पराली जलाने के मामले में एमपी देश में अव्वल, कृषि मंत्री का क्षेत्र ही सबसे आगे

Aman Vaishnav | Published:
Share
mp-wheat-stubble-burning-cases-update-2026
mp-wheat-stubble-burning-cases-update-2026

मध्य प्रदेश में गेहूं की पराली जलाने के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। देश में हो रही कुल घटनाओं में से 69% अकेले एमपी में हैं। हैरानी की बात है कि पराली जलाने के मामले में प्रदेश पूरे देश में नंबर एक पर है।

एमपी में गेहूं की पराली जलाने के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं। CREAMS (कंसोर्टियम फॉर रिसर्च ऑन एग्रोइकोसिस्टम मॉनिटरिंग एंड मॉडलिंग फ्रॉम स्पेस) और ICAR के आंकड़ों के मुताबिक अब देश में पराली जलाने के सबसे ज्यादा मामले एमपी में हो रहे हैं।

parali9989009908-sixteen_nine-474184
parali9989009908-sixteen_nine-474184


एमपी में सबसे ज्यादा घटना

पांच राज्यों में कुल 29 हजार 167 मामले सामने आए हैं। इनमें से 69% सिर्फ एमपी से हैं। 01 से 21 अप्रैल तक एमपी में 20 हजार 164 घटनाएं दर्ज हुई हैं जो कि देश में सबसे ज्यादा हैं।

अगर हम जिलों की बात करें तो केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का क्षेत्र विदिशा और उज्जैन इस मामले में सबसे आगे हैं। हालांकि इस बार यह आंकड़ा पिछले साल से थोड़ा कम है।

2025 में कुल 20 हजार 422 मामले सामने आए थे। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस साल पराली जलाने के सारे रिकॉर्ड टूटने वाले हैं।

6745f796b6fee-punjab-stubble-burning-263008630-16x9-684520
6745f796b6fee-punjab-stubble-burning-263008630-16x9-684520


शिवराज सिंह का क्षेत्र सबसे आगे

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का संसदीय क्षेत्र विदिशा पराली जलाने के मामले में सबसे आगे है। 1 से 21 अप्रैल तक यहां दो हजार 86 घटनाएं सामने आईं।

इसके बाद उज्जैन में दो हजार 53 और रायसेन में 1982 मामले दर्ज किए गए। वहीं होशंगाबाद में 1705 और सिवनी में 1369 घटनाएं रिपोर्ट हुई हैं।

जिलापराली जलाने की घटनाएं (1 - 21 अप्रैल)
विदिशादो हजार 86
उज्जैनदो हजार53
रायसेनएक हजार 982
होशंगाबादएक हजार 705
सिवनीएक हजार 369

एपमी के बाद यूपी का नंबर

एमपी के बाद पराली जलाने के मामलों में उत्तर प्रदेश दूसरे नंबर पर है। .हां 01 से 21 अप्रैल 2026 के बीच आठ हजार 889 घटनाएं दर्ज की गईं है। लेकिन यह आंकड़ा एमपी से काफी कम है।

इसके बाद हरियाणा का नंबर आता है, जहां इस दौरान 65 मामले सामने आए। वहीं, पंजाब में सबसे कम 44 घटनाएं रिपोर्ट हुईं।

04_10_2025-parali_24069756_13483889_m-641405
04_10_2025-parali_24069756_13483889_m-641405


पराली न जलाए तो क्या करे किसान?

किसान पराली जलाने के बजाय सुपरसीडर, रोटावेटर, सुपर स्ट्रॉ, मल्चर और रीपर जैसे कृषि यंत्रों का इस्तेमाल कर सकते हैं। किसान गेहूं के भूसे को पशु चारे के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसके अलावा किसान पूसा डीकंपोजर का घोल छिड़क सकते हैं। इससे पराली खुद-ब-खुद प्राकृतिक खाद में बदल जाती है और इससे मिट्टी की उर्वरता भी बढ़ती है।

20_10_2025-farmers_burning_stubble_to_lose_6000_m-506031
20_10_2025-farmers_burning_stubble_to_lose_6000_m-506031


पराली जलाने पर जुर्माना और सजा

केवल एमपी में नहीं पूरे देश में पराली जलाना मना है। अगर किसी किसान को ऐसा करते हुए पाया जाता है, तो स्थानीय प्रशासन कार्रवाई कर सकता है।

पराली जलाने पर किसानों से दो हजार 500 से 15 हजार तक जुर्माना लिया जा सकता है। कोई बार-बार उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो सकती है। यहां तक कि सजा भी हो सकती है।

ये खबरें भी पढ़िए...

खेतों में पराली: सतना में आग का गोला बना जलती पराली से उठा बवंडर, महिला जिंदा जली

एमपी न्यूज: किसानों के लिए बड़ा फैसला : गेहूं खरीदी का टारगेट 100 लाख मीट्रिक टन

ट्रैक्टर चलाने वाले किसानों को बहरेपन का खतरा, ड्राइवरों में बढ़ा डिप्रेशन और चिड़चिड़ापन

मध्यप्रदेश न्यूज: अमानक बीज से बर्बाद फसल पर सिसक रहे किसान, चुप्पी साधे बैठी सरकार

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • किसान
  • पराली जलाना
  • खेतों में पराली
  • पराली
  • पराली जलाने पर जुर्माना
  • केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर