एमपी के किसानों के लिए बड़ी खबर : मोहन सरकार ने बढ़ाई गेहूं स्लॉट बुकिंग की तारीख
Sanjay Dhiman | Published:
Photograph: (the sootr)
BHOPAL. मध्यप्रदेश सरकार ने गेहूं की स्लॉट बुकिंग की तारीख बढ़ा दी है। अब किसान 30 अप्रैल तक स्लॉट बुक कर सकेंगे। स्लॉट की क्षमता भी 1000 से 1500 क्विंटल कर दी गई है।
मध्यप्रदेश के किसानों के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। अब किसानों को उपज बिक्री के लिए 6 दिन का और समय मिला है। गेहूं की स्लॉट बुकिंग की तारीख को बढ़ाकर 30 अप्रैल तक कर दिया गया है। सीएम मोहन यादव की पहल से किसानों को राहत मिली है। इससे किसानों को अपनी उपज को सही समय पर बेचने का मौका मिलेगा।
पहले 1000 क्विंटल तक गेहूं बिकवाया जा सकता था, लेकिन अब यह सीमा 1500 क्विंटल कर दी गई है। इससे किसानों को अधिक मात्रा में गेहूं बेचने की सुविधा मिलेगी। किसानों के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है, क्योंकि इससे वे अपनी उपज को जल्द बेच सकेंगे और उन्हें अपना भुगतान समय पर मिल सकेगा।
अब तक की
अब तक 1,30,655 किसानों से 57,13,640 क्विंटल गेहूं खरीदी जा चुकी है। किसानों को 355 करोड़ रुपए का भुगतान उनके बैंक खातों में किया जा चुका है। इन आंकड़ों से यह साफ है कि इस बार गेहूं खरीदी की प्रक्रिया पूरी तरह से सुचारू रूप से चल रही है।
प्रदेशभर में करीब 3171 खरीदी केंद्र बनाए गए हैं। सरकार ने इस बार सख्त निर्देश दिए हैं कि तपती गर्मी को देखते हुए किसानों के लिए केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम होने चाहिए।
किसानों से गेहूं 2625 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदी जा रही है। इसमें 2585 रुपए प्रति क्विंटल का समर्थन मूल्य और 40 रुपए प्रति क्विंटल बोनस राशि शामिल है। यह दर सरकार की ओर से किसानों के लिए घोषित की गई है।
इस साल रिकॉर्ड 19 लाख 4 हजार किसानों ने गेहूं के पंजीकरण के लिए आवेदन किया है। यह आंकड़ा पिछले साल के मुकाबले 3 लाख 60 हजार अधिक है। सरकार ने इस साल 78 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य रखा है। यह पिछले साल के लक्ष्य से एक लाख मीट्रिक टन ज्यादा है।
यह खबरें भी पढ़ें...
एमपी में बिना हाई सिक्योरिटी प्लेट के नहीं बनेगा पीयूसी, रुक जाएगा बीमा
भोपाल बनेगा 'भोजपाल' और जबलपुर 'जबालिपुरम'? एमपी में 14 शहरों और 42 मोहल्लों के नाम बदलने की तैयारी
एमपी में यूसीसी लागू करना आसान नहीं! बदल सकते हैं लिव-इन रिलेशनशिप के नियम
एमपी बोर्ड दूसरी परीक्षा 2026: क्या आप गणित में कमजोर हैं? बोर्ड ने दिया विषय बदलने का मौका
स्लॉट बुकिंग की क्षमता बढ़ाई गई
अब तक की गेहूं खरीदी और भुगतान
उपार्जन केंद्रों पर क्या हैं सुविधाएं?
- छाया और पानी: किसानों के बैठने के लिए ठंडी छांव और पीने के साफ पानी की व्यवस्था की गई है।
- आधुनिक मशीनें: केंद्रों पर तौल कांटे, सिलाई मशीन, कंप्यूटर और इंटरनेट की पूरी सुविधा है।
- सफाई के इंतजाम: गेहूं की सफाई के लिए पंखा और छनना भी उपलब्ध कराया गया है ताकि गुणवत्ता बनी रहे।
- बारदानों की कमी नहीं: जूट और पीपी बैग्स की पर्याप्त व्यवस्था पहले ही कर ली गई है।
2026 में गेहूं की दर
इस साल के रजिस्ट्रेशन और लक्ष्य
यह खबरें भी पढ़ें...
एमपी में बिना हाई सिक्योरिटी प्लेट के नहीं बनेगा पीयूसी, रुक जाएगा बीमा
भोपाल बनेगा 'भोजपाल' और जबलपुर 'जबालिपुरम'? एमपी में 14 शहरों और 42 मोहल्लों के नाम बदलने की तैयारी
एमपी में यूसीसी लागू करना आसान नहीं! बदल सकते हैं लिव-इन रिलेशनशिप के नियम
एमपी बोर्ड दूसरी परीक्षा 2026: क्या आप गणित में कमजोर हैं? बोर्ड ने दिया विषय बदलने का मौका
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari