MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2023 में एक अनूठी सफलता, लगातार 7 परीक्षा, 5 इंटरव्यू अब चयन

Sanjay Gupta | Nov 10, 2025, 11:42 IST
Share
MPPSC State Service Exam 2023 Bharti Dhakad Journey and Determination
MPPSC State Service Exam 2023 Bharti Dhakad Journey and Determination

MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2023 में भारती धाकड़ की सफलता वाकई एक बड़ी प्रेरणा है। उन्होंने लगातार सात परीक्षाएं और पांच इंटरव्यू दिए। आज हम आपको उनकी सफलता की कहानी बताने जा रहे हैं।

MPPSC 2023:मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (पीएससी) ने 8 नवंबर को राज्य सेवा परीक्षा 2023 का अंतिम रिजल्ट और चयन सूची जारी कर दी। इसमें 197 पदों पर उम्मीदवार चयनित हुए हैं।

इसमें 24 डिप्टी कलेक्टर तो 19 डीएसपी जैसे बड़े पदों पर चयनित हुए हैं। इन सफलताओं की तो खबरें बनी लेकिन इसमें एक सफलता ऐसी रही, जो बड़ी खामोशी से और आठ सालों में जाकर आई।

हम बात कर रहे हैं इस बार विकास खंड अधिकारी (पंचायत व ग्रामीण विकास विभाग) बनीं भारती धाकड़ की। उनका यह सफल भर्ती परीक्षाओं की तैयारी करने वाले लाखों उम्मीदवारों के लिए एक प्रेरणा है।

धाकड़ पर यह लाइन सही बैठती है… रूक जाना नहीं तु कहीं हार के, कांटों पर चलके मिलेंगे साए बहार के।

एक-दो नहीं पांच इंटरव्यू

धाकड़ शिवपुरी के खांदी गांव की रहने वाली हैं। बीई कंप्यूटर साइंस ग्वालियर से करने के बाद वह दिल्ली में तैयारी के लिए चली गईं और फिर इंदौर आ गईं और यहां हॉस्टल में रहकर तैयारी करती रहीं।

धाकड़ ने एक-दो नहीं बल्कि पूरे पांच इंटरव्यू दिए और तब जाकर उन्हें सफलता का स्वाद चखने को मिला है। वह इस बार 826 अंक (मेंस में 702.50 व इंटरव्यू में 124 अंक) लाकर विकास खंड अधिकारी बनी हैं।

इस तरह चला इंटरव्यू का सफर

धाकड़ ने साल 2017 से ही पीएससी की तैयारी शुरू कर दी और पहली बार में ही वह इंटरव्यू तक पहुंची और साल 2018 में पहला इंटरव्यू दिया।

  • राज्य सेवा परीक्षा 2018 में इंटरव्यू- सफल नहीं
  • राज्य सेवा परीक्षा 2019 में इंटरव्यू- सफल नहीं
  • राज्य सेवा परीक्षा 2020 में इंटरव्यू- सफल नहीं
  • राज्य सेवा परीक्षा 2021 में मेंस क्वालीफाई नहीं कर सकीं
  • राज्य सेवा परीक्षा 2022 में इंटरव्यू- सफल नहीं
  • राज्य सेवा परीक्षा 2023 में इंटरव्यू- सफलता मिली, चयनित (राज्य सेवा परीक्षा 2023 के रिजल्ट)
  • राज्य सेवा परीक्षा 2024 में प्री क्वालीफाई नहीं
  • राज्य सेवा परीक्षा 2025 में प्री पास, मेंस देने की तैयारी

कैसे मनोबल बनाकर रखा धाकड़ ने

धाकड़ के पिता सब इंजीनियर हैं और मां गृहिणी हैं। वह कहती हैं कि कभी-कभी फ्रस्ट्रेशन जरूर आया, लेकिन पूरे परिवार ने बहुत सपोर्ट किया।

कभी भी किसी बात का दबाव नहीं आया। हमेशा कहा गया कि लड़कियों को मजबूत होना चाहिए और अपने पैरों पर खड़ा होना चाहिए।

बस इसी से हिम्मत मिली और लगातार मेहनत करती रही। वहीं एक के बाद एक परीक्षाएं होती जा रही थीं – कभी प्री, कभी मेंस, तो कभी इंटरव्यू। इस दौरान पूरा यकीन था कि सफलता बस कुछ कदम दूर है। सब कुछ ठीक रहेगा और जरूर सफलता मिलेगी, और आखिरकार (mppsc 2023 final result) वह हो ही गया।

खबरें ये भी...

MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2023 में नया ट्रेंड- पूर्व में चयनित बने डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी

लेकिन यह अंत नहीं, बड़े पद पर नजर

भारती धाकड़ कहती हैं कि अभी सफर खत्म नहीं हुआ है, क्योंकि राज्य सेवा परीक्षा 2025 की मेंस भी देनी है। अभी भी उनका ध्यान सबसे बड़े पद, यानी डिप्टी कलेक्टर पर है और वे पूरी कोशिश करेंगी।

पहले जब सफल नहीं हो पाई थीं, तो उनका मानना था कि कहीं न कहीं कोई चूक हो रही थी। कभी मेंस में कुछ सवाल छूट जाते थे, तो कभी इंटरव्यू वैसा नहीं गया जैसा उन्होंने सोचा था। लेकिन इस बार जब इंटरव्यू दिया, तो उन्हें अच्छा फील हुआ कि सब कुछ सही है और वही हुआ, जो उन्होंने सोचा था।

Tags:
  • राज्य सेवा परीक्षा 2023
  • MPPSC 2023
  • मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग
  • राज्य सेवा परीक्षा 2023 के रिजल्ट
  • mppsc 2023 final result
  • भारती धाकड़
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई