MPPSC अध्यक्ष ने सीएम डॉ. मोहन यादव को बताया, एक साल में 2844 पदों पर की भर्ती

Sanjay Gupta | Jan 05, 2026, 11:26 IST
Share
mppsc chairman meets cm mohan yadav
mppsc chairman meets cm mohan yadav

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) के अध्यक्ष डॉ. राजेश लाल मेहरा और परीक्षा नियंत्रक डॉ. वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सीएम हाउस में मुलाकात की।

पूरी खबर को 5 पॉइंट में समझें...

  • MPPSC अध्यक्ष और परीक्षा नियंत्रक ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की।
  • वर्ष 2025 में 1986 पदों के लिए 35 विज्ञापन जारी किए गए।
  • एक साल में 2844 पदों पर भर्ती की अनुशंसा शासन को भेजी गई।
  • आयोग में सदस्यों, अधिकारियों और सुविधाओं की कमी का मुद्दा उठाया गया।
  • एक सदस्य का पद खाली है, जिससे इंटरव्यू प्रक्रिया धीमी चल रही है।
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (PSC) के अध्यक्ष डॉ. राजेश लाल मेहरा और परीक्षा नियंत्रक डॉ. वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने सीएम डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की है। इनके द्वारा पीएससी में हो रहे काम और की जा रही भर्ती की जानकारी दी गई।

e01e7d79-b1f
e01e7d79-b1f

एक साल में इस तरह की गई भर्ती

दोनों ने 3 जनवरी को सीएम हाउस में मुख्यमंत्री से मुलाकात की है। चर्चा के दौरान डॉ. मेहरा द्वारा आयोग की गतिविधियों की जानकारी दी गई।

उन्होंने बताया कि साल 2025 में आयोग ने 1986 पदों के लिए कुल 35 विज्ञापन जारी किए। साथ ही पूरे साल आयोग के सदस्यों ने लगातार इंटरव्यू लिए और समय-समय पर उनके नतीजे भी घोषित किए गए।

डॉ. मेहरा ने यह भी बताया कि इस प्रक्रिया के तहत कुल 2844 पदों पर नियुक्ति के लिए शासन को सिफारिश भेज दी गई है। कुल

आयोग ने ये मुद्दे भी उठाए

डॉ. मेहरा ने मुख्यमंत्री को यह भी बताया कि आयोग में इस समय सदस्यों और अधिकारियों की कमी है, जिससे कामकाज पर असर पड़ रहा है। उन्होंने अतिरिक्त भवन और बेहतर सुविधाओं की जरूरत की बात भी सामने रखी।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आयोग के कामकाज पर संतोष जताया। साथ ही उन्होंने आयोग की जरूरतों को जल्द से जल्द पूरा करने का भरोसा भी दिलाया।

अभी भी एक सदस्य की कमी है

आयोग में एक चेयरमैन व चार सदस्य सहित कुल पांच सदस्य होते हैं। हाल ही में मप्र शासन ने विदिशा की डॉ.पिंकेश लता रघुवंशीको सदस्य नियुक्त किया है।

इसके बाद कुल चार मेंबर हो गए हैं, लेकिन अभी भी एक पद रिक्त है। इसके चलते इंटरव्यू बोर्ड की कमी होती है। एक और मेंबर की नियुक्ति होने से इंटरव्यू के काम में तेजी आएगी, जिससे जल्द भर्ती प्रक्रिया पूरी हो सकती है।

MPPSC से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें...

MPPSC Vacancy 2025: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग में डिप्टी डायरेक्टर बनने का मौका, 1 दिसंबर से आवेदन शुरू

Tags:
  • सीएम डॉ. मोहन यादव
  • MPPSC
  • मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग
  • डॉ. राजेश लाल मेहरा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती