एमपी में बेरोजगारी के हाल: भोपाल दूसरे नंबर पर तो पहले पर ग्वालियर

Aman Vaishnav | Feb 18, 2026, 11:35 IST
Share
mp youth registration employment portal gwalior top
mp youth registration employment portal gwalior top

मध्य प्रदेश में बेरोजगारी का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते 11 महीनों में लगभग 35 हजार बेरोजगार बढ़े हैं। इससे प्रदेश में कुल बेरोजगार युवाओं की संख्या 26.53 लाख हो गई है। बेरोजगारी के मामले में ग्वालियर सबसे ऊपर है।

मध्य प्रदेश में इस वक्त सबसे ज्यादा बेरोजगार युवा ओबीसी वर्ग से हैं। इनकी संख्या 10 लाख 50 हजार है। इसके बाद एससी-एसटी वर्ग के लगभग 9 लाख युवा बेरोजगार हैं। वहीं सामान्य वर्ग के 6.51 लाख युवा रोजगार पोर्टल पर रजिस्टर्ड हैं।

11 महीने में बढ़े 35 हजार बेरोजगार

धार सरदारपुर विधानसभा से कांग्रेस विधायक प्रताप ग्रेवाल के सवाल का सरकार ने जवाब दिया है। इसमें सरकार ने बताया कि 31 दिसंबर 2025 तक मध्य प्रदेश में रोजगार पोर्टल एमपी पर 25 लाख 95 हजार बेरोजगार युवा रजिस्टर्ड हैं। जबकी 2021 के अंत तक ये संख्या 30 लाख 23 हजार थी।

इनमें 10वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट या उससे ज्यादा पढ़े-लिखे युवा भी शामिल हैं। मंगलवार, 17 फरवरी को जारी किए गए आर्थिक सर्वे के अनुसार 2024 के अंत तक प्रदेश में बेरोजगारों की संख्या 26 लाख 18 हजार थी। नवंबर 2025 तक ये संख्या बढ़कर 26 लाख 53 हजार हो गई है। यानी 11 महीने में 35 हजार बेरोजगार और बढ़ गए हैं।

क्या थे कांग्रेस विधायक के सवाल? कांग्रेस विधायक प्रताप ग्रेवाल ने विधानसभा में सरकार से सवाल किया था। ये सवाल मध्य प्रदेश के शिक्षित युवाओं की बेरोजगारी पर था। प्रताप ग्रेवाल ने पूछा था कि एमपी रोजगार पोर्टल पर कितने शिक्षित और अशिक्षित युवा नौकरी के लिए रजिस्टर्ड हैं। साथ ही विधायक को एक और बात जाननी थी कि बेरोजगार युवाओं में OBC, SC, ST और सामान्य वर्ग के युवाओं की संख्या कितनी है?

रोजगार दिलाने का प्रयास कर रही सरकार

विधायक प्रताप ग्रेवाल के सवाल का जवाब कौशल विकास और रोजगार राज्यमंत्री गौतम टेटवाल ने दिया है। उन्होंने बताया कि एमपी रोजगार पोर्टल पर स्कूल और कॉलेज पढ़े हुए युवाओं का रजिस्ट्रेशन स्वैच्छिक तरीके से किया जाता है।

सरकार पूरे प्रदेश के शिक्षित युवाओं के लिए रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है। एमपी रोजगार पोर्टल पर तीन साल तक पंजीकरण का नवीनीकरण करने का नियम है। नवीनीकरण नहीं किया जाता है तो रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया जाता है।

ग्वालियर में सबसे ज्यादा बेरोजगार

बता दें कि प्रदेश में 25 लाख 95 हजार युवा बेरोजगारों में सबसे ज्यादा बेरोजगार युवा ग्वालियर जिले में हैं। यहां एक लाख 5 हजार 110 युवा रजिस्टर्ड है। वहीं पांढुर्णा जिले में बेरोजगार युवाओं की संख्या सबसे कम सिर्फ 3317 है। 2025 के आंकड़ों के अनुसार, ग्वालियर के बाद दूसरे नंबर पर भोपाल है। राजधानी भोपाल में एक लाख एक हजार 940 युवा रोजगार के लिए रजिस्टर्ड हैं।

50 हजार से ज्यादा रजिस्टर्ड युवाओं वाले जिले

जिलारजिस्टर्ड युवाओं की संख्या
रीवा92 हजार 389
सागर92 हजार 239
सतना86 हजार 500
जबलपुर84 हजार 974
छिंदवाड़ा84 हजार 599
मुरैना82 हजार 876
बालाघाट81 हजार 919
इंदौर81 हजार 710
देवास75 हजार 146
छतरपुर72 हजार 188
बैतूल66 हजार 934
भिंड65 हजार 523
सिवनी61 हजार 507
शिवपुरी57 हजार 523
खरगोन56 हजार 469
नर्मदापुरम51 हजार 167
उज्जैन51 हजार 125
राजगढ़50 हजार 968
सबसे कम रजिस्टर्ड युवाओं वाले जिले

जिलारजिस्टर्ड युवाओं की संख्या
पांढुर्णा3,317
मऊगंज6,647
मैहर7,596
बुरहानपुर13 हजार 816
निवाड़ी15,हजार 578
आगर मालवा15 हजार 921
हरदा16 हजार 845
श्योपुर19 हजार 492
ये खबरें भी पढ़िए...

बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार और कांग्रेस आमने-सामने, कमलनाथ का पलटवार

चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा: हाई कोर्ट का आदेश बना वरदान, 10 वीं पास बेरोजगार युवकों को मिलेगा मौका

एमपी न्यूज: MP बनेगा ग्लोबल टेक्सटाइल हब, करोड़ों के निवेश को मंजूरी, हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार

श्रम कानून में बदलाव से बढ़ेगा काम का दबाव, घटेंगे रोजगार के अवसर, 1.87 करोड़ श्रमिकों पर होगा असर

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • ओबीसी वर्ग
  • सामान्य वर्ग
  • राज्यमंत्री गौतम टेटवाल
  • कांग्रेस विधायक प्रताप ग्रेवाल
  • रोजगार पोर्टल एमपी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई