MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर इंटरव्यू के इंतजार में उम्मीदवार, मेंस 2026 के पहले होंगे या नहीं

Sanjay Gupta | May 27, 2026, 12:37 IST
Share
MPPSC Assistant Professor Interview DELAY
MPPSC Assistant Professor Interview DELAY

MPPSC ने संशोधित कैलेंडर तो जारी किया, लेकिन असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के इंटरव्यू की स्थिति साफ नहीं है। नए चरण की परीक्षा 12 जुलाई से है। इससे हजारों उम्मीदवार अधर में लटके हैं।

इंदौर. मप्र लोक सेवा आयोग ने परीक्षा का संशोधित कैलेंडर तो जारी किया लेकिन इंटरव्यू को लेकर स्थिति साफ नहीं है। इसके चलते हजारों उम्मीदवार अधर में हैं। खासकर असिस्टेंट प्रोफेसर को लेकर मामला उलझा हुआ है। उधर आयोग यह प्लानिंग कर रहा है।

पीएससी की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 2025 का पहला चरण 12 जुलाई को प्रस्तावित है। अभी तक असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 2024 के कई बड़े विषयों के इंटरव्यू की स्थिति साफ नहीं है। हाल ही में हिंदी विषय के ही इंटरव्यू की तारीख आई है। वहीं अधिक पद वाले विषयों के इंटरव्यू साफ नहीं है।

सबसे बड़ी उलझन मेंस 2026 भी सामने

उम्मीदवार तीन तरफा उलझे हुए हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2025 का पहला चरण 12 जुलाई को है। इसमें 6 विषय हैं और फिर दो अगस्त को दूसरा चरण और 30 अगस्त को तीसरा चरण भी है। इसके बाद सात सितंबर से 12 सितंबर तक पीएससी 2026 मेंस है। वहीं इसी बीच पीएससी 2024 असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के कुछ विषयों के इंटरव्यू भी प्लान कर रहा है।

जिनकी नई परीक्षा उनके पुराने इंटरव्यू तो हो जाएं

उम्मीदवार बस इतना चाहते हैं कि आयोग कम से कम स्थिति साफ करते हुए इंटरव्यू का संभावित शेड्यूल भी जारी कर दे तो तैयारी में आसानी होगी। असिस्टेंट प्रोफेसर वाले सबसे ज्यादा इसलिए उलझे हैं, क्योंकि अभी भी 2024 के इंटरव्यू हुए नहीं है। साथ ही 2025 की नई भर्ती के लिए परीक्षाएं भी शुरू हो रही हैं।

ऐसे में उम्मीदवार दोनों में शामिल होंगे। खासकर इतिहास विषय को लेकर उम्मीदवारों को चिंता है कि उनके इंटरव्यू 30 अगस्त के पहले होंगे या नहीं, क्योंकि 30 अगस्त को असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2025 की भर्ती परीक्षा है।

नजरें पीएससी मेंस 2025 पर भी टिकी

वहीं चार हजार उम्मीदवारोें की नजरें पीएससी मेंस 2025 पर भी टिकी हैं। इसमें पीएससी ने हाईकोर्ट में मेंशन लिया है जिस पर 29 मई को संभावित लिस्ट है। यदि मंजूरी मिलती है तो आयोग की प्राथमिकता जून 2025 से अटकी मेंस कराना है। ऐसे में एमपीपीएससी परीक्षा कैलेंडरऔर उलझ जाएगा।

FAQ

  1. असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2024 के उम्मीदवार इंटरव्यू को लेकर क्यों परेशान हैं?
    उम्मीदवार इसलिए परेशान हैं क्योंकि साल 2024 की भर्ती के कई बड़े विषयों के इंटरव्यू अभी तक आयोजित नहीं किए गए हैं। इसी बीच साल 2025 की नई भर्ती परीक्षाएं शुरू हो रही हैं।
  2. PSC मेंस 2025 हाईकोर्ट में क्यों अटका है?
    जून 2025 से कानूनी विवाद के कारण। 29 मई को सुनवाई, मंजूरी मिलने पर आयोग इसे प्राथमिकता से कराएगा।
  3. MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2025 की परीक्षाएं कब होंगी?
    पहला चरण 12 जुलाई, दूसरा 2 अगस्त और तीसरा 30 अगस्त को प्रस्तावित है।
ये भी पढ़ें...

MPPSC मुख्य परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, देरी से आवेदन करने पर लगेगा 25 हजार का जुर्माना

MPPSC राज्य सेवा मेंस 2025 जिस नियम के कारण रूकी, अब नए संशोधन में यह हो रहा बदलाव

Sarkari Naukri: यूपी लोक सेवा आयोग में 182 पदों पर भर्ती, 1.5 लाख से ज्यादा सैलरी

पीएचडी रिसर्चर्स को राहत, अब डिग्री पूरी करने के लिए मिलेगा एक्स्ट्रा समय

Tags:
  • मप्र लोक सेवा आयोग
  • पीएससी
  • MPPSC
  • हाईकोर्ट
  • असिस्टेंट प्रोफेसर
  • एमपीपीएससी परीक्षा कैलेंडर
  • असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि