MP में ऑनलाइन सिस्टम की बड़ी चूक, गधे के नाम जारी किया नर्सिंग सर्टिफिकेट, पिता का नाम लिखा- डंकी फादर

Aman Vaishnav | Sootr Creatives | Sept 30, 2026, 10:26 IST
Share
<strong>MPNRC ऑनलाइन व्यवस्था की लापरवाही से गधे के नाम जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट</strong>
MPNRC ऑनलाइन व्यवस्था की लापरवाही से गधे के नाम जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट

मध्य प्रदेश नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल की ऑनलाइन व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। NSUI नेता रवि परमार ने काउंसिल की व्यवस्था की जांच की। उन्होंने डंकी के नाम से ऑनलाइन आवेदन फार्म भरा। आवेदन के पांच मिनट बाद नर्सिंग सर्टिफिकेट जारी हो गया। उन्होंने फर्जी रजिस्ट्रेशन के दुरुपयोग की आशंका जताई है।

काउंसिल की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

मध्य प्रदेश नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल (MPNRC) की कार्यप्रणाली एक बार फिर विवादों में है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व्यवस्था में लगातार गंभीर खामियां सामने आ रही हैं। पूर्व में स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल का सर्टिफिकेट बना था। इसके बाद प्रमुख सचिव स्वास्थ्य सुखवीर सिंह का सर्टिफिकेट बना। अब व्यवस्था ने गधे का नर्सिंग सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया है।

गधे की फोटो लगाकर किया गया आवेदन

बता दें कि यह आवेदन NSUI के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने किया था। उन्होंने काउंसिल की ऑनलाइन प्रक्रिया की जांच के लिए फॉर्म भरा था। आवेदक के नाम वाले कॉलम में डंकी लिखा गया था। फोटो की जगह एक गधे की तस्वीर अपलोड की गई थी।

साथ ही पिता का नाम डंकी फादर और माता का नाम डंकी मदर था। जाति के कॉलम में भी एनिमल दर्ज किया गया था। फॉर्म में पता भी पूरी तरह मनमाने तरीके से भरा गया था।

जल जीवन मिशन घोटाला: 17,500 पन्नों की चार्जशीट पेश, दो आरोपियों को मिली जमानत | Jal Jeevan Mission Scam: 17,500-Page Chargesheet Filed, Two Accused Get Bail
जल जीवन मिशन घोटाला: संजय बड़ाया और शुभांशु दीक्षित को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
29 Sept 2026 ,
By Mukesh Sharma
जल जीवन मिशन के तहत करोड़ों के टेंडर में गड़बड़ियों का एक नया मामला सामने आया है, जिसमें 979 करोड़ रुपये के ठेके में फर्जी अनुभव प्रमाण पत्रों का इस्तेमाल हुआ है। संजय बड़ाया और शुभांशु दीक्षित को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दी है, और पूर्व मंत्री महेश जोशी की जमानत पर सुनवाई 5 अक्टूबर को निर्धारित की गई है।

मनगढ़ंत अंक और ब्लैंक पेपर किए अपलोड

जानकारी के अनुसार आवेदन में मनगढ़ंत शैक्षणिक और ट्रेनिंग संस्थान की जानकारी दी गई थी। ट्रेनिंग सेंटर के रूप में भोपाल नर्सिंग कॉलेज का नाम दिया गया था। इसके साथ ही BMHRC अस्पताल का नाम भी दर्ज किया गया था। दसवीं और बारहवीं के अंक और रोल नंबर भी मनगढ़ंत थे। ट्रेनिंग और डिग्री सर्टिफिकेट की जगह दो ब्लैंक पेपर लगाए गए थे।

फीस भरते ही जारी हुआ डिजिटल सर्टिफिकेट

इसके बाद फॉर्म के लिए दो हजार 50 रुपए ऑनलाइन फीस भरी। यह भुगतान 25 सितंबर को ऑनलाइन माध्यम से किया गया था। भुगतान के करीब पांच मिनट बाद ही सर्टिफिकेट जारी हो गया। जारी दस्तावेज में रजिस्ट्रेशन नंबर और डिजिटल साइन मौजूद हैं। रवि परमार ने वीडियो जारी कर यह सर्टिफिकेट दिखाया है।

एमपी में बांग्लादेशी नागरिकों को मिले 70 फर्जी पासपोर्ट, डाबरा मठ का कनेक्शन आया सामने | 70 Fake Passports Issued to Bangladeshi Nationals in MP, Connection of Dabra Monastery Revealed
एमपी में बांग्लादेशी नागरिकों को मिले 70 फर्जी पासपोर्ट, STF जांच में डाबरा मठ का कनेक्शन सामने आया
22 Sept 2026 ,
By Arohi Raj
मध्यप्रदेश एसटीएफ ने बांग्लादेशी नागरिकों को जारी 70 फर्जी पासपोर्ट का रैकेट पकड़ा है। ग्वालियर, भोपाल और जबलपुर से 2021 से 2023 के बीच ये पासपोर्ट बनवाए गए थे। मुख्य आरोपी रियाल चौधरी और नसीम अख्तर समेत पांच लोग गिरफ्तार हुए हैं। डबरा गांव के एक बौद्ध मठ के पते पर 17 फर्जी पासपोर्ट बनने की बात सामने आई है। एसटीएफ अब सबकी पहचान और यात्रा इतिहास खंगाल रही है।

प्रशासनिक जांच और एजेंसी की भूमिका पर सवाल

रवि परमार ने इस पूरे मामले की जांच की मांग उठाई है। बिना दस्तावेज सत्यापन के रजिस्ट्रेशन जारी होने पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आशंका जताई कि ऐसे फर्जी रजिस्ट्रेशन का दुरुपयोग हो सकता है।

रवि परमार ने बताया कि MPNRC अध्यक्ष बीनू कुशवाह से संपर्क किया गया पर जवाब नहीं मिला। परमार ने सिस्टम संचालित करने वाली एजेंसी MP Online की जांच मांगी। साथ ही ठोस कार्रवाई न होने पर NSUI ने आंदोलन की चेतावनी भी दी।

NSUI के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने सिस्टम की खामी उजागर करने के लिए डंकी (Donkey) नाम, गधे की फोटो और मनगढ़ंत शैक्षणिक जानकारी भरकर आवेदन किया था। 2050 रुपये ऑनलाइन फीस जमा करते ही बिना किसी दस्तावेज सत्यापन के पांच मिनट में डिजिटल सर्टिफिकेट जारी हो गया।इससे पहले भी इस व्यवस्था से मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल और स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव सुखवीर सिंह के नाम पर फर्जी नर्सिंग सर्टिफिकेट जारी होने के मामले सामने आ चुके हैं।
  1. MPNRC ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में गधे के नाम से सर्टिफिकेट कैसे जारी हुआ?
  2. MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था में कब-कब गलतियां सामने आई हैं?
भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच के टिकट 2 घंटे में बिके, साइबर ठगों से सावधान! | India-West Indies T20 Match Tickets Sold Out in 2 Hours, Beware of Cyber Thugs!
भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच: दो घंटे के अंदर सारे टिकट खत्म, अब 10% एडवांस के नाम पर पैसे ऐंठ रहे साइबर ठग
29 Sept 2026 ,
By Aman Vaishnav
इंदौर के होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज के बीच टी-20 मुकाबला खेला जाना है। इस मैच के सारे टिकट महज 2 घंटे के अंदर ही बिक गए। साइबर ठग और दलाल टिकटों की इसी मारामारी का फायदा उठा रहे हैं। ये जालसाज लोगों से बुकिंग के लिए 10% एडवांस पैसे मांग रहे हैं।

Tags:
  • मध्य प्रदेश नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल
  • Madhya Pradesh Nurses Registration Council
  • गधे का नर्सिंग सर्टिफिकेट
  • Donkey Nursing Certificate
  • रवि परमार
  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
  • Online Registration
  • गधे के नाम से नर्सिंग सर्टिफिकेट जारी
JJM Scam: हाई कोर्ट से जमानत खारिज होने के बाद शीर्ष अदालत पहुंचे थे महेश जोशी, अब रिहाई का रास्ता साफ

By Jageshwar prasad

JJM Scam: हाई कोर्ट से जमानत खारिज होने के बाद शीर्ष अदालत पहुंचे थे महेश जोशी, अब रिहाई का रास्ता साफ
दीपावली पर जयपुर नगर निगम का अजीब रूट प्लान: निजी कंपनी की दूरी घटी, निगम के कॉम्पैक्टर पर बढ़ा बोझ

By Ashish Bhardwaj

दीपावली पर जयपुर नगर निगम का अजीब रूट प्लान: निजी कंपनी की दूरी घटी, निगम के कॉम्पैक्टर पर बढ़ा बोझ
MP में 27% OBC आरक्षण पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट जाएंगे BJP विधायक, सरकार भी दायर करेगी SLP

By Manya Jain

MP में 27% OBC आरक्षण पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट जाएंगे BJP विधायक, सरकार भी दायर करेगी SLP
रायपुर में आज से भिड़ेंगे भारत-जिम्बाब्वे, महिलाओं को फ्री एंट्री, स्मृति मंधाना संभालेंगी फुलटाइम कप्तानी

By Harrison Masih

रायपुर में आज से भिड़ेंगे भारत-जिम्बाब्वे, महिलाओं को फ्री एंट्री, स्मृति मंधाना संभालेंगी फुलटाइम कप्तानी
पंचायत चुनाव: नाम वापसी के बाद मुकाबला साफ, जयपुर जिला परिषद के लिए 154 प्रत्याशी मैदान में

By Jageshwar prasad

पंचायत चुनाव: नाम वापसी के बाद मुकाबला साफ, जयपुर जिला परिषद के लिए 154 प्रत्याशी मैदान में
शिवपुरी में BJP विधायक से भिड़ा युवक, बोला- आप गधे हो, मैं ग्रेजुएट हूं, VIDEO वायरल

By Manya Jain

शिवपुरी में BJP विधायक से भिड़ा युवक, बोला- आप गधे हो, मैं ग्रेजुएट हूं, VIDEO वायरल
कोटा में सिजेरियन के बाद महिला की हालत बिगड़ी, किडनी फंक्शन बंद, प्लेटलेट्स के लिए भटके परिजन

By Jageshwar prasad

कोटा में सिजेरियन के बाद महिला की हालत बिगड़ी, किडनी फंक्शन बंद, प्लेटलेट्स के लिए भटके परिजन