MPPSC से कब आएंगे 6 और 12 पद की परीक्षाओं के रिजल्ट, खुद आयोग नहीं जानता

Sanjay Gupta | Apr 16, 2025, 19:09 IST
Share
mppsc-exam-results-6-12-posts
बाएं से दाएं- MPPSC सचिव प्रबल सिपाहा, चेयरमैन डॉक्टर राजेश लाल मेहरा Photograph: (the sootr)

MPPSC की कार्यशैली को लेकर उम्मीदवारों में आक्रोश बढ़ गया है। आयोग के द्वारा परीक्षाओं के रिजल्ट रोके जाने से युवा निराश हैं। आयोग की कथनी-करनी में फर्क और प्रदर्शन पर पुलिस केस दर्ज होने के कारण युवाओं में गुस्सा है।

INDORE. पीएससी के खिलाफ युवा क्यों आक्रोशित होते हैं, इनकी परीक्षाओं से मोह भंग होकर उम्मीदवारों की संख्या में क्यों इतनी कमी हो गई है। इसका सीधा जवाब है आयोग की कार्य़शैली। हालत यह है कि आयोग को नहीं पता कि वह दो-तीन महीने पहले हो चुकी परीक्षाओं के रिजल्ट क्यों रोके हुए हैं। इसे अब क्या कहेंगे। कभी कहा जाता है कि बस अगले सप्ताह रिजल्ट आ रहे हैं और फिर ऐनवक्त पर कहा जाता है कि तकनीकी समस्या है और फिर कहा जाता है कुछ कारण है लेकिन बता नहीं सकते। अरे क्यों नहीं बता सकते भाई, घर की संस्था थोड़ी है, संवैधानिक संस्था है। लेकिन युवा करें तो क्या करें, आयोग उनकी बात सुनता नहीं है और प्रदर्शन करो तो पुलिस में केस दर्ज करा दिया जाता है और पूरी पुलिस लग जाती है अपराधी घोषित कर जेल भेजने के लिए।

इन परीक्षाओं की बात कर रहे हैं हम, जिसमें गिनती के पद

  1. हैंडलूम परीक्षा में केवल 6 पद है और मात्र 23 उम्मीदवार। इंटरव्यू 10 मार्च को हो चुके हैं। लेकिन रिजल्ट के इंतजार में 35 दिन से ज्यादा हो चुके हैं। रिजल्ट कब कोई जवाब नहीं, अब कहा गया है कि तकनीकी वजह है, लेकिन जल्द आएंगे, आय़ोग लगातार लगा हुआ है।
  2. राज्य वन सेवा 2024 में केवल 12 पद है, उम्मीदवार केवल 40, इसके इंटरव्यू खत्म हुए महीना भर हो चुका है, रिजल्ट का पता नहीं।
  3. इसी तरह असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 2022 के हिंदी, अंग्रेजी, हिस्ट्री इन सभी के इंटरव्यू हुए लंबा समय हो गया है। हिंदी के 31 जनवरी को तो इतिहास के 21 फरवरी को इटंरव्यू हो चुके हैं, यानी दो से लेकर तीन महीने का समय, लेकिन रिजल्ट का पता नहीं
  4. आईटीआई के इंटरव्यू हो चुके हैं लेकिन इसमें तो कारण साफ है कि हाईकोर्ट में केस है, लेकिन इसमें भी कोई यह बात नहीं रख रहा है कि रिजल्ट जारी करने दिए जाएं।

धीरे-धीरे रिजल्ट आने की दे रहे दुहाई

उधर आयोग की ओर से लगातार यही दुहाई दे रहे हैं कि हम काम कर रहे हैं और धीरे-धीरे करके जो रिजल्ट बन रहे हैं, वह लगातार दे रहे हैं। वहीं जब उम्मीदवारों ने रूके रिजल्ट को लेकर सचिव प्रबल सिपाहा को फोन किए तो उम्मीदवारों ने बताया कि टका सा जवाब दे दिया, जब आएगा दे दिया जाएगा, रिजल्ट के लिए कोई तय टाइमलाइन नहीं होती है। क्यों नहीं होती है सर, इसका भी जवाब दीजिए, यह संवैधानिक संस्था है, व्यक्तिगत संस्था नहीं है, रिजल्ट तो देना होगा।

thesootr links

mp news hindi | MPPSC | mppsc results | mppsc results pending | Indore News

Tags:
  • Indore News
  • MPPSC
  • mppsc results pending
  • mppsc results
  • mp news hindi
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि