MP Weather Update: मध्यप्रदेश में मानसून की विदाई शुरू, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज का मौसम

Manish Kumar | Sept 26, 2025, 06:30 IST
Share
mp-weather-update-26-september
Photograph: (The Sootr)

मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में मानसून मीटर कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में....

MP Weather Report : मध्यप्रदेश में मानसून की विदाई की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अगले दो से तीन दिनों में प्रदेश के लगभग 12 जिलों से मानसून की विदाई हो जाएगी। हालांकि, प्रदेश के सभी हिस्सों से मानसून की विदाई में थोड़ी और देर हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को मंडला और रीवा जिलों में अच्छी बारिश हुई, जबकि जबलपुर, उज्जैन, सिवनी, सीधी, सतना, उमरिया और बालाघाट में हल्की बारिश देखी गई। भोपाल में तेज धूप के साथ मौसम में गर्मी और उमस का असर देखा गया। वहीं, इंदौर और ग्वालियर में भी मौसम साफ रहा।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पांच प्रमुख बड़े शहरों में भोपाल में 32.2°C डिग्री, इंदौर में 33.8°C डिग्री, ग्वालियर में 36.0°C डिग्री, उज्जैन में 34.0°C डिग्री और जबलपुर में 34°C डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

बारिश होने के के कारण कई शहरों में दिन के तापमान में थोड़ी कमी दर्ज की गई। अमरकंटक में दिन का तापमान 25.9 डिग्री तक आ गया। खजुराहो में 36.4 डिग्री, ग्वालियर में 36.0 डिग्री, नर्मदापुरम में 35.4 डिग्री, मुरैना में 35.0 डिग्री और दतिया में 34.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

गुरुवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस खंडवा में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस खजुराहो में दर्ज किया गया।

मध्यप्रदेश का मानसून मीटर

मध्यप्रदेश में इन दिनों कहीं-कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, मध्यप्रदेश की औसत वार्षिक बारिश 37 इंच है, जबकि इस सीजन में अब तक 44 इंच बारिश हो चुकी है। यह कुल लक्ष्य को पार कर चुका है यानी अबतक 118 प्रतिशत बारिश हो चुकी है।

बता दें कि एमपी में अब तक 36.8 इंच पानी गिरना था। इसका मतलब है कि इस समय तक 7.2 इंच ज्यादा बारिश हो चुकी है। वहीं, पिछले मानसून सीजन में मध्य प्रदेश में औसत 44 इंच बारिश हुई थी।

मध्यप्रदेश के 41 जिलों में बारिश का कोटा पूरा हो चुका है। इन जिलों में भोपाल, राजगढ़, रायसेन, विदिशा, अलीराजपुर, बड़वानी, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, रतलाम, मंदसौर, नीमच, आगर-मालवा, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, सतना और उमरिया शामिल हैं। कुछ जिलों में बारिश का आंकड़ा 150 प्रतिशत से भी ज्यादा हो चुका है, जबकि श्योपुर में 213 प्रतिशत बारिश हो चुकी है।

गुरुवार को MP के कुंडम में 54.0 मिमी, अमरपाटन में 49.0 मिमी, सिहावल में 47.0 मिमी, स्लीमानाबाद में 46.0 मिमी, रामपुर बाघेलान में 46.0 मिमी और निवाली में 42.6 मिमी बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार, नए सिस्टम और लोकल सिस्टम के एक्टिव होने के कारण 26 और 27 सितंबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है। एक ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण पूर्व मध्य और उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी के पास मध्य क्षोभमंडल स्तर पर स्थित है।

इसके प्रभाव से अगले 12 घंटों में उत्तर और मध्य बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है। यह सिस्टम पश्चिम की ओर बढ़ते हुए 26 सितंबर को दक्षिण ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों के पास एक अवदाब में परिवर्तित हो सकता है। इसके साथ, एक ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण 5.8 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है और दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

आज का मौसमः मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के मंडला और बालाघाट जिलों में भारी बारिश की चेतावनी के साथ येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर और पांढुर्णा जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ें...

मौसम पूर्वानुमान (26 सितंबर) : MP में छाए रहेंगे बादल, महाराष्ट्र-उत्तरप्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में तीन सिस्टम एक्टिव, 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज का मौसम

be indian-buy indian
be indian-buy indian

Tags:
  • आज का मौसम
  • मध्यप्रदेश
  • MP weather
  • मौसम पूर्वानुमान
  • MP weather report
  • MP Weather update
  • एमपी का मौसम पूर्वानुमान
  • भारी बारिश
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती