MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2025 प्री का स्तर हुआ बेहतर, नीचे आएगा कटऑफ
Sanjay Gupta | Feb 16, 2025, 13:28 IST
thesootr
इस बार एमपी पीएससी ने यूपीएससी का फार्मूला और नियम लागू कर दिया है। इसके तहत अब पूरी परीक्षा होने के बाद ही प्री के कटऑफ अंक जारी होंगे। पढ़िए द सूत्र की खास रिपोर्ट...
मप्र लोक सेवा आयोग (पीएससी) की राज्य सेवा परीक्षा 2025 के प्री के पेपर का स्तर इस बार बेहतर हुआ है। साथ ही इसमें सवालों का स्तर और फ्रेमिंग भी बेहतर हुई है। इसके चलते इस बार उम्मीदवार इसे लेकर शिकायत करते हुए फिलहाल नजर नहीं आए हैं। कुल मिलाकर यह प्रश्नपत्र उनके लिए है जो लगातार पढ़ रहे हैं, तुक्का इसमें नहीं चलेगा। इस बार कटऑफ गिरेगी। इसमें कुल 158 पद हैं और 1.18 लाख ने आवेदन भरे हैं। उपस्थिति फिलहाल 80-85 फीसदी दिख रही है। परीक्षा के लिए 52 जिलों में कुल 342 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें इंदौर में 71 केंद्रों पर 25,700 उम्मीदवार परीक्षा दे रहे हैं।
उम्मीदवारों और विशेषज्ञों से बात करने के बाद सामने आया है कि इस बार कटऑफ गिरेगी, हालांकि बहुत अधिक नहीं गिरेगी, क्योंकि पद केवल 158 ही हैं। लेकिन उम्मीदवार भी कम हैं। ऐसे में यह कटऑफ 80 फीसदी से अधिक नहीं होगी, यानी जो 80 फीसदी अंक को टच कर रहा है, वह सेफ और 87 फीसदी वाले मुख्य रिजल्ट के जोन में हैं। कटऑफ का स्तर 75 से 80 के बीच रहने की बात कही जा रही है।
यदि पद और आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिहाज से देखें तो साल 2019 से अब तक के समय में सबसे कम औसत कॉम्पिटिशन 2022 की परीक्षा में था, जब 457 पदों के लिए 2.75 लाख आवेदन थे, यानी प्रति पद 601 उम्मीदवारों के बीच कॉम्पिटिशन। वहीं, 2024 की परीक्षा में कम पद (केवल 110) होने के कारण यह अनुपात प्रति पद 1718 उम्मीदवारों तक पहुंच गया था। लेकिन इस बार 2025 में यह घटकर प्रति पद केवल 746 उम्मीदवार रह गया है।
- 2019: 571 पद – 3.66 लाख उम्मीदवार – प्रति पद 640 उम्मीदवारों में कॉम्पिटिशन
- 2020: 260 पद – 3.44 लाख उम्मीदवार – प्रति पद 1323 उम्मीदवारों में कॉम्पिटिशन
- 2021: 290 पद – 3.54 लाख उम्मीदवार – प्रति पद 1220 उम्मीदवारों में कॉम्पिटिशन
- 2022: 457 पद – 2.75 लाख उम्मीदवार – प्रति पद 601 उम्मीदवारों में कॉम्पिटिशन
- 2023: 229 पद – 2.32 लाख उम्मीदवार – प्रति पद 1013 उम्मीदवारों में कॉम्पिटिशन
- 2024: 110 पद – 1.89 लाख उम्मीदवार – प्रति पद 1718 उम्मीदवारों में कॉम्पिटिशन
- 2025: 158 पद – 1.18 लाख उम्मीदवार – प्रति पद 746 उम्मीदवारों में कॉम्पिटिशन
इस बार एमपी पीएससी ने यूपीएससी का फार्मूला और नियम लागू कर दिया है। इसके तहत अब पूरी परीक्षा होने के बाद ही प्री के कटऑफ अंक जारी होंगे। यानी इस बार एमपी पीएससी उम्मीदवारों को यह नहीं बताएगा कि कितने अंक लाने वालों को मेंस के लिए सफल घोषित किया गया है।
दरअसल, प्री परीक्षा में हर बार उठ रहे विवादों के चलते यह फैसला लिया गया। प्री के कटऑफ सामने आने के बाद बाउंड्री पर अटके उम्मीदवारों द्वारा हाईकोर्ट में याचिका दायर की जाती थी, जिससे आयोग पर सवाल खड़े होते थे और अनजाने में मेंस व अन्य रिजल्ट में देरी भी होती थी। इन सभी समस्याओं को टालने के लिए अब आयोग ने प्री कटऑफ जारी करने पर ही रोक लगा दी है। अब उम्मीदवारों को प्री की आंसर की के आधार पर अपने सही जवाबों से अंक का हिसाब लगाना होगा और इसी से अंदाजा लगाना होगा कि कटऑफ कितने अंक तक गया होगा।
यहां तक जाएगा कटऑफ
खबर यह भी...नेता-अधिकारियों के कम अंक वाले बच्चों का MPPSC में हो रहा चयन, दिग्विजय सिंह ने सीएम मोहन को लिखा पत्र
इस बार एक पद पर 746 उम्मीदवारों से कॉम्पिटिशन
- 2019: 571 पद – 3.66 लाख उम्मीदवार – प्रति पद 640 उम्मीदवारों में कॉम्पिटिशन
- 2020: 260 पद – 3.44 लाख उम्मीदवार – प्रति पद 1323 उम्मीदवारों में कॉम्पिटिशन
- 2021: 290 पद – 3.54 लाख उम्मीदवार – प्रति पद 1220 उम्मीदवारों में कॉम्पिटिशन
- 2022: 457 पद – 2.75 लाख उम्मीदवार – प्रति पद 601 उम्मीदवारों में कॉम्पिटिशन
- 2023: 229 पद – 2.32 लाख उम्मीदवार – प्रति पद 1013 उम्मीदवारों में कॉम्पिटिशन
- 2024: 110 पद – 1.89 लाख उम्मीदवार – प्रति पद 1718 उम्मीदवारों में कॉम्पिटिशन
- 2025: 158 पद – 1.18 लाख उम्मीदवार – प्रति पद 746 उम्मीदवारों में कॉम्पिटिशन
खबर यह भी..
कटऑफ वैसे इस बार जारी नहीं होंगे
दरअसल, प्री परीक्षा में हर बार उठ रहे विवादों के चलते यह फैसला लिया गया। प्री के कटऑफ सामने आने के बाद बाउंड्री पर अटके उम्मीदवारों द्वारा हाईकोर्ट में याचिका दायर की जाती थी, जिससे आयोग पर सवाल खड़े होते थे और अनजाने में मेंस व अन्य रिजल्ट में देरी भी होती थी। इन सभी समस्याओं को टालने के लिए अब आयोग ने प्री कटऑफ जारी करने पर ही रोक लगा दी है। अब उम्मीदवारों को प्री की आंसर की के आधार पर अपने सही जवाबों से अंक का हिसाब लगाना होगा और इसी से अंदाजा लगाना होगा कि कटऑफ कितने अंक तक गया होगा।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA