MP Weather : प्रदेश में 15 से बढ़ जाएगी ठंड, कई शहरों का तापमान लुढ़का
Madhav Singh | Nov 03, 2024, 07:17 IST
mp weather news.
प्रदेश में मौसम ने तेजी पकड़ ली है। अब रातों का तापमान 20 से कम पहुंचने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो सप्ताह बाद पारा तेजी से नीचे आने की संभावना है। इसके अलावा पचमढ़ी में तापमान सबसे कम रहा।
मध्य प्रदेश में रातें ठंडी होने लगी हैं, कई जिलों का तापमान काफी नीचे आ गया है। नवंबर का महीना शुरू होते ही ठंड ने भी तेजी पकड़ ली है। वहीं पचमढ़ी में सबसे ज्यादा ठंड पड़ रही है। यहां दो दिन से तापमान करीब 12 से 13 डिग्री के बीच आंका जा रहा है। इसके अलावा मंडला, राजगढ़, उमरिया, रीवा, बैतूल और मलाजखंड जैसे शहरो में भी तापमान में गिरावट आ गई है। यहां दिन में तापमान घटने लगा है।
मौसम विभाग की मानें तो 15 नवंबर से ठंड का असर और तेज देखने को मिल सकता है। पिछले 10 वर्षों से तापमान ने ऐसा ही माहौल बना रखा है। बताया गया है कि दिन में गर्मी का असर दूसरे सप्ताह तक बना रहेगा। इसके बाद पारा तेजी से नीचे आने की संभावना है। बताया जा रहा है कि उत्तरी हवाओं की वजह से मौसम में तेजी से गिरावट आ रही है।
बदलते मौसम के बीच कई जिलो में ठंड का असर तेज देखने को मिल रहा है। यहां तेजी से पारा नीचे आया है, जिनमें मंडला में 15.6 डिग्री टेम्प्रेचर मापा गया, तो वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर समेत प्रदेश के करीब 20 से 25 शहरों में रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा है। वहीं पचमढ़ी में टेम्प्रेचर 13.4 डिग्री, राजगढ़-उमरिया में 16.4 डिग्री, मंडला में 15.6 डिग्री, रीवा में 16.6 डिग्री के अलावा बैतूल-मलाजखंड में तापमान 16.8 डिग्री रहा।
अक्टूबर ने तोड़ा 123 साल का रिकॉर्ड, 1901 के बाद से रहा सबसे गर्म
इन शहरो के तापमान में कम तेजी देखने को मिली, जिसमें ग्वालियर में 17.4 डिग्री, छिंदवाड़ा में 17.5 डिग्री, नौगांव में 17.9 डिग्री, सतना-टीकमगढ़ में 18.0 डिग्री, इंदौर-खरगोन में 18.4 डिग्री, रायसेन में 17.6 डिग्री, भोपाल-जबलपुर में 17.8 डिग्री, उज्जैन में 18.8 डिग्री, खंडवा में 19 डिग्री, रतलाम में 19.2 डिग्री, धार, गुना-सिवनी में 19.4 डिग्री और नर्मदापुरम में 19.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
भोपाल : 10 नवंबर के बाद ही तेज सर्दी, इस बार भी ऐसे ही ट्रेंड के आसार
प्रदेश में नवंबर के महीने में दक्षिण-पश्चिम मानसून के समाप्त होने के बाद मौसम शांत होता है, लेकिन आसमान में बादल छाए रहते हैं। यहां अक्टूबर की तरह ज्यादा उमस नहीं होती है। तो वहीं रात के टेम्प्रेचर में गिरावट महसूस होने लगती है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से प्रदेश के कई शहरो में हल्की बारिश भी होती रहती है। इनमें भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, जबलपुर समेत कई शहरो में हल्की बारिश हो जाती है। वहीं दिन का तापमान करीब 30 डिग्री और रात में यही तापमान 20 से नीचे गिर जाता है।
15 नवंबर से बढ़ जाएगी ठंड
इन शहरो में तेजी से नीचे आ रहा पारा
अक्टूबर ने तोड़ा 123 साल का रिकॉर्ड, 1901 के बाद से रहा सबसे गर्म
यहां रही कम तेजी
भोपाल : 10 नवंबर के बाद ही तेज सर्दी, इस बार भी ऐसे ही ट्रेंड के आसार
नवंबर से बदल जाता है मौसम
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman