MPPSC राज्य सेवा 2026 प्री में उपस्थिति केवल 72 फीसदी, इंदौर में केवल 45 फीसदी ने दी

Sanjay Gupta | Apr 26, 2026, 14:04 IST
Share
MPPSC State Service Pre 2026 Exam Attendance
MPPSC State Service Pre 2026 Exam Attendance

MPPSC की राज्य सेवा परीक्षा 2026 प्री पहली बार थ्री लेयर सुरक्षा सिस्टम में हो रही है। लेकिन उम्मीदवारों की कम उपस्थिति ने सभी को चौंका दिया। पूरे प्रदेश में केवल 72 फीसदी ने परीक्षा दी। सबसे कम इंदौर में केवल 45 फीसदी उम्मीदवारों ने ही पहला पेपर दिया है।

Indore. राज्य सेवा परीक्षा प्री 2026 मध्य प्रदेश के 54 जिले के 365 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को हो रही है। पहला सत्र सुबह 10 से 12 बजे तक और दूसरा पेपर दोपहर सवा दो से सवा चार बजे तक है। लेकिन इसमें उपस्थिति चौंकाने वाली रही है। केवल 72 फीसदी उम्मीदवार ही परीक्षा देने पहुंचे हैं। परीक्षा के लिए कुल 1 लाख 35 हजार उम्मीदवारों ने फॉर्म भरा था, लेकिन परीक्षा देने करीब 97 हजार उम्मीदवार ही पहुंचे हैं। परीक्षा में कुल 155 पद है।

ca795d30-548
ca795d30-548

इंदौर में सबसे कम पहुंचे उम्मीदवार

इंदौर में सबसे ज्यादा 18 हजार 500 उम्मीदवारों के लिए 46 परीक्षा केंद्र बने थे। लेकिन इंदौर में उपस्थिति मात्र 45 फीसदी रही और 8 हजार 300 उम्मीदवार ही परीक्षा देने पहुंचे। ओएसडी डॉ. रविंद्र पंचभाई ने कहा कि थ्री लेयर सुरक्षा से अच्छी तरह जांच हुई है और कंट्रोल रूम से पूरी नजर रखी जा रही है। उपस्थिति 72 फीसदी रही है।

1c5a2eb3-2aa
1c5a2eb3-2aa
  • वहीं भोपाल में 7 हजार 600 उम्मीदवार थे, लेकिन 17 परीक्षा केंद्रों पर 71 फीसदी उम्मीदवार पहुंचे।
  • जबलपुर में 5 हजार 600 उम्मीदवारों के लिए 14 परीक्षा केंद्र थे यहां पर 73 फीसदी उपस्थिति रही।
  • वहीं ग्वालियर में 6 हजार उम्मीदवारों के लिए 17 परीक्षा केंद्र थे यहां पर भी 73 फीसदी उपस्थिति रही।
acfafc29-dda
acfafc29-dda

सबसे ज्यादा यहां पहुंचे उम्मीदवार

वहीं सबसे ज्यादा उपस्थिति छोटे शहरों में रही। अशोकनगर और गुना जिले में सबसे ज्यादा 82 फीसदी उपस्थिति रही। वहीं पन्ना, बड़वानी, श्योपुर, राजगढ़, निवाड़ी जैसे छोटे शहरों में भी उपस्थिति 80 फीसदी के करीब रही है।

इस बार गिरेगा कटआफ

भले ही परीक्षा में कम पद 155 है लेकिन उम्मदीवारों की संख्या और साथ ही सबसे बड़ा निगेटिव मार्किंग प्रभाव कटऑफ पर होने वाला है। अभी तक कटऑफ 80 फीसदी के ऊपर ही (अनारक्षित के लिए) रहता था जो अब निश्चित तौर पर गिरने जा रहा है। उम्मीदवारों ने बताया कि प्रश्नपत्र ठीक था और तथ्यात्मक अधिक था।

ये खबरें भी पढ़ें...

MPPSC Prelims 2026: आज 1.35 लाख छात्र देंगे परीक्षा, पहली बार नेगेटिव मार्किंग का डर

MPPSC राज्य सेवा परीक्षा प्री 2026 से थ्री लेयर सुरक्षा सिस्टम लागू, हर परीक्षा में होगी जांच

MPPSC राज्य सेवा परीक्षा मेंस 2025 में हताशा, सुनवाई की तारीख 15 मई की

आईएएस फ्रैंक नोबल ए: 10 घंटे की नौकरी के साथ की UPSC की तैयारी कर ऐसे बने आईएएस

Tags:
  • इंदौर
  • MPPSC
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य सेवा परीक्षा
  • मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग
  • MPPSC राज्य सेवा परीक्षा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा