MP Weather Update: मध्यप्रदेश के इन नौ जिलों में शीत लहर का येलो अलर्ट जारी, जानें आज का मौसम

Manish Kumar | Published:
Share
MP Weather Update 9 november
Photograph: (The Sootr)

मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का असर या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में कैसी रही AQI। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटों में मौसम सूखा ही रहा। मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों में मौसम ऐसा ही रहेगा और ठंडी हवाओं का असर बढ़ेगा। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम सूखा था। लेकिन, कुछ जिलों में शीत लहर का असर बना रहा, विशेष रूप से सीहोर और रीवा में। भोपाल, इंदौर और शाजापुर में भी शीत लहर का अनुभव हुआ।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ, लेकिन शहडोल संभाग में तापमान 2.1°C तक गिरा है। इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, और चंबल में सामान्य से 3.2°C से 3.4°C तक कम तापमान दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट रही, विशेष रूप से भोपाल, उज्जैन, रीवा, जबलपुर और शहडोल में, जहां तापमान 2.1°C से 3.6°C तक गिरे।

आने वाले दिनों में उत्तरी हवाओं के कारण ठंड का असर बढ़ेगा और रात का तापमान भी गिर सकता है। यह अनुमान है कि प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में आगामी दिनों में तापमान में और गिरावट होगी, खासकर रात के समय ठंडक महसूस होगी।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पांच प्रमुख बड़े शहरों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इंदौर में 16.2 डिग्री, भोपाल में 20.0 डिग्री, उज्जैन में 12.5 डिग्री, ग्वालियर में 13.2 डिग्री और जबलपुर में रात का पारा 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दूसरी तरफ, पचमढ़ी में दिन का तापमान 24.6 डिग्री तक आ गया। नर्मदापुरम में 31.1 डिग्री, मंडला में 30.8 डिग्री, बड़वानी में 30.3 डिग्री, खजुराहो में 30.2 डिग्री और खंडवा में 30.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

शनिवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस राजगढ़ में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस नर्मदापुरम में दर्ज किया गया।


मप्र का AQI, ओरछा की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर ओरछा की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं कटनी शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 179 दर्ज किया गया।

मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार ओरछा शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का Air Quality Index (AQI) लेवल 110 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो भोपाल में 126, इंदौर में 133 और जबलपुर में 167 दर्ज हुई।

एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...


एमपी का मौसम पूर्वानुमान

weather forecast :मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू और आसपास के क्षेत्रों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसका असर उत्तर-पश्चिमी भारत और मध्य भारत पर पड़ रहा है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और पछुवा हवाओं के कारण ठंड में वृद्धि हुई है। इन वेदर सिस्टम्स का असर मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में देखा जाएगा, जहां तापमान में गिरावट और शीत लहर का प्रकोप हो सकता है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 6 से 7 दिनों के दौरान तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है। वहीं, पश्चिमी मध्य प्रदेश और अन्य हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से लगभग 4 से 7 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है। शीत लहर के कारण अगले कुछ दिनों में ठंड में और बढ़ोतरी हो सकती है।

मौसम विभाग ने 8 से 10 नवंबर के दौरान मध्य प्रदेश के भोपाल, सीहोर, राजगढ़, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, रीवा, सतना जिलों के कुछ हिस्सों में शीत लहर का येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटों में सीहोर, रीवा, भोपाल, राजगढ़ और अन्य क्षेत्रों में शीत लहर का प्रभाव देखा गया।

ये भी पढ़ें...

मौसम पूर्वानुमान (9 नवंबर) : एमपी में हल्की तो दक्षिण भारत में भारी बारिश, उत्तर में कड़ाके की ठंड

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में 48 घंटे में बदलेगा हवा का रुख, अब ठंड दिखाएगी तेवर, जानें आज का मौसम

Tags:
  • weather forecast
  • आज का मौसम
  • मध्यप्रदेश
  • MP weather
  • मौसम पूर्वानुमान
  • MP weather report
  • MP Weather update
  • एमपी का मौसम पूर्वानुमान
  • Air Quality Index (AQI)
  • aqi
  • एक्यूआई
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर