MPPSC राज्य सेवा परीक्षा व वन सेवा प्री 2026 के रिजल्ट जारी, 87-13 अपनी ही कैटेगरी में रहेंगे

Sanjay Gupta | May 23, 2026, 10:32 IST
Share
mppsc state forest prelims results 2026 1
mppsc state forest prelims results 2026 1

मप्र लोक सेवा आयोग (पीएससी) ने राज्य सेवा परीक्षा 2026 व राज्य वन सेवा परीक्षा 2026 प्री का रिजल्ट जारी कर दिया है। इनकी मेंस सितंबर माह में पहले से ही शेड्यूल है। राज्य सेवा परीक्षा में 156 पद हैं और वन सेवा में कुल 36 पद हैं।

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने शुक्रवार देर शाम राज्य सेवा व वन सेवा 2026 प्री का रिजल्ट जारी कर दिया है। यह रिजल्ट भी सभी की तरह 87-13 फीसदी फॉर्मूले में जारी हुआ है।

राज्य सेवा परीक्षा में 156 पद के लिए मेंस में कुल 3 हजार 775 उम्मीदवार चयनित हुए हैं। वहीं वन सेवा में 36 पद के लिए 783 उम्मीदवार चयनित हुए हैं। सितंबर में दोनों की मेंस होगी।

राज्य सेवा परीक्षा में यह स्थिति

राज्य सेवा में 87 फीसदी कैटेगरी में 140 पद हैं। इसके लिए 3 हजार 14 उम्मीदवार चुने गए हैं। वहीं 13 फीसदी कैटेगरी में 16 पद हैं इसके लिए 731 उम्मीदवार चयनित हुए हैं। कुल 3 हजार 775 उम्मीदवार चुने गए हैं। कुल 156 पदों में से अनारक्षित कैटेगरी के लिए 41, एससी के 20, एसटी के 33, ओबीसी के 42 और ईडब्ल्यूएस के लिए 20 पद हैं। इसमें दिव्यांगजन कोटे में 6 पद जाएंगे।

9ed017eb-b60
9ed017eb-b60

राज्य वन सेवा परीक्षा में स्थिति

राज्य वन सेवा परीक्षा 2026 मेंकुल 36 पद हैं। जिसमें 30 पद वन क्षेत्रपाल के हैं और 6 पद सहायक वन संरक्षक के हैं। सहायक वन संरक्षक के 6 पदों में से 5 पद 87 फीसदी कैटेगरी में हैं और एक पद 13 फीसदी कैटेगरी में है। इसमें 87 फीसदी कैटेगरी में 741 उम्मीदवार और 13 फीसदी कैटेगरी में 1 पद के लिए 42 उम्मीदवार चुने गए हैं।

6bdf27a5-140
6bdf27a5-140

87-13 फीसदी अपने ही कैटेगरी में, ईएसबी की अलग नीति

हर बार की तरह इस बार भी एमपीपीएससी ने रिजल्ट के साथ साफ बता दिया है कि उम्मीदवार अपनी कैटेगरी में ही रहेंगे। यानी जो 87 फीसदी कैटेगरी में है या 13 फीसदी में है, वही कैटेगरी आगे भी उसी में रहेगी। कोई भी इंटरचेंज या बदलाव के लिए दावा नहीं कर सकता। चयन प्रक्रिया के दौरान सभी से शपथपत्र लिया जाएगा। यह नियम प्री, इंटरव्यू और फाइनल चयन तक लागू रहेगा।

यह विवाद इसलिए फिर से उभरा है क्योंकि हाल ही में ईएसबी की एसआई-सूबेदार भर्ती में प्री में 87 फीसदी कैटेगरी वाले 60 से ज्यादा उम्मीदवारों को मेंस में 13 फीसदी कैटेगरी में शिफ्ट किया गया।

ईएसबी का कहना है कि मेरिट के आधार पर 87 से 13 फीसदी में बदलाव किया जा सकता है, लेकिन 13 से 87 फीसदी में नहीं। वहीं पीएससी के फिर सामने आए रिजल्ट और घोषणा से साफ हो गया कि दोनों एक ही फार्मूले में अलग-अलग नीति से रिजल्ट जारी कर रहे हैं।

MPPSC 2026
MPPSC 2026

ये खबरें भी पढ़ें...

MPPSC ने राज्य सेवा परीक्षा 2026 प्री की आंसर की दी, रिजल्ट अगले सप्ताह, पद बढ़ेंगे या नहीं

MPPSC राज्य सेवा परीक्षा मेंस 2025 केस फिर लिस्ट नहीं, अब हाईकोर्ट में अवकाश

MPPSC राज्य सेवा परीक्षा प्री 2026 में कितना जाएगा कटऑफ, क्या बोल रहे विशेषज्ञ

MPPSC राज्य सेवा परीक्षा प्री 2026 से थ्री लेयर सुरक्षा सिस्टम लागू, हर परीक्षा में होगी जांच

Tags:
  • MPPSC
  • एमपीपीएससी
  • राज्य सेवा परीक्षा
  • मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग
  • राज्य वन सेवा
  • ईएसबी
  • राज्य वन सेवा परीक्षा 2026
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा