MPPSC राज्य सेवा परीक्षा में होम टाउन नियम और ईएसबी से दूर परीक्षा केंद्र मिलने पर बोले सीएम मोहन यादव
Sanjay Gupta | Mar 01, 2026, 14:21 IST
mppsc home center exam rule cm mohan yadav
एमपी लोक सेवा आयोग (पीएससी) ने राज्य सेवा परीक्षा 2026 के साथ ही परीक्षा केंद्रों के लिए होमटाउन नियम लागू किया है। वहीं ईएसबी ने भी परीक्षा केंद्र दूर आवंटित किए हैं। इसे लेकर अब सीएम डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा में जवाब दिया है।
INDORE. मध्य प्रदेश राज्य सेवा परीक्षा 2026 भर्ती का विज्ञापन जारी हो गया है। इस बार होम टाउन का नियम लागू किया गया है। अब एमपी के उम्मीदवारों को अपने होमटाउन के पास ही परीक्षा केंद्र मिलेगा। इस नियम को लेकर कई उम्मीदवारों ने विरोध किया था।
फिलहाल सरकार ने इसे बदलने का फैसला नहीं लिया है। इस पर विधानसभा में चंदेरी (अशोकनगर) से बीजेपी विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी ने सवाल उठाया था। वहीं इस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खुद जवाब देकर स्थिति साफ की है।
रघुवंशी ने यह सवाल उठाया था कि कई उम्मीदवार दूसरे शहरों में परीक्षा की तैयारी करते हैं। इससे उन्हें आने-जाने में परेशानी हो सकती है। इसके अलावा यह भी पूछा गया था कि क्या सरकार एमपी लोक सेवा आयोग को यह निर्देश देने पर विचार कर रही है कि, उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र का चयन करने का विकल्प दिया जाए।
सीएम मोहन यादव ने इस पर स्थिति साफ की है। उन्होंने होम टाउन नियम लागू होने का कारण बताया है। कहा है कि वर्तमान में 50 फीसदी उम्मीदवार इंदौर, भोपाल जैसे कई बड़े शहरों में परीक्षा केंद्र का चयन कर रहे थे। इससे इन शहरों में परीक्षा का दबाव बढ़ता है। साथ ही परीक्षा आयोजन की व्यवस्था व गोपनीयता, व सुरक्षा की दृष्टि से इसमें कठिनाई पैदा होती है।
इसलिए यह व्यवस्था की गई है। गृह जिले में परीक्षा केंद्र होने से उम्मीदवारों को सुविधा होगी। साथ ही व्यवस्थाएं भी मजबूत होंगी। सीएम ने साफ किया कि इस नियम को बदलने के लिए आयोग में कोई विचार नहीं किया जा रहा है। यानी यह नियम लागू रहेगा।
इसके साथ ही कुक्षी (धार)सेविधायक सुरेंद्र सिंह (हनी बघेल) ने भी एक सवाल उठाया था। सवाल ईएसबी के जरिए आयोजित सब इंस्पेक्टर, सिपाही परीक्षा, आबकारी आरक्षक परीक्षा में केंद्र दूर देने पर था। उन्होंने बताया कि इससे उम्मीदवारों पर काफी बोझ बढ़ गया है। वे मानसिक और शैक्षणिक समस्याओं का सामना कर रहे हैं। लाखों उम्मीदवारों को इस कारण कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
इस पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने जवाब दिया था। कहा था कि उम्मीदवारों की संख्या, उपलब्ध सीट, परीक्षा की शुचिता व सुरक्षा को देखते हुए केंद्र निर्धारित किए जाते हैं। इन केंद्रों का निर्धारण ईएसबी के जरिए नियमानुसार किया जाता है। आगे चलकर यदि तकनीकी और इन्फ्रास्ट्रक्चर से सक्षम केंद्र मिलते हैं, तो वहां परीक्षा आयोजित करने का प्रस्ताव भी हो सकता है।
ये खबरें भी पढ़िए...
एमपी न्यूज: लोक सेवा आयोग में मिल रही सरकारी नौकरी, Meghalaya PSC Vacancy में आवेदन शुरू, ये रही लिंक
MPPSC SET Exam में नकल रोकने के लिए आयोग की तगड़ी व्यवस्था, जारी किए ये जरूरी नंबर
EWS के अभ्यर्थियों को राज्य सेवा परीक्षा की उम्र सीमा में छूट, हाईकोर्ट का बड़ा आदेश
MPPSC राज्य सेवा परीक्षा मेंस 2025 केस आखिरकार हुआ लिस्ट, शेड्यूल मंजूरी का इंतजार
फिलहाल सरकार ने इसे बदलने का फैसला नहीं लिया है। इस पर विधानसभा में चंदेरी (अशोकनगर) से बीजेपी विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी ने सवाल उठाया था। वहीं इस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खुद जवाब देकर स्थिति साफ की है।
mppsc home center exam rule cm mohan yadav
रघुवंशी ने यह उठाया था सवाल
सीएम ने इन सभी बातों पर यह दिए जवाब
इसलिए यह व्यवस्था की गई है। गृह जिले में परीक्षा केंद्र होने से उम्मीदवारों को सुविधा होगी। साथ ही व्यवस्थाएं भी मजबूत होंगी। सीएम ने साफ किया कि इस नियम को बदलने के लिए आयोग में कोई विचार नहीं किया जा रहा है। यानी यह नियम लागू रहेगा।
ईएसबी परीक्षा केंद्र दूर मिलने पर भी सवाल
इस पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने जवाब दिया था। कहा था कि उम्मीदवारों की संख्या, उपलब्ध सीट, परीक्षा की शुचिता व सुरक्षा को देखते हुए केंद्र निर्धारित किए जाते हैं। इन केंद्रों का निर्धारण ईएसबी के जरिए नियमानुसार किया जाता है। आगे चलकर यदि तकनीकी और इन्फ्रास्ट्रक्चर से सक्षम केंद्र मिलते हैं, तो वहां परीक्षा आयोजित करने का प्रस्ताव भी हो सकता है।
mppsc home center exam rule cm mohan yadav
एमपी न्यूज: लोक सेवा आयोग में मिल रही सरकारी नौकरी, Meghalaya PSC Vacancy में आवेदन शुरू, ये रही लिंक
MPPSC SET Exam में नकल रोकने के लिए आयोग की तगड़ी व्यवस्था, जारी किए ये जरूरी नंबर
EWS के अभ्यर्थियों को राज्य सेवा परीक्षा की उम्र सीमा में छूट, हाईकोर्ट का बड़ा आदेश
MPPSC राज्य सेवा परीक्षा मेंस 2025 केस आखिरकार हुआ लिस्ट, शेड्यूल मंजूरी का इंतजार
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman