MPPSC प्री के गलत सवाल बनाकर कितना कमा रही, सूचना के अधिकार में ये जवाब
Sanjay Gupta | Dec 26, 2024, 21:39 IST
RTI PSC
मप्र लोक सेवा आयोग (पीएससी) के पेपर बनने में गलतियां होती है। इसमें सुधार की मांग पीएससी के महाआंदोलन में भी उठी थी, जिसमें सुधार के लिए समिति बनाने की बात हुई।
मप्र लोक सेवा आयोग (पीएससी) के पेपर बनने में गलतियां होती है। इसमें सुधार की मांग पीएससी के महाआंदोलन में भी उठी थी, जिसमें सुधार के लिए समिति बनाने की बात हुई। यह मुद्दा कितना जरूरी है। इन पेपर की गलतियां होने पर इसमें सुधार के लिए पीएससी 100 रुपए प्रति प्रश्न लेकर आपत्तियां भी बुलाता है। हर परीक्षा, पेपर में आपत्तियां लगती है। तो फिर इससे आखिर आयोग को कितनी कमाई होती है। यह जानने के लिए द सूत्र संवाददाता ने आयोग में सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत आवेदन लगाया। दो महीने तक तो जानकारी ही नहीं दी, जब दी तो यह जवाब दिया गया।
![L-1]()
MPPSC को मार्कशीट जारी करने में कोई रोक नहीं, हाईकोर्ट ने दिए आदेश
यानी आयोग पहले सवाल गलत बनाता है और इन पर आपत्ति लगाने वालों से कमाई करता है। ऑनलाइन पोर्टल वाले भी कमाई करते हैं। यह कमाई लंबी-चौड़ी है, क्योंकि हर परीक्षा में चार-पांच सवालों पर सैंकड़ों उम्मीदवार आपत्ति लगाते हैं। पीएससी हर साल 25-30 परीक्षाएं आयोजित कराता है। यानी यह कमाई करोड़ों में संभावित है। जो आयोग बताना नहीं चाहता है, जबकि इसमें गोपनीय वाली कोई बात ही नहीं है, यह सामान्य जानकारी है जो वित्तीय बैलेंस शीट में ही आती है। वहीं इसमें से कोई राशि रिफंड होती है। यह सबसे बड़ा सवाल है, जो उम्मीदवारों का अधिकार है। कई उम्मीदवारों ने द सूत्र को बताया आसंर की में सुधार के बाद भी मुझे आपत्ति की राशि वापस नहीं मिली है।
![LEETER-1]()
द सूत्र के पास साल 2019 में आंसर की पर आई आपत्ति और इसमें फिर सुधार के बाद किए गए रिफंड को लेकर जारी प्रारूप और नोटिफिकेशन की कॉपी है। इसमें कुल नौ उम्मीदवारों के खाते की जानकारी सही नहीं होने से आयोग रिफंड नहीं कर पाया था इसकी सूचना उन्होंने 4 मई 2022 में जारी की थी।
MPPSC महाआंदोलन की मांगों पर क्या हुआ, कलेक्टर के साथ हुई बैठक में NEYU ने पूछे सवाल
हाल ही में एक प्रश्नपत्र में तो आयोग ने आंसर की में एक प्रश्न के एक नहीं बल्कि तीन आंसर सही बताए हैं। यानी समझा जा सकता है कि प्रश्न किस हद तक गलत बना था। इन प्रश्नों के गलत होने से हो रहे विवाद के बाद आयोग ने करीब एक साल पहले फैसला लिया कि अब वह विवादित प्रश्न को डिलीट करेगा और इसके अंक सभी को समान रूप से दिए जाएंगे। पहले आयोग उस प्रश्न को गिनती से हटा देता था।
हाल ही में आयोग द्वारा ली गई सेट परीक्षा में भी दो प्रश्न के जवाब प्रोवीजल आंसर की में सीधे गलत दिए हैं, जो एनसीईआरटी बुक से साबित होते हैं।
सही उत्तर उज्जैन है लेकिन आयोग की आंसर की में इसे विदिशा बताया है।
![Q 1]()
सही उत्तर- 1929 है लेकिन आयोग ने 1930 दिया है।
![PSC..]()
पहले नियम और शुल्क जान लेते हैं
आयोग उनकी आयोजित वस्तुनिष्ठ परीक्षा की पहले प्रोवीजनल आंसर की जारी करता है। इसमें किसी जवाब पर आपत्ति हो तो 100 रुपए शुल्क इस आपत्ति के संबंध में आधार दस्तावेज सबमिट तय समय में हो सकते हैं। इसमें 40 रुपए पोर्टल शुल्क भी लगता है। इसके साथ ही सबसे बड़ा नियम है कि यदि आपत्ति सही पाई जाती है तो और आसंर की में जवाब बदला जाता है तो आवेदक को 100 रुपए वापस किए जाते हैं।
द सूत्र ने यह जानकारी मांगी थी और यह मिला जवाब
- राज्य सेवा व वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा साल 2020 से 2024 तक आयोजित परीक्षा में प्रोवीजनल आंसर की पर लगी आपत्ति शुल्क के रूप में आयोग को कितनी कमाई हुई है।
- राज्य सेवा व वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 से 2024 में लगी आपत्ति पर जो शुल्क लिया गया, इसमें आपत्ति सही होने पर शुल्क लौटाने का भी प्रावधान है। कुल कितना रिफंड किया गया।
L-1
MPPSC को मार्कशीट जारी करने में कोई रोक नहीं, हाईकोर्ट ने दिए आदेश
आयोग अपनी कमाई और रिफंड ही बताने को तैयार नहीं
LEETER-1
साल 2019 में राशि रिफंड का प्रारूप दिया था
MPPSC महाआंदोलन की मांगों पर क्या हुआ, कलेक्टर के साथ हुई बैठक में NEYU ने पूछे सवाल
अब सेट की परीक्षा में भी गलत आंसर
हाल ही में आयोग द्वारा ली गई सेट परीक्षा में भी दो प्रश्न के जवाब प्रोवीजल आंसर की में सीधे गलत दिए हैं, जो एनसीईआरटी बुक से साबित होते हैं।
प्रदेश में मौर्यकाल में मध्य भारत के मौर्य प्रांत की राजधानी कहां है?
Q 1
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का लाहौर का अधिवेशन किस साल में हुआ?
PSC..
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava