दिल्ली की वोट चोरी रैली में नहीं पहुंचे एमपी युवा कांग्रेस के नेता, 9 जिलाध्यक्षों समेत 60 पदाधिकारी सस्पेंड
Aman Vaishnav | Nov 04, 2026, 08:55 IST
दिल्ली की वोट चोरी रैली में शामिल न होने पर मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के 9 जिलाध्यक्षों समेत 60 पदाधिकारियों को अनुशासनहीनता के चलते सस्पेंड कर दिया गया।
दिल्ली के रामलीला मैदान में 01 नवंबर को कांग्रेस ने वोट चोरी रैली की थी। इस रैली में मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के कई नेता और पदाधिकारी शामिल नहीं हुए। पार्टी ने इसे अनुशासनहीनता माना और इस पर नाराजगी जताई। इसके बाद कई पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
क्या है पूरा मामला और क्यों हुई यह कार्रवाई?
इसके बाद भारतीय युवा कांग्रेस के निर्देश पर मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस (Madhya Pradesh Youth Congress) ने 3 नवंबर को निलंबन आदेश जारी कर दिया। आदेश में साफ कहा गया है कि 60 नेताओं को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक पद से सस्पेंड किया जाता है। इस चिट्ठी पर मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों के दस्तखत भी मौजूद हैं।
निलंबन आदेशभारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशों के अनुपालन में, दिनांक 01 नवंबर 2026 को रामलीला मैदान, नई दिल्ली में आयोजित “वोट चोरी रैली” में अनुपस्थित रहने के कारण उत्पन्न संगठनात्मक अनुशासनहीनता को गंभीरता से लेते हुए, मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के निम्नलिखित पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक निलंबित किया जाता है।यह कार्रवाई संगठनात्मक अनुशासन एवं राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की जा रही है।आदेशानुसार,मध्य प्रदेश युवा कांग्रेसदिनांक: 03 नवंबर 2026
— MP Youth Congress (@IYCMadhya) November 3, 2026
किन-किन पदों पर हुई निलंबन की प्रक्रिया ?
- जिलाध्यक्ष : संगठन की रीढ़ माने जाने वाले 9 जिलों के अध्यक्षों को निलंबित किया गया है।
- उपाध्यक्ष: प्रदेश स्तर के 5 उपाध्यक्षों को पद से हटाया गया है।
- महासचिव : कुल 14 महासचिवों पर यह कार्रवाई हुई है।
- सचिव : सबसे ज्यादा 32 सचिवों को निलंबित किया गया है।
| पद | संख्या |
| सचिव | 32 |
| जिलाध्यक्ष | 9 |
| उपाध्यक्ष | 5 |
| महासचिव | 14 |
| कुल | 60 |
इन 9 जिलों के जिलाध्यक्षों पर हुई कार्रवाई
- मैहर: सौरभ शर्मा
- आगर: पृथ्वीराज चौहान
- नीमच: मनमोहन शक्तावत
- बुरहानपुर: अर्जुन जंगले
- अनूपपुर: मनवेंद्र मिश्रा
- गुना: पंचम भील
- बड़वानी: आदित्य गोयल
- छतरपुर: मनवेंद्र सिंह परमार
- भिंड: मनीष पुरोहित
उपाध्यक्ष और महासचिव स्तर के प्रमुख चेहरे भी नपे
इसके अलावा महासचिव पद की जिम्मेदारी संभाल रहे 14 नेताओं पर भी गाज गिरी है। इनमें प्रमुख रूप से रोहित राजोरिया, अब्दुल करीम कुरैशी, विनय पांडे और राहुल हितेश ठाकुर शामिल हैं। पार्टी ने साफ संदेश दिया है कि पद चाहे जो भी हो, अगर संगठन के बड़े कार्यक्रम में लापरवाही दिखेगी तो कार्रवाई तय है।
ये उपाध्यक्ष हुए निलंबित
| 1. | योगिता सिंह परिहार |
| 2. | नीरज पटेल |
| 3. | राजवीर सिंह कुड़िया |
| 4. | शिवराज यादव |
| 5. | प्रमोद सिंह खरे |
निलंबित महासचिव
- रिया पटेल
- विनय पांडे
- शेख सलमान
- प्राची विजय पारधी
- राहुल हितेश ठाकुर
- पायल जैन
- अब्दुल करीम कुरैशी
- सोमराज पारते
- रोहित राजोरिया
- सुमन मौर्य
- अंकित यादव
- मोहम्मद अली
- जितेंद्र इवाने
- रेणुका गांधी
यूथ कांग्रेस के ये 32 प्रदेश सचिव सस्पेंड
- शालू पुरोहित
- प्रतीक जैन
- प्रियेश चौकड़े
- निखिल चौकसे
- हर्षल आंजना
- शिवशंकर पोगरा
- मुआज कामिल
- अभिषेक पांडे
- राज नेमा
- ब्रजपाल राजावत
- मेहताब मवई
- दिगंबर पारधे
- लोकेंद्र शर्मा
- रोहित राठौरिया
- अमनदीप सिंह गुर
- सलमान गौरी
- जितेंद्र पाटीदार
- पंकज सिंह राजपूत
- अक्षय दुबे
- इम्तियाज खान
- भागीरथ खतवासे
- बलवान सिंह कुशवाह
- अंकित दुबे
- दिव्यांग्शु मिश्रा (अंशु)
- अरुण गुर्जर
- विक्रम सिंह
- शिवदीप रघुवंशी
- अब्दुल आमिर
- गौरीशंकर गुर्जर
- मनोज पाटीदार
- अभिषेक शुक्ला
- सागर शुक्ला
रैली में क्या बोले राहुल गांधी
उन्होंने दावा किया कि मुख्य चुनाव आयुक्त देश का गला घोंटने का अपराध कर रहे हैं। इसी वजह से उन्हें रात में नींद नहीं आ रही है। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि मोदी और शाह भी रात में सो नहीं पा रहे हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी, अमित शाह और ज्ञानेश कुमार को जो संदेश देना था, वह जनता ने इस रैली के जरिए दे दिया है। उन्होंने कहा कि यह किसी राजनीतिक पार्टी या नेता की आवाज नहीं है। यह देश के युवाओं, किसानों और मजदूरों की आवाज है। जनता साफ कह रही है कि वह संविधान और लोकतंत्र को खत्म नहीं होने देगी।
FAQ
1. मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों को क्यों निलंबित किया गया?
दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को कांग्रेस की वोट चोरी रैली आयोजित हुई थी। मध्य प्रदेश के ये पदाधिकारी बिना किसी ठोस वजह के इस रैली में शामिल नहीं हुए थे। पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने इसे अनुशासनहीनता माना और उन पर निलंबन की कार्रवाई की।
2. मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के कितने पदाधिकारियों को निलंबित किया गया?
कुल 60 पदाधिकारियों को निलंबित किया गया है। इनमें 9 जिलाध्यक्ष, 5 उपाध्यक्ष, 14 महासचिव और 32 सचिव शामिल हैं।
राजस्थान की नदियों में औद्योगिक प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सरकार को भी उठाना होगा खर्च
By Raghvendra Singh Rathore
राजस्थान में वन विभाग को नौ दिन बाद भी नहीं मिला मुखिया, तीसरी बार टली चयन समिति की बैठक, नियुक्ति पर फैसला अटका
By Raghvendra Singh Rathore
जेलर दिव्या चौधरी को हाईकोर्ट से जमानत: महिला कैदियों से घर का काम कराने का था आरोप, एक महीने बाद मिली राहत
By Mukesh Sharma
एमपी में पिछड़ा वर्ग आयोग किस काम का? ओबीसी आरक्षण पर अब क्या करने जा रही सरकार ?
By Atul Dwivedi
RPSC भर्ती 2025: सहायक निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी की आंसर-की पर आपत्ति का मौका, हर प्रश्न पर लगेगी 100 रुपए फीस
By Jageshwar Prasad
छत्तीसगढ़ में रिश्वतखोरी का जाल: 5 साल में 193 अधिकारी-कर्मचारी ACB के शिकंजे में, महज 6 मामलों में सजा
By Umeshwari Baghel
दीपावली पर पटाखों ने बिगाड़ी MP की हवा: इंदौर का AQI 1844 पहुंचा, भोपाल में भी सांस लेना मुश्किल
By Arohi Raj