MP Weather Update: मध्यप्रदेश में तीन सिस्टम एक्टिव, 55 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आज का मौसम

Manish Kumar | Oct 05, 2025, 06:30 IST
Share
mp weather update 5 october
Photograph: (The Sootr)

मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में मानसून मीटर कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटों में मौसम में कई बदलाव देखने को मिला। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर के इलाकों में हल्की से भारी बारिश हुई, वहीं नर्मदापुरम, उज्जैन, और सागर के कुछ हिस्सों में भी बारिश देखी गई।

जबलपुर और रीवा में तो कई जगहों पर बारिश हुई, लेकिन बाकी जगहों पर मौसम ज्यादातर सूखा ही रहा। रीवा और शहडोल में तापमान 2.5°C से 3.0°C तक गिरा, जबकि बाकी जिलों में ज्यादा फर्क नहीं पड़ा।

न्यूनतम तापमान में भी कोई खास बदलाव नहीं हुआ, लेकिन शहडोल और ग्वालियर में यह सामान्य से थोड़ा ज्यादा था। इस बीच, मौसम विभाग ने 55 जिलों में गरज और चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की है।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पांच प्रमुख बड़े शहरों में भोपाल में 30.2°C डिग्री, इंदौर में 30.9°C डिग्री, ग्वालियर में 31.0°C डिग्री, उज्जैन में 30.4°C डिग्री और जबलपुर में 30.6°C डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

बारिश होने के के कारण कई शहरों में दिन के तापमान में थोड़ी कमी दर्ज की गई। सीधी में दिन का तापमान 26.6 डिग्री तक आ गया। नरसिंहगढ़ में 34.5 डिग्री, उज्जैन में 33.4 डिग्री, नर्मदापुरम में 33.3 डिग्री, रतलाम में 33.2 डिग्री और श्योपुर में 33.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

शनिवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस नौगांव में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस नरसिंहगढ़ में दर्ज किया गया।

c21338b5-356
c21338b5-356


मध्यप्रदेश का मानसून मीटर

मध्यप्रदेश के 12 जिलों से मानसून विदा हो चुका है, जिनमें ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, रतलाम, राजगढ़ और अशोकनगर के कुछ हिस्से शामिल हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की पूरी विदाई के लिए अभी परिस्थितियां अनुकूल नहीं हैं, लेकिन 10 अक्टूबर तक प्रदेश से मानसून की विदाई हो जाएगी। इस वर्ष, मानसून ने 16 जून को मध्यप्रदेश में दस्तक दी थी, जो निर्धारित समय से एक दिन बाद था।

मौसम विभाग के अनुसार, 6 अक्टूबर तक प्रदेश के सभी जिलों से मानसून विदा हो जाता है, लेकिन एक नया मौसम प्रणाली बनने के कारण विदाई की तारीख में बदलाव हो सकता है।

मध्यप्रदेश में इन दिनों बारिश का दौर थोड़ा थम सा गया है। पूरे प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की-फुल्की बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, मध्यप्रदेश की औसत वार्षिक बारिश 37.3 इंच है, जबकि इस सीजन में अब तक 45.5 इंच बारिश हो चुकी है। यह कुल लक्ष्य को पार कर चुका है यानी अबतक 122 प्रतिशत बारिश हो चुकी है।

बता दें कि एमपी में अब तक 37.5 इंच पानी गिरना था। इसका मतलब है कि इस समय तक 8 इंच ज्यादा बारिश हो चुकी है। वहीं, पिछले मानसून सीजन में मध्य प्रदेश में औसत 44 इंच बारिश हुई थी।

शनिवार को MP के चुरहट में 132.0 मिमी, इंदौर में 114.60 मिमी, देपालपुर में 110.8 मिमी, सिंगरौली में 110.2 मिमी, हातोड़ में 84.0 मिमी और चित्रंगी में 74.0 मिमी बारिश दर्ज की गई।


एमपी का मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, डीप डिप्रेशन और साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) सक्रिय हैं, जिसका प्रभाव प्रदेश के विभिन्न हिस्सों पर देखा जा रहा है। विंध्य क्षेत्र के पास लो प्रेशर एरिया भी बना हुआ है, जिससे आगामी दिनों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 55 जिलों में गरज और चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना व्यक्त की है।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा सहित कई जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना है।

ये भी पढ़ें...

मौसम पूर्वानुमान (5 अक्टूबर) : देश के अधिकांश भागों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश, एमपी में 24 घंटे का अलर्ट

MP weather news : 24 घंटे में 13 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें मौसम का हाल

MP Weather Update : मध्यप्रदेश में बारिश, इंदौर में जलभराव की स्थिति, 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट

be indian-buy indian
be indian-buy indian


Tags:
  • MP weather
  • MP weather news
  • मौसम पूर्वानुमान
  • MP weather report
  • MP Weather update
  • एमपी का मौसम पूर्वानुमान
  • मौसम विभाग
  • मानसून
  • भारी बारिश
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा