MP Weather Update: मध्यप्रदेश में 48 घंटे में बदलेगा हवा का रुख, अब ठंड दिखाएगी तेवर, जानें आज का मौसम

Manish Kumar | Nov 07, 2025, 06:30 IST
Share
MP Weather Update 7 november
Photograph: (The Sootr)

मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का असर या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में कैसी रही AQI। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्यप्रदेश में इनदिनों मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम मुख्य रूप से सूखा ही रहा। प्रदेश के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला। हालांकि, कुछ संभागों में तापमान सामान्य से 1.8°C से 2.3°C तक कम रहे, जबकि शेष जिलों में तापमान सामान्य रहा।

न्यूनतम तापमान में विशेष गिरावट देखी गई, विशेष रूप से भोपाल और उज्जैन संभागों के जिलों में 4.1°C से 5.5°C तक गिरावट दर्ज की गई। इंदौर, ग्वालियर और चंबल संभागों के जिलों में भी तापमान 3.0°C तक गिरा। शेष जिलों में तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ।

भोपाल और इंदौर संभागों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6°C से 2.0°C तक कम रहा, जबकि नर्मदापुरम, रीवा और जबलपुर संभागों में तापमान सामान्य से 1.8°C से 3.1°C तक अधिक रहा। शहडोल संभाग के जिलों में तापमान सामान्य से 5.0°C तक अधिक रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में प्रदेश में मौसम सूखा ही रहेगा। साथ ही तापमान में मामूली वृद्धि हो सकती है। अगले कुछ दिनों में हल्की ठंड महसूस हो सकती है।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पांच प्रमुख बड़े शहरों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इंदौर में 16.2 डिग्री, भोपाल में 20.0 डिग्री, उज्जैन में 12.5 डिग्री, ग्वालियर में 13.2 डिग्री और जबलपुर में रात का पारा 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दूसरी तरफ, पचमढ़ी में दिन का तापमान 25.2 डिग्री तक आ गया। नर्मदापुरम में 32.9 डिग्री, सीहोर में 32.2 डिग्री, सतना में 31.7 डिग्री, ग्वालियर में 31.5 डिग्री और खजुराहो में 31.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

गुरुवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस राजगढ़ में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस नर्मदापुरम में दर्ज किया गया।


मप्र का AQI, सतना की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर सतना की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं सिंगरौली शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 171 दर्ज किया गया।

मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार सतना शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का Air Quality Index (AQI) लेवल 115 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो इंदौर में 152, भोपाल में 158 और ग्वालियर में 168 दर्ज हुई।

एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...


एमपी का मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी हिस्से में साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है। इसका असर प्रदेश के कुछ जिलों में देखने को मिल सकता है। एक दिन बाद मौसम साफ हो जाएगा और तापमान 30-32 डिग्री के आसपास रहेगा।

उत्तर से हवा आने की वजह से पारे में 2-4 डिग्री की गिरावट आएगी। यह दौर दूसरे सप्ताह तक चलेगा, फिर दिन-रातें ठंडी होने लगेंगी। 15 नवंबर के बाद तेज ठंड का दौर शुरू हो सकता है।

ये भी पढ़ें...

मौसम पूर्वानुमान (7 नवंबर): एमपी सहित देशभर में ठंडी हवा का असर, J&K में हिमपात का अलर्ट

MP Weather Update: प्रदेश में अगले दो दिन छाएंगे बादल! हल्की बारिश का अलर्ट, जानें आज का मौसम





Tags:
  • आज का मौसम
  • मध्यप्रदेश
  • MP weather
  • मौसम पूर्वानुमान
  • एमपी का मौसम
  • MP weather report
  • MP Weather update
  • एमपी का मौसम पूर्वानुमान
  • मध्य प्रदेश
  • Air Quality Index (AQI)
  • aqi
  • एक्यूआई
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज