MPPSC ने राज्य सेवा परीक्षा 2023 का रिजल्ट घोषित, वनसेवा का भी जल्द
Sanjay Gupta | Dec 30, 2024, 18:26 IST
MPPSC declared result Photograph: (MPPSC declared result )
एमपी पीएससी मेन्स 2023 मामले में चौंकाते हुए सोमवार (30 दिसंबर) को रिजल्ट जारी कर दिया। जबकि इस मामले में 7 जनवरी को सुनवाई होना थी। इस मामले में दो बार एजी कोर्ट में पहले कह चुके थे कि हम रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया में हैं
INDORE. मप्र लोक सेवा आयोग (एमपी पीएससी) मेन्स 2023 मामले में चौंकाते हुए सोमवार (30 दिसंबर) को रिजल्ट जारी कर दिया। जबकि इस मामले में 7 जनवरी को सुनवाई होना थी। इस मामले में दो बार एजी कोर्ट में पहले कह चुके थे कि हम रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया में हैं, लेकिन जारी नहीं हुआ था। लेकिन एजी और आयोग के बीच में हुई विधिक चर्चा के बाद इसे जारी करने का फैसला हो गया और बना हुआ रिजल्ट घोषित कर दिया गया।
![dc9ff9dc-4b2]()
इस परीक्षा की मेंस मार्च 2023 में हुई थी। कुल 229 पद है, जिसके लिए कुल 800 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए सफल घोषित किया गया है। इसमें 87 फीसदी मूल रिजल्ट में कुल 224 पद है जिसके लिए 659 उम्मीदवार चयनित हुए हैं और 12 फीसदी कोटे में 25 पद है जिसके लिए 141 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए सफल घोषित किया गया है। यह इंटरव्यू पहले ही जुलाई 2025 के लिए शेड्यूल किए गए हैं।
इसके पहले हाईकोर्ट ने मई 2024 में इस मामले में दो सवालों को गलत बताते हुए रिजल्ट रिवाइज्ड के लिए कहा था। इस पर आयोग को रिट अपील में स्टे मिल गया था। इसके बाद यह सुनवाई तभी से जारी थी, इसके चलते रिजल्ट रूका हुआ था। इस मामले में दिसंबर में हुई लगातार सुनवाई में दो बार एजी प्रशांत सिंह ने रिजल्ट को लेकर कहा था कि हम इस प्रोसेस में हैं। लेकिन आयोग और एजी के बीच में चर्चा नहीं हुई थी। लेकिन हाल ही में आयोग और एजी के बीच में विधिक चर्चा हुई और इसमें तय हुआ कि आयोग को रिट अपील में स्टे मिला हुआ है ऐसे में वह रिजल्ट जारी कर सकता है। इसे लेकर पहले ही बात हो रही थी क्योंकि आयोग इसी के साथ हुई राज्य वन सेवा 2023 की मेंस का रिजल्ट जारी करने के साथ ही इंटरव्यू भी ले चुका था।
उधर पीएससी ने 20 दिसंबर को ही राज्य वन सेवा 2023 के इंटरव्यू समाप्त किए हैं। इसका रिजल्ट 31 दिसंबर से पहले देने की कोशिश है। माना जा रहा है यह रिजल्ट तैयार है और किसी भी समय आयोग द्वारा इस अपलोड कर दिया जाएगा। अब इसमें आय़ोग देरी नहीं करना चाहता है।
वहीं साथ ही साल खत्म होने से पहले आयोग राज्य सेवा परीक्षा 2025 का भी नोटिफिकेशन जारी करेगा। इन सभी को लेकर आयोग में वर्किंग डे शुरू होते ही जमकर हलचल है और यह भी किसी भी समय अपलोड किया जा सकता है। पीएससी चेयरमैन डॉ. राजेश लाल मेहरा खुद इन बातों को मॉनिटरिंग कर रहे हैं और वह सभी प्रक्रिया जल्द से जल्द चाहते हैं। पीएससी ओएसडी डॉ. रविंद्र पंचभाई ने कहा कि आयोग लगातार प्रक्रिया और काम में हैं, जल्द ही वन सेवा 2023 रिजल्ट और 2025 का नोटिफिकेशन होगा।
dc9ff9dc-4b2
इतने उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए चुने गए
इसके पहले हाईकोर्ट में लगातार सुनवाई बढ़ रही थी
राज्य वन सेवा 2023 का अंतिम रिजल्ट किसी भी समय
राज्य सेवा 2025 का भी नोटिफिकेशन आएगा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman