा है। मौसम विशेषज्ञों ने आने वाले दिनों में और गिरावट की संभावना जताई। कुछ इलाकों में कोहरा भी हो सकता है।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पांच प्रमुख बड़े शहरों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इंदौर में 8.2 डिग्री, भोपाल में 9.4 डिग्री, उज्जैन में 12.0 डिग्री, ग्वालियर में 12.0 डिग्री और जबलपुर में रात का पारा 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दूसरी तरफ, पचमढ़ी में दिन का तापमान 22.6 डिग्री तक आ गया। नर्मदापुरम में 30.7 डिग्री, बड़वानी में 28.7 डिग्री, मंडला में 28.5 डिग्री, उज्जैन में 28.4 डिग्री और खरगौन में 28.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

बुधवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस नर्मदापुरम में दर्ज किया गया।


मप्र का AQI, दमोह की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर दमोह की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं सिंगरौली शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 255 दर्ज किया गया।

मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दमोह शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का Air Quality Index (AQI) लेवल 55 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो इंदौर में 154, जबलपुर में 165 और भोपाल में 168 दर्ज हुई।

एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...


एमपी का मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण भारत में एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। यह सिस्टम उत्तरी हवाओं को अपनी ओर खींच रहा है, जिससे हवाओं की गति बढ़ेगी। मौसम विभाग की मानें तो 5 दिसंबर से एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा।

इससे पहाड़ों पर बर्फबारी होगी, जिसका असर मध्य प्रदेश में बर्फीली हवाओं के रूप में देखा जाएगा। रात से तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट का अनुमान है। सर्दी तेज हो जाएगी और 6 दिसंबर से भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और चंबल संभाग में शीतलहर का असर रहेगा।

ये भी पढ़ें...

मौसम पूर्वानुमान (4 दिसंबर) : MP में बढ़ेगी ठंड, उत्तरी इलाकों में बर्फबारी तो दक्षिण भारत में हल्की वर्षा की संभावना

MP Weather Update: मध्यप्रदेश के इन जिलों में होगा शीतलहर का अलर्ट, जानें आज का मौसम



Tags:
  • आज का मौसम
  • मध्यप्रदेश
  • MP weather
  • मौसम पूर्वानुमान
  • एमपी का मौसम
  • MP weather report
  • MP Weather update
  • एमपी का मौसम पूर्वानुमान
  • मौसम विभाग
  • शीतलहर
  • Air Quality Index (AQI)
  • aqi
  • एक्यूआई
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By Umeshwari Baghel

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर

By Sanjay Gupta

बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर