MPPSC अब हैंडलूम, राज्य वन सेवा के भी रिजल्ट करेगा जारी, असिस्टेंट प्रोफेसर के होने लगे
Sanjay Gupta | May 24, 2025, 11:39 IST
mppsc-handloom-forest-service-assistant-professor-results-2025
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने हाईकोर्ट की छुट्टियों के बाद रिजल्ट जारी करना शुरू कर दिया है। आयोग ने पहले आईटीआई प्रिंसिपल और अन्य पदों के परिणाम जारी किए थे।
मप्र हाईकोर्ट की छुट्टी लगने के साथ ही मप्र लोक सेवा आयोग (पीएससी) ने रिजल्ट देना शुरू कर दिए हैं, जैसा कि द सूत्रने बताया था। छुट्टी लगने के दिन ही सबसे पहले 20 मई को आयोग ने आईटीआई प्रिंसिपल व अन्य पदों के रिजल्ट जारी कर दिए थे। इसके बाद आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर 2022 भर्ती के कुछ विषयों के रिजल्ट दिए।
फरवरी-मार्च में हिस्ट्री, हिंदी, अंग्रेज़ी व अन्य विषयों के इंटरव्यू आयोग कर चुका था लेकिन इसके रिजल्ट होल्ड हो गए थे। अब आयोग ने इसमें हिस्ट्री का भी रिजल्ट जारी कर दिया है। बाकी सभी रूके हुए विषयों के भी रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया की जा रही है।
खबर यह भी...MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 1 जून को समय पर ही होगी, हाईकोर्ट से याचिका भी हो गई खारिज
खबर यह भी...MPPSC ने रिजल्ट जारी करना किए शुरू, आईटीआई प्रिंसीपल व अन्य पदों की अंतिम चयन सूची जारी
वहीं असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 2024 का पहला चरण 1 जून को हो रहा है। इसे आगे बढ़ाने की मांग चल रही थी। इसके लिए हाईकोर्ट में याचिका लगी थी जिसे खारिज कर दिया गया। इसके बाद आयोग ने परीक्षा की तैयारी और तेज कर दी और एडमिट कार्ड भी अपलोड कर दिए हैं, यानी अब यह तय समय पर 1 जून को होने जा रही है।
MPPSC | mp high court mppsc | MP News | एमपी लोक सेवा आयोग
असिस्टेंट प्रोफेसर हिस्ट्री का भी आ गया रिजल्ट
खबर यह भी...MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 1 जून को समय पर ही होगी, हाईकोर्ट से याचिका भी हो गई खारिज
अब इनके भी आएंगे रिजल्ट
इसके बाद आयोग लंबे समय से इंतजार कर रहे हैंडलूम उम्मीदवारों के भी रिजल्ट का जारी करने की प्रक्रिया कर रहा है। इसी के साथ ही राज्य वन सेवा 2024 का भी रिजल्ट रूका हुआ है, इसे भी जारी किया जाएगा। यह सभी रिजल्ट लंबे समय से बने हुए रखे हैं, लेकिन हाईकोर्ट में परीक्षा नियम 2015 केस के चलते इन्हें होल्ड कर लिया गया था।
उधर असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती एक जून को
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MPPSC | mp high court mppsc | MP News | एमपी लोक सेवा आयोग
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari