MP Weather : प्रदेश के कई जिलों में छाई धुंध, तापमान में हल्की गिरावट
Sandeep Kumar | Nov 13, 2024, 07:06 IST
MP Weather
मध्य प्रदेश के कई जिलों में दिन और रात के तापमान में भारी कमी देखने को मिल रही है। नर्मदापुरम, ग्वालियर, इंदौर में धुंध छाई हुई है। प्रदेश के तापमान में हल्की गिरावट का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा ।
मध्य प्रदेश में सर्दी के मौसम में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। मौसम विभाग (Meteorological Department ) के अनुसार Temperature में मामूली गिरावट तो है, लेकिन गर्मी का अहसास बना हुआ है। नर्मदापुरम, ग्वालियर, इंदौर और खजुराहो में धुंध की स्थिति बनी हुई है।
MP Weather : प्रदेश में सर्द रातों के बीच जारी हुआ बारिश का अलर्ट
प्रदेश के ग्वालियर, नर्मदापुरम, इंदौर और खजुराहो में जमकर धुंध छाई हुई है और यहां दृश्यता एक से दो किलोमीटर के बीच रही। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान राजगढ़ में 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान पचमढ़ी में 10.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। राजधानी भोपाल की बात करें तो मंगलवार को न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री की वृद्धि हुई, यह 15 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
MP Weather: भोपाल-जबलपुर का पारा गिरा, ग्वालियर-चंबल में कड़ाके की ठंड
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि प्रदेश में दिन और रात के तापमान में कमी आई है। अधिकतम तापमान में अधिक कमी नहीं होगी, लेकिन रात के तापमान में कमी जारी रहेगी। सिस्टम की बात करें तो जो पश्चिमी विक्षोभ था वह खत्म हो चुका है। बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसका सीधे तौर पर प्रदेश में असर नहीं पड़ेगा, लेकिन आद्रता में कमी आएगी । प्रदेश में अगले 24 घंटे के दौरान मौसम शुष्क रहेगा।
MP मानसून : आज भी कई जिलों में बारिश के आसार, 20 से बढ़ सकती है ठंड
मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, अगले 24 घंटे में मौसम शुष्क बना रहेगा, जबकि रात के तापमान में और गिरावट हो सकती है। राजधानी भोपाल में दिन का अधिकतम तापमान इतना अधिक नहीं है, लेकिन तीखी धूप की वजह से गर्मी का अहसास बना हुआ है। वहीं शाम होते ही सर्दी भी अपनी मौजूदगी का अहसास करा रही है।
खजुराहो और इंदौर में धुंध छाई
MP Weather: भोपाल-जबलपुर का पारा गिरा, ग्वालियर-चंबल में कड़ाके की ठंड
तापमान में आई कमी
MP मानसून : आज भी कई जिलों में बारिश के आसार, 20 से बढ़ सकती है ठंड
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava