MPPSC राज्य सेवा परीक्षा मेंस 2025 केस आखिरकार हुआ लिस्ट, शेड्यूल मंजूरी का इंतजार

Sanjay Gupta | Feb 26, 2026, 22:59 IST
Share
MPPSC State Service Exam Mains 2025 case list finally out
Photograph: (the sootr)

MPPSC राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 पर हाईकोर्ट में सुनवाई ने रफ्तार पकड़ ली है। जानें कब जारी होगा नया परीक्षा शेड्यूल और क्या है आयोग की तैयारी।

News in Short

  • MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2025 का केस अब हाईकोर्ट में लिस्ट हो चुका है।
  • केस की सुनवाई शुक्रवार को चीफ जस्टिस की बेंच में होगी।
  • मेंस 2025 का शेड्यूल हाईकोर्ट की मंजूरी के बाद ही घोषित होगा।
  • आयोग ने mppsc परीक्षा शेड्यूल के लिए कम से कम 45 दिन का समय मांगा है।
  • राज्य सेवा परीक्षा मेंस मई या जून 2025 में होने की संभावना है।

News in Detail

INDORE. मप्र लोक सेवा आयोग (पीएससी) का राज्य सेवा परीक्षा मेंस 2025 का केस आखिरकार लिस्ट हो गया है। इस केस की सुनवाई जबलपुर हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस की बेंच में शुक्रवार को लिस्ट है। केस का नंबर 19वें क्रम पर है।

इसलिए है यह केस जरूरी

इस केस पर ही मेंस 2025 का शेड्यूल टिका हुआ है। इसके पहले भी इस केस की कम्प्यूटर जेनरेट संभावित तारीख सामने आई लेकिन केस लिस्ट नहीं हुआ। इस केस की इसके पहले सुनवाई 21 जुलाई 2025 को हुई थी। तब आयोग से मेंस के लिए नया शेड्यूल मांगा गया था। हाईकोर्ट इस शेड्यूल को मंजूरी देगा तभी आयोग यह परीक्षा करा सकेगा। कारण है कि दो अप्रैल 225 को हाईकोर्ट ने ही बिना मंजूरी मेंस कराने पर रोक लगाई हुई है। मेंस के लिए करीब साढ़े चार हजार उम्मीदवार 9 माह से इंतजार कर रहे हैं।

634f5a10-d70
634f5a10-d70

सबसे बड़ा सवाल मंजूरी हुई तो मेंस कब

मेंस 2025 पहले 9 से 14 जून 2025 तक होना थी, लेकिन यह तभी से होल्ड है। अब बड़ा सवाल यही है कि हाईकोर्ट मंजूरी देता है तो यह मेंस कब होगी। हालांकि आयोग ने शेड्यूल कराने के लिए हाईकोर्ट में कम से कम 45 दिन का समय मांगा है। यानी हाईकोर्ट मंजूरी देता है तो वह 45 दिन बाद यह परीक्षा कराने की स्थिति में होगा। लेकिन समस्या है कि 26 अप्रैल को राज्य सेवा परीक्षा प्री 2026 है।

नया शेड्यूल:

दोनों परीक्षा में कम से 20 दिन का अंतर आयोग जरूरी रखेगा। ऐसे में अब मेंस परीक्षा अप्रैल में होना संभव नहीं है। जानकारी के अनुसार आयोग तय कर चुका है कि अब मेंस 2025 को वह प्री परीक्षा के बाद ही मई-जून माह में करेगा। इसके लिए उचित विंडो देखकर और परीक्षा केंद्रों से बात करने के बाद शेड्य़ूल जारी किया जाएगा।

छात्रों का दर्द और डर

मध्य प्रदेश की राजनीति में बेरोजगारी हमेशा से बड़ा मुद्दा रहा है। छात्र संगठन लगातार दबाव बना रहे हैं कि रिजल्ट और परीक्षाओं में इतनी देरी क्यों? एक उम्मीदवार का कहना है, "साहब, सिलेबस रट-रट कर थक गए हैं, अब तो बस एग्जाम हॉल में बैठने का इंतजार है।" मानवीय नजरिए से देखें तो यह देरी सिर्फ वक्त की बर्बादी नहीं, बल्कि कई युवाओं की उम्र निकलने का भी डर है।

यह खबरें भी पढ़ें..

MPPSC ने जारी किया माइनिंग इंस्पेक्टर का रिजल्ट, इससे पहले बढ़ाए थे पद

MPPSC की डेंटल सर्जन परीक्षा में आरक्षण का पेंच, हाईकोर्ट ने ओबीसी की दो पोस्ट की होल्ड

MPPSC फूड सेफ्टी आफिसर के बाद माइनिंग इंस्पेक्टर में बढ़े पद, अब अलग से नहीं होगी परीक्षा

इंदौर के ये SDM क्या बना रहे फर्जी जाति प्रमाणपत्र? एमपी विधानसभा में सवाल, सभी की कॉपी मांगी

Tags:
  • जबलपुर हाईकोर्ट
  • मप्र लोक सेवा आयोग
  • राज्य सेवा परीक्षा
  • mppsc परीक्षा शेड्यूल
  • बेरोजगारी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा