MPPEB ने रिजल्ट जारी किया, फिर आपत्ति पर होल्ड किया, अब देर शाम को फिर होगा जारी
Sanjay Gupta | May 30, 2025, 16:26 IST
Photograph: (the sootr)
मप्र बिजली कंपनी के वर्ग 3 और 4 के पदों की परीक्षा का रिजल्ट मार्च में जारी हुआ था। आपत्तियों के कारण रिजल्ट को वेबसाइट से हटा दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि रिजल्ट शुक्रवार देर शाम फिर जारी होगा।
INDORE. मप्र बिजली कंपनी के वर्ग 3 और चार के करीब ढाई हजार पदों के लिए मार्च माह में हुई परीक्षा कें रिजल्ट को लेकर गफलत हो गई है। इस रिजल्ट को लेकर कई आपत्तियां उम्मीदवारों की द सूत्र के पास पहुंची, इसके बाद अधिकारियों को अवगत कराया गया। इसके बाद रिजल्ट को 24 घंटे में ही वेबसाइट से हटा दिया गया और अधिकारियों ने पुष्टि की है रिजल्ट को फिर से शुक्रवार देर शाम, रात तक जारी कर दिया जाएगा।
इसमें मुख्य तौर पर 20 मार्च को हुए परीक्षा को लेकर मुद्दा था। Office Assistant Grade -III और Store Assistant व अन्य पदों के लिए कई उम्मीदवारों ने एक साथ फार्म भरा था। इनका पेपर 20/3/2025 को हुआ। एडमिट कार्ड जारी हुआ था तो कहा गया था कि दोनों पोस्ट के लिए एक ही पेपर होगा और इसी के नंबर दोनों पोस्ट की सूची में रखें जायेंगें। परंतु रिजल्ट में यह नंबर Office Assistant Grade -III की सूची में नहीं रखे गए। इससे 20 मार्च की शिफ्ट वालों के चयन ही Office Assistant Grade -III में नहीं हुआ।
वहीं उम्मीदवारों की आपत्तियां इस पर भी थी कि इसके कटआफ जारी नहीं हुए और ना ही कैटेगरी वाइज रिजल्ट जारी किए गए हैं। इसमें ट्रांसपेंरेंसी नहीं रखी गई। इसके चलते इस रिजल्ट को एमपीईबी ने रोक दिया।
यह भी पढ़ें... इंदौर के सियागंज में जिस दलाल के पोस्टर लगे उसने माना 40 लाख देना है, मानहानि का नोटिस देंगे
वहीं इस मामले में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भोपाल में विभाग पर आरोप लगाए औऱ कहा कि -बिजली विभाग में भ्रष्टाचार का नया अध्याय!
MP की तीनों बिजली कंपनियों में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के 2573 पदों के लिए परीक्षा का परिणाम बुधवार को घोषित किया गया, लेकिन कुछ ही घंटों में उसे MP Online और बिजली कंपनियों की वेबसाइट से हटा लिया गया। यह कोई तकनीकी त्रुटि नहीं, बल्कि सरकार की नीयत में खोट है।
मेरिट लिस्ट कहां है? कटऑफ लिस्ट क्यों नहीं जारी की गई? ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर जी खुद चयनित अभ्यर्थियों को बधाई दे चुके हैं, तो फिर रिज़ल्ट क्यों हटाया गया? क्या पहले से तय सूची पर मुहर लगाने की कोशिश हो रही थी? भाजपा सरकार में भर्ती परीक्षाएं मज़ाक बन चुकी हैं!
यह भी पढ़ें... MP में दूध उत्पादक किसानों को बोनस का इंतजार, 5 रुपए प्रति लीटर प्रोत्साहन राशि का वादा अधूरा
वहीं कंपनी के अधिकारी ने द सूत्र से माना कि रिजल्ट बनाने में हमारे अधिकारियों से चूक हुई है और वह पेपर के अंक दूसरे पदों में जोड़ना भूल गए, इसके चलते मेरिट में उनके नाम नहीं जुड़ सके हैं। कटआफ को लेकर भी आपत्ति थी। इस मामले में एमडी ने फिर से सूची जारी करने के आदेश दिए हैं जो हम शुक्रवार देर शाम रात तक जारी कर देंगे।
यह भी पढ़ें... साधना ब्रॉडकास्ट मामला : SEBI ने अरशद वारसी को शेयर बाजार से किया बैन
कंपनी द्वारा 2773 पदों के लिए य़ह भर्ती निकाली थी और इसमें 20 मार्च से 31 मार्च तक परीक्षाएं हुई थी। इसमें ला असिस्टेंट, असिस्टेंट ला आफिसर, स्टोर असिस्टेंट, फायर मैन, जूनियर स्टेनोग्राफर, जूनियर इंजीनियर, मैकेनिकल प्लांट, आफिस असिस्टेंड ग्रेड 3, जूनियर इंजीनियर सिविल प्लांट असिस्टेंट इलेक्ट्रिकल, प्लांट असिस्टेंट मैकेनिकल, असिस्टेंट मैनेजर एचआर, असिस्टेंट मैनेजर सिविल अटेंडेंट, लैब ईसीजी टेक्निशियन, जूनियर इंजीनियर डिस्ट्रिब्यूशन जैसे कई पद शामिल हैं।
यह रिजल्ट भी 87-13 फीसदी फार्मूल से ही जारी हो रहे हैं और करीब 1954 पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए सवा लाख उम्मीदवारों ने एमपी आनलाइन के माध्यम से आवेदन भरे थे। जिन आवेदकों ने आफिस असिस्टेंट, फायरमैन, जूनियर स्टेनोग्राफर, सिक्यूरिटी गार्ड, ड्रेसर व स्टोर असिस्टेंट में एक से अधिक पद पर आवेदन किया है उनकी परीक्षा 20 व 21 मार्च को हुई थी। इनके एक परीक्षा के अंक अन्य आवेदित पदों की सूची में भी रखे जाने की बात थी, लेकिन इसमें विभाग चूक कर गया। इसके चलते पूरी मेरिट सूची ही बिगड़ गई।
यह भी पढ़ें... MP में सरकारी कर्मचारियों के तबादले अब 10 जून तक, पहले 30 मई थी ट्रांसफर की आखिरी तारीख
हम सभी उम्मीदवारों की ओर से आपका ध्यान कार्यालय सहायक भर्ती (818 पदों) के अधूरे परिणाम की ओर आकर्षित करना चाहते हैं।
- कुल पद: 818
- 28 मार्च को जारी परिणाम: 545 पद (केवल 67%)
- शेष बचे पद: 273 (33%)
"कृपया कम से कम 87% (लगभग 712 पदों) तक परिणाम जारी करें।
- यह अनुरोध न्यायसंगत है क्योंकि 545 पदों का परिणाम पहले ही घोषित हो चुका है।
जिसे तकनीकी समस्या की वजह से रिवाइज किया जा रहा है
- शेष 167 पद (712-545)पर भी उम्मीदवारों को अवसर मिलना चाहिए
1. पारदर्शिता: पूर्ण भर्ती प्रक्रिया सार्वजनिक होनी चाहिए।
2. योग्यता का सम्मान: जिन उम्मीदवारों ने मेहनत की है, उन्हें निराश न किया जाए।
3. विभाग की विश्वसनीयता: आंशिक परिणाम से भरोसा कमजोर होता है।
तत्काल 167 अतिरिक्त पदों के परिणाम जारी करें(कुल 712 तक)।
- शेष 106 पदों के लिए स्पष्ट कारण बताएँ (यदि कोई हो)।
4. रिजल्ट को कैटेगरीवाइज़ कटऑफ मार्क्स के साथ जारी किया जाए।
mppeb | mp news hindi | होल्ड | रिजल्ट होल्ड
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
यह है विवाद
यह भी थी आपत्तियां
यह भी पढ़ें... इंदौर के सियागंज में जिस दलाल के पोस्टर लगे उसने माना 40 लाख देना है, मानहानि का नोटिस देंगे
इधर नेता प्रतिपक्ष ने लगाए आरोप
बिजली विभाग में भ्रष्टाचार का नया अध्याय!
MP की तीनों बिजली कंपनियों में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के 2573 पदों के लिए परीक्षा का परिणाम बुधवार को घोषित किया गया, लेकिन कुछ ही घंटों में उसे MP Online और बिजली कंपनियों की वेबसाइट से हटा लिया गया।
यह कोई तकनीकी त्रुटि नहीं, बल्कि… pic.twitter.com/wfny4fxqu3
— Umang Singhar (@UmangSinghar) May 30, 2025
MP की तीनों बिजली कंपनियों में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के 2573 पदों के लिए परीक्षा का परिणाम बुधवार को घोषित किया गया, लेकिन कुछ ही घंटों में उसे MP Online और बिजली कंपनियों की वेबसाइट से हटा लिया गया। यह कोई तकनीकी त्रुटि नहीं, बल्कि सरकार की नीयत में खोट है।
70-80 नंबर लाने वाले SC-ST और General अभ्यर्थी बाहर, फिर चयनित कौन हुआ?
यह भी पढ़ें... MP में दूध उत्पादक किसानों को बोनस का इंतजार, 5 रुपए प्रति लीटर प्रोत्साहन राशि का वादा अधूरा
मेरे सवाल सरकार से हैं:
- घोषित रिज़ल्ट क्यों हटाया गया?
- किस गड़बड़ी को छिपाने की कोशिश की जा रही है?
- कटऑफ और चयन प्रक्रिया पारदर्शी क्यों नहीं है?
अधिकारी ने द सूत्र से माना चूक हुई है
यह भी पढ़ें... साधना ब्रॉडकास्ट मामला : SEBI ने अरशद वारसी को शेयर बाजार से किया बैन
इन सभी पदों के लिए हो रही है भर्ती
कंपनी द्वारा 2773 पदों के लिए य़ह भर्ती निकाली थी और इसमें 20 मार्च से 31 मार्च तक परीक्षाएं हुई थी। इसमें ला असिस्टेंट, असिस्टेंट ला आफिसर, स्टोर असिस्टेंट, फायर मैन, जूनियर स्टेनोग्राफर, जूनियर इंजीनियर, मैकेनिकल प्लांट, आफिस असिस्टेंड ग्रेड 3, जूनियर इंजीनियर सिविल प्लांट असिस्टेंट इलेक्ट्रिकल, प्लांट असिस्टेंट मैकेनिकल, असिस्टेंट मैनेजर एचआर, असिस्टेंट मैनेजर सिविल अटेंडेंट, लैब ईसीजी टेक्निशियन, जूनियर इंजीनियर डिस्ट्रिब्यूशन जैसे कई पद शामिल हैं।
इसके कारण पूरी मेरिट सूची में हुई गफलत
यह भी पढ़ें... MP में सरकारी कर्मचारियों के तबादले अब 10 जून तक, पहले 30 मई थी ट्रांसफर की आखिरी तारीख
बिजली कंपनी से यह की गई थी मांग
- कुल पद: 818
- 28 मार्च को जारी परिणाम: 545 पद (केवल 67%)
- शेष बचे पद: 273 (33%)
हमारी विनम्र मांग:
- यह अनुरोध न्यायसंगत है क्योंकि 545 पदों का परिणाम पहले ही घोषित हो चुका है।
जिसे तकनीकी समस्या की वजह से रिवाइज किया जा रहा है
- शेष 167 पद (712-545)पर भी उम्मीदवारों को अवसर मिलना चाहिए
1. पारदर्शिता: पूर्ण भर्ती प्रक्रिया सार्वजनिक होनी चाहिए।
2. योग्यता का सम्मान: जिन उम्मीदवारों ने मेहनत की है, उन्हें निराश न किया जाए।
3. विभाग की विश्वसनीयता: आंशिक परिणाम से भरोसा कमजोर होता है।
आग्रह:
- शेष 106 पदों के लिए स्पष्ट कारण बताएँ (यदि कोई हो)।
4. रिजल्ट को कैटेगरीवाइज़ कटऑफ मार्क्स के साथ जारी किया जाए।
mppeb | mp news hindi | होल्ड | रिजल्ट होल्ड
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava