MPPSC ने 24 घंटे में दिया असिस्टेंट प्रोफेसर अर्थशास्त्र का रिजल्ट, वजह जान हैरान हो जाएंगे

Sanjay Gupta | Jul 30, 2026, 22:17 IST
Share
एमपीपीएससी
एमपीपीएससी

मप्र लोक सेवा आयोग (पीएससी) ने असिस्टेंट प्रोफेसर अर्थशास्त्र का रिजल्ट गुरुवार देर शाम जारी कर दिया। भर्ती के लिए कुल 120 पद थे। इसके इंटरव्यू 29 जुलाई की शाम को ही खत्म हुए थे औऱ 24 घंटे में ही 30 जुलाई को रिजल्ट जारी हो गया।

समझें क्या है पूरा मामला

  • मप्र लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर अर्थशास्त्र का रिजल्ट जारी किया।
  • यह रिजल्ट सिर्फ 24 घंटे में जारी हुआ है।
  • इंटरव्यू 29 जुलाई की शाम को खत्म हुए थे।
  • भर्ती में कुल 120 पद शामिल थे।
  • जल्दी रिजल्ट देने के पीछे खास वजह सामने आई है।
Indore. मप्र लोक सेवा आयोग ने तेजी दिखाते हुए असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2024 में अर्थशास्त्र विषय का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसमें कुल 120 पद थे। वहीं 87 फीसदी कैटेगरी में 112 पद थे। चयन सूची कुल 111 पद के लिए जारी हुई है। सबसे बड़ी बात रही आयोग की रिजल्ट जारी करने में तेजी। इसकी वजह भी सुखद हैरानी वाली है।

24 घंटे रिजल्ट के लिए दिन-रात जुटा आयोग

आयोग ने इसके इंटरव्यू 14 से 29 जुलाई तक लिए थे। यानी बुधवार शाम को ही यह इंटरव्यू खत्म हुए थे और रिजल्ट 30 जुलाई की शाम को 24 घंटे में जारी कर दिया। इसके लिए आयोग लगातार 24 घंटे लगा रहा।

इसलिए दिया तेजी से रिजल्ट, सुखद है वजह

दरअसल, आयोग की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2025 के दूसरे चरण की भर्ती परीक्षा दो अगस्त रविवार को हो रही है। इसमें असिस्टेंट प्रोफेसर के 6 विषय के पद है। इसमें अर्थशास्त्र के भी 72 पद है। आयोग ने इसलिए यह रिजल्ट जारी किया है, ताकि जो साल 2024 की चयन सूची में आ गए हैं, वह फिर से इस दो अगस्त की परीक्षा में शामिल नहीं हो। कारण है कि यदि यह शामिल होते तो इसमें से जितने फिर चयनित होते, वह सीट बेकार जाती और अन्य योग्य उम्मीदवारों का हक मारा जाता। ऐसे में आयोग ने यह रिजल्ट जारी कर दिया।

क्या बोला आयोग

पीएससी के ओएसडी डॉ. रविंद्र पंचभाई ने कहा कि चेयरमैन डॉ. राजेश लाल मेहरा व आयोग के अन्य सदस्यों के निर्देश थे कि जल्द रिजल्ट दिया जाए। पूरे स्टाफ ने मेहनत कर यह जारी किया है। इससे चयन सूची में दोहराव नहीं होगा और नई भर्ती 2025 में नए युवाओं को अवसर मिलेगा।

यह खबर क्यों जरूरी है

यह खबर हजारों प्रतियोगी छात्रों के लिए सीधा असर रखती है। मध्य प्रदेश में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का सपना देख रहे युवाओं को इससे स्पष्टता मिलती है। आयोग की तेज कार्यशैली दिखाती है कि सरकारी भर्ती प्रक्रिया भी पारदर्शी और तेज हो सकती है। इससे चयनित उम्मीदवारों को दोबारा परीक्षा देने की उलझन से राहत मिलती है। साथ ही नए उम्मीदवारों के लिए सीटें बेकार जाने से बचती हैं।

यह जानकारी शिक्षा और रोजगार से जुड़े हर पाठक के लिए उपयोगी है। खबर संविधान द्वारा दिए गए समान अवसर के अधिकार का भी सम्मान करती है। यह निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया और युवाओं के हित को प्राथमिकता देने वाला कदम दिखाती है।

ये खबरें भी पढ़ें...

पीएससी को जल्द मिलेगा नया अध्यक्ष, अगस्त में नियुक्ति की तैयारी

पीएससी का बड़ा फैसला, राज्य सेवा परीक्षा में 87 फीसदी कैटेगरी की कापियां दिखाएंगे

आईआईटी से यूपीएससी तक का सफर... जानिए युवा आईएएस जयंत नाहटा की प्रेरक कहानी

एमपीपीएससी राज्य सेवा परीक्षा मेंस 2025 कराने की मंजूरी, अब कब हो सकती है परीक्षा

Tags:
  • मप्र लोक सेवा आयोग
  • रिजल्ट
  • इंटरव्यू
  • परीक्षा
  • असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती
  • पीएससी के ओएसडी डॉ. रविंद्र पंचभाई
  • डॉ. राजेश लाल मेहरा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग