युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव ऋषभ मिश्रा पर बलात्कार का केस, पुलिस ने लिया हिरासत में

मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव ऋषभ मिश्रा पर बलात्कार और धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। रेप, धोखाधड़ी और धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है।

author-image
Neel Tiwari
New Update
mp youth congress state secretary rishabh mishra rape case
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Jabalpur. यह शिकायत जबलपुर के आधारताल क्षेत्र की एक महिला ने की थी। महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले ने राजनीतिक गलियारों के साथ साथ के साथ-साथ शहर में हड़कंप मचा दिया है। 

सोशल मीडिया से शुरू हुई पहचान

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह घरेलू काम करती है। उसकी शादी साल 2016 में हुई थी। उनकी एक बेटी भी है। साल 2020 में सोशल मीडिया के जरिए उसकी पहचान ऋषभ मिश्रा से हुई थी।

बातचीत बढ़ने के साथ दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। जब महिला के पति को इस दोस्ती की जानकारी हुई, तो पारिवारिक विवाद शुरू हो गया था। इसके बाद महिला अपनी बेटी के साथ पति से अलग रहने लगी थी।

शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध

महिला के मुताबिक, मार्च 2022 में ऋषभ मिश्रा ने उसे जबलपुर के उखरी रोड के एक होटल में बुलाया था। यहां आरोपी ने शादी का भरोसा दिलाकर पहली बार शारीरिक संबंध बनाए थे। आरोप है कि इसके बाद ऋषभ बार-बार विवाह का आश्वासन देता रहा। इसी भरोसे महिला का कई बार शोषण किया गया।

गोवा भी ले जाकर किया शोषण

पीड़िता ने आरोप लगाया कि दिसंबर 2025 में ऋषभ मिश्रा उसे और उसकी बेटी को गोवा ले गया था। वहां होटल में ठहरने के दौरान आरोपी ने शारीरिक संबंध बनाए थे।

बाद में महिला को पता चला कि मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के नेता ऋषभ मिश्रा की शादी कहीं और तय हो चुकी है। जब महिला ने विरोध किया, तो आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया। उसने कहा कि वह पहले से शादीशुदा है, इसलिए उससे शादी नहीं कर सकता।

धमकी देकर चुप कराने का आरोप

महिला का आरोप है कि जब उसने धोखे और शोषण का विरोध किया, तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। इन धमकियों के चलते वह लंबे समय तक डरी रही और चुप रही। बाद में उसने पूरी घटना अपनी मां और जीजा को बताई। इसके बाद उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में...

लार्डगंज थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। आरोपी ऋषभ मिश्रा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। तथ्यों व साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह मामला न केवल कानून व्यवस्था बल्कि राजनीतिक दलों के लिए भी गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

ऋषभ मिश्रा ने ब्लैकमेलिंग के लगाए आरोप

इस मामले में आरोपी ऋषभ मिश्रा को विक्टोरिया अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया था। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। ऋषभ मिश्रा ने खुद को बेगुनाह बताते हुए इसे राजनीतिक साजिश कहा। उसने पीड़िता महिला पर राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचाने और ब्लैकमेलिंग के आरोप लगाए। उसने यह भी कहा कि वह जल्द ही सभी तथ्यों के साथ सामने आएगा।

ये खबर भी पढ़िए...

जबलपुर में निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिरा, एक कर्मचारी की मौत, कई घायल

मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 16 फरवरी से, 18 को पेश होगा बजट

जबलपुर न्यूज। हाईकोर्ट को समय पर नहीं दिया जवाब, संयुक्त संचालक को किया निलंबित

जबलपुर सड़क हादसा: सीएम मोहन यादव ने की मुआवजे की घोषणा

मध्यप्रदेश जबलपुर न्यूज युवा कांग्रेस मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस
Advertisment